लेडी बाइकर को टक्कर मारने वाले कल्याण बैंसला ने अपना पक्ष रखा, बोले-बेतरतीब तरह से चला रही थी राइडर
गुरुग्राम के हिट एंड रन केस में आरोपी कार चालक कल्याण बैंसला ने मीडिया से बातचीत में खुलकर अपना पक्ष रखा. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो क्लिप को लेकर कल्याण बैंसला ने बताया कि जो वीडियो बार-बार सामने आ रहा है, वह पूरी घटना का नहीं है. उन्होंने दावा किया कि मीडिया में पूरी वीडियो को पेश करना चाहिए. इस तरह से घटना की पूरी तस्वीर सामने आ पाएगी.
काफी परेशानी का सामना करना पड़ा
कल्याण बैंसला के अनुसार, हादसे के वक्त वह दिल्ली से आ रहा था. कार में उनके साथ उनकी बहन और बुआ का बेटा था, जो उम्र में उसने बड़ा है. उनके मुताबिक, जब वह गोल्फ कोर्स रोड पर पहुंचे तो पीछे से कई बाइक राइडर्स उनकी कार के करीब बाइक चला रहे थे. कल्याण बैंसला के अनुसार, कई बाइक राइडर्स कभी उनकी कार के आगे तो कभी पीछे अपनी बाइक काफी बेतरतीब तरीके से चला रहे थे. उन्होंने दावा किया कि करीब 10 मिनट तक बाइक राइडर्स के कारण उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.
लाइव हिट एंड रन वीडियो सामने आया
13 सितंबर को हुई इस वारदात का लाइव हिट एंड रन वीडियो सामने आया था. इसके बाद से पीड़ित बाइकर सिया ने गुरुग्राम पुलिस से आरोपी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रही हैं. यह कार पलवल में रजिस्टर्ड है. हालांकि, कार चालक मनीष है और वह गाड़ी नहीं चला रहे थे. दो दिन पहले ही उन्होंने उसे गाड़ी दी थी.
Hello dear @gurgaonpolice @TrafficGGM . Reporting an attempt to murder.
— amit kilhor (@amitkilhor) September 14, 2026
Car number : HR 30Y 4949
Sirf challan kaat ke photo mat daal dena police ji, seedha seedha categorical attempt to murder, hit and run ka case hai..
Waiting for your response. pic.twitter.com/9NGXEAjwfl
कल्याण के अनुसार, इसके बाद उन्होंने कार से अपना हाथ बाहर निकालकर एक बाइक राइडर को इशारा किया. उन्होंने बाइक राइडर से कहा कि आप काफी बेहतर बाइक चला रहे हो. मगर थोड़ा धीरे और संभलकर चलाना चाहिए. कल्याण ने कहा कि वह खुद बाइक राइडर रहा है. उन्हें बाइक चलाना काफी पंसद है. उनके मुताबिक, वह बाइक राइडर्स को लेकर काफी परेशान हुए. उनकी बाइकें कभी कार के आगे आ रही थीं.
दिल्ली से गोल्फ कोर्स पहुंचे थे कल्याण
कल्याण बैंसला ने बताया कि लगातार परेशान होने के बाद उन्होंने कार को तेज गति से बाइक राइडर्स से आगे निकालने का प्रयास किया. उनका कहना है कि उन्हें आगे मुड़ना भी था. इस बीच उनके मुताबिक, एक बाइक उनकी कार की साइड से टकराई. कल्याण ने यह स्वीकार किया कि उनकी कार और बाइक के बीच टक्कर हुई थी. उन्होंने साफ कहा कि उनकी ऐसी किसी तरह की मंशा नहीं थी कि वह बाइक राइडर को टक्कर मारें.
बाइक राइडर से टक्कर हुई
कल्याण के अनुसार, घटना के बाद रेड लाइट वह रुके भी थे. मगर कार में मौजूद उनके बड़े भाई ने उनसे कहा कि अगर रुकोंगे तो उनके साथ मारपीट हो सकती है. इसके बाद वह वहां से कार लेकर निकल गए. कल्याण बैंसला ने कहा कि उन्हें बाद में पता चला कि जिस बाइक राइडर से टक्कर हुई थी, वह महिला थी. उन्होंने कहा कि इस बात का उन्हें अफसोस है. उनका कहना है कि उनका उद्देश्य किसी को नुकसान पहुंचाना नहीं था. उन्होंने इस पूरी घटना को एक दुर्घटना बताया और कहा कि टक्कर गलती से हुई. इस पूरे मामले में वायरल हो रही वीडियो को लेकर भी कल्याण बैंसला ने सवाल उठाए. उनका कहना है कि मीडिया और सोशल मीडिया पर बार-बार एक छोटी सी वीडियो क्लिप दिखाई जा रही है.
ये भी पढ़ें: तरुण तेजपाल ने गोवा की मापुसा अदालत में किया सरेंडर, रेप केस में मिली है 10 साल की सजा
भारत ने नेपाल को 31 दिसंबर तक रोजाना 18 घंटे बिजली देने को दी मंजूरी
नई दिल्ली, 14 सितंबर (आईएएनएस)। नेपाल में विनाशकारी बाढ़ से पनबिजली परियोजनाओं को हुए व्यापक नुकसान के बीच भारत ने इस साल 31 दिसंबर तक नेपाल को रोजाना 18 घंटे बिजली आपूर्ति करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। बिजली मंत्रालय ने नेपाल की बिजली जरूरतों को पूरा करने के लिए यह फैसला लिया है।
एक आधिकारिक बयान के अनुसार, “बिजली मंत्रालय ने 31 दिसंबर 2026 तक नेपाल विद्युत प्राधिकरण को रोजाना 18 घंटे बिजली निर्यात करने की मंजूरी दी है।”
मंजूरी के तहत मुजफ्फरपुर-ढलकेबर 400 केवी डी/सी लाइन के जरिए अधिकतम 600 मेगावाट और टनकपुर-महेंद्रनगर 132 केवी एस/सी लाइन के जरिए अधिकतम 54 मेगावाट बिजली का निर्यात किया जा सकेगा।
बयान में कहा गया कि जनवरी 2027 से नेपाल को दी जाने वाली बिजली की मात्रा की दिसंबर 2026 में समीक्षा की जाएगी।
हाल में आई बाढ़ से नेपाल के पनबिजली ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा है। इससे देश की घरेलू बिजली उत्पादन क्षमता प्रभावित हुई है और बिजली की अतिरिक्त जरूरत पैदा हुई है।
बिजली मंत्रालय ने कहा कि यह मंजूरी नेपाल को मौजूदा मुश्किल दौर में अपनी बिजली जरूरतें पूरी करने में मदद करेगी और भारत-नेपाल के बीच लंबे समय से चले आ रहे ऊर्जा सहयोग को और मजबूत करेगी। भारत ने कहा कि वह नेपाल का समर्थन करने और ऊर्जा क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।
बाढ़ के बाद भारत ने नेपाल के लिए मानवीय सहायता भी तेज की है। भारतीय वायुसेना के विमानों के जरिए राहत एवं बचाव सामग्री काठमांडू पहुंचाई गई। इसके अलावा खोज, बचाव और फोरेंसिक अभियानों में सहायता के लिए भारतीय कर्मियों को भी तैनात किया गया है।
भारत ने मलबे में बचाव के लिए विशेष उपकरण भी भेजे हैं, जिनमें मड रेस्क्यू सूट, गैस डिटेक्टर, ब्रीदिंग उपकरण, इन्फ्लेटेबल वॉकवे, पोर्टेबल जनरेटर, लाइटिंग टावर और पानी निकालने वाले पंप शामिल हैं। पीड़ितों की पहचान में मदद के लिए भारत ने डीएनए किट, रिएजेंट और डीएनए प्रोफाइलिंग से जुड़े उपकरण भी उपलब्ध कराए हैं।
इस बीच, नेपाल में फ्लैश फ्लड से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,386 हो गई है। आठ प्रभावित जिलों से और शव बरामद किए गए हैं।
बाढ़ 26 अगस्त को नेपाल-तिब्बत सीमा के पास बर्फ और चट्टानों के हिमस्खलन के बाद आई थी, जिसने उत्तरी और मध्य नेपाल के कई कस्बों और गांवों को तबाह कर दिया।
राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, बरामद शवों में से अब तक 104 की पहचान की जा चुकी है और उन्हें उनके परिवारों को सौंप दिया गया है। करीब 5,130 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं।
सुरक्षा बलों का खोज और बचाव अभियान जारी है। अब तक 13,700 से अधिक लोगों को बचाया जा चुका है, जबकि 339 लोग अस्पतालों में उपचाराधीन हैं।
--आईएएनएस
डीएससी
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









