Responsive Scrollable Menu

BCCI का ACC पर बड़ा इल्जाम! Mohsin Naqvi ने क्यों बदले नियम? क्या है ट्रॉफी विवाद का पूरा सच

Womens Asia Cup 2026: दुबई में खेले गए विमेंस एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से हराकर रिकॉर्ड आठवीं बार खिताब जीता. लेकिन जीत के बाद भारतीय टीम ने मंच पर मौजूद ACC और PCB अध्यक्ष मोहसिन नकवी के हाथों ट्रॉफी लेने से साफ इनकार कर दिया. हालांकि इसके बाद BCCI की ओर से ACC पर एक इल्जाम लगाया गया. बीसीसीआई की ओर से रहा गया कि ACC में यह पुरानी परंपरा रही है कि अगर कोई देश किसी विशिष्ट प्रतिनिधि से पुरस्कार लेने में असहज है, तो वैकल्पिक व्यवस्था की जाती है. बीसीसीआई ने फाइनल से पहले ही एसीसी अधिकारियों को स्पष्ट कर दिया था कि भारतीय टीम नकवी से ट्रॉफी स्वीकार नहीं करेगी. बीसीसीआई ने सुझाव दिया था कि उनकी जगह एसीसी के उपाध्यक्ष खालिद महमूद ट्रॉफी सौंप दें. इसके बावजूद, नकवी खुद मंच पर अड़ गए, जिसे बीसीसीआई ने नियमों और खेल भावना के खिलाफ एक 'ड्रामा' करार दिया. 

Continue reading on the app

पर्चा लिखकर भविष्य बताने वालों को पण्डोखर सरकार का 1.41 करोड़ रुपये का चैलेंज, 5 में से 4 जवाब भी सही तो मिलेगा इनाम

पर्चा लिखकर भविष्य बताने का दावा करने वालों को पण्डोखर सरकार ने खुली चुनौती दी है। पण्डोखर सरकार धाम के पीठाधीश्वर श्री गुरुशरण जी महाराज ने ऐलान किया है कि उनकी ओर से पूछे जाने वाले पांच प्रश्नों में से चार के भी हूबहू सही जवाब पहले से लिखकर बताने वाले को ₹1 करोड़ 41 लाख का पुरस्कार दिया जाएगा। यह प्रतियोगिता अप्रैल 2027 में पण्डोखर धाम में प्रस्तावित 5151 कुण्डीय अश्वमेध राजसूय महायज्ञ के दौरान होगी।

पण्डोखर सरकार धाम के व्यवस्थापक सचिन मिश्रा के मुताबिक, श्री गुरुशरण जी महाराज ने दिव्य दरबार में सत्संग के दौरान यह चुनौती दी। उन्होंने देशभर में पर्चा लिखकर भविष्य बताने का दावा करने वालों को इसमें शामिल होने के लिए कहा है।

पांच सवाल पूछेंगे, चार भी हूबहू सही तो ₹1.41 करोड़

घोषणा के मुताबिक प्रतियोगिता में श्री गुरुशरण जी महाराज की ओर से पांच प्रश्न लिखकर दिए जाएंगे। चुनौती यह होगी कि प्रतिभागी उन प्रश्नों के उत्तर पहले से हूबहू लिखकर बताए। पांचों जवाब सही होने पर तो पुरस्कार मिलेगा ही, पांच में से चार जवाब भी हूबहू सही निकले तो ₹1.41 करोड़ की पुरस्कार राशि देने की घोषणा की गई है।

प्रतियोगिता के विस्तृत नियम अभी सामने नहीं आए हैं। पात्रता क्या होगी, रजिस्ट्रेशन कैसे होगा, जवाबों को जांचने और विजेता तय करने की प्रक्रिया क्या रहेगी—इन सभी की जानकारी आयोजन से पहले सार्वजनिक की जाएगी।

20 से 28 अप्रैल तक पण्डोखर धाम में महायज्ञ

पण्डोखर सरकार धाम में 20 से 28 अप्रैल 2027 तक 5151 कुण्डीय अश्वमेध राजसूय महायज्ञ आयोजित किया जाना है। इसी धार्मिक आयोजन के दौरान यह प्रतियोगिता भी कराई जाएगी। धाम की ओर से कहा गया है कि इस चुनौती का उद्देश्य पर्चा लिखकर भविष्य बताने संबंधी दावों की वास्तविकता को प्रत्यक्ष रूप से सामने लाना है।

Continue reading on the app

  Sports

County Championship 2026: टीम इंडिया में 2 साल से नहीं मिला मौका, अब इस विदेशी टीम का थामा हाथ

Mukesh Kumar, County Championship 2026: काउंटी चैंपियनशिप 2026 डिवीजन वन में सिर्फ दो राउंड का खेल बाकी है. इसी बीच नॉटिंघमशर ने मुकेश कुमार को अपना साथ जोड़ लिया है. Mon, 14 Sep 2026 22:40:57 +0530

  Videos
See all

Weather Update : अगले 4 घंटे 23 राज्यों के लिए भारी? | Top News | Rain Alert | Monsoon #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-14T22:00:40+00:00

News Ki Pathshala | ब्रिटेन के बंटवारे की घंटी? 3 हिस्से हुए अलग तो बदल जाएगा पूरा UK ! | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-14T22:15:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers