Responsive Scrollable Menu

Ministry of Power: मनोहर लाल ने किया नासा का दौरा, अंतरिक्ष क्षेत्र में संभावनाओं पर किया मंथन

केंद्रीय विद्युत,आवास एवं शहरी विकास मामलों के मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हिंदी भाषा की समृद्धि और समावेशिता की सराहना की और प्रवासी भारतीयों के साथ सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने पर जोर दिया.

The post Ministry of Power: मनोहर लाल ने किया नासा का दौरा, अंतरिक्ष क्षेत्र में संभावनाओं पर किया मंथन appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

Rajasthan में चौंक गई BJP, कांग्रेस ने नगर निकाय चुनाव में किया खेल!

राजस्थान नगर निकाय चुनाव 2026 की वोटों के गिनती और जारी है। अंतिम रुझान सामने आ चुके हैं। 309 शहरी निकायों के 10167 वार्डों का फैसला हो रहा है और जो तस्वीर निकल कर आ रही है, उन्होंने बड़े-बड़े सियासी दिग्गजों के होश उड़ा दिए हैं। 9 और 11 सितंबर को हुई वोटिंग में 74% से ज्यादा वोट पड़े थे और आज ईवीएम खुलते ही साफ नजर आया कि शहर की सत्ता की चाबी बीजेपी के पास रहेगी और यह मरुधर की मिनी महासंग्राम में उसका डंका काबिज रहेगा। तो वहीं कांग्रेस ने बड़ा उलटफेर कर दिया है सबसे चौंकाने वाली बात मुख्यमंत्री से लेकर पूर्व मुख्यमंत्री के गृह जिलों में ही बड़ा खेल हो गया है। बड़ी तस्वीर राज्य के 8700 से ज्यादा वार्डों के परिणाम और रुझान आ चुके हैं।

इसे भी पढ़ें: Rajasthan Local Body Election Results: जयपुर और उदयपुर में BJP की जीत, कांग्रेस ने अजमेर में दिखाया दम, जोधपुर में कांटे का मुकाबला


आपको बता दें कि चुनाव परिणाम आने से पहले ही 77 उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए थे। जिनमें बीजेपी के 44, कांग्रेस के 16 और 17 निर्दलीय शामिल थे। यानी शुरुआती बढ़त पहले ही बीजेपी के खाते में आ गई थी। लेकिन जैसे-जैसे ईवीएम खुली और मुकाबला आगे बढ़ा वह बेहद दिलचस्प हो गया। अब बात करते हैं उन वीवीआईपी वीआईपी शहरों की जहां साख दांव पर लगी थी। सबसे पहले बात कर लेते हैं लेक सिटी उदयपुर की। 80 सदस्यों वाले उदयपुर नगर निगम में बीजेपी ने क्लीन स्वीप जैसी स्थिति बना ली है। 53 वार्डों में वह वहां जीत चुकी है। जीत जा दर्ज कर ली है और स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है। जबकि कांग्रेस सिर्फ 23 सीटों पर सिमट गई है। अगर बीजेपी उदयपुर में उलटफेर और कंफर्टेबल जीत रही थी तो अजमेर और पाली में कांग्रेस ने बाजी पलट दी है। 80 वार्डों वाले अजमेर नगर नगर निगम में कांग्रेस 37 सीटें जीत जीत चुकी है। जबकि बीजेपी 32 पर ही रह गई। वहीं पाली नगर निगम में भी कांग्रेस ने 29 सीटें जीतकर बीजेपी को पछाड़ दिया है। ध्यान देने वाली बात यह है कि पाली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का गृह क्षेत्र है और वहां कांग्रेस की बढ़त बीजेपी के लिए एक बड़ा अलार्म है।  

इसे भी पढ़ें: राजस्थान: Parbatsar में BJP प्रत्याशी Kailash Chand को मिला सिर्फ एक वोट


भरतपुर की जो सीएम भजन लाल शर्मा का गृह जिला है। यहां जो नतीजा आया है उसने सबको चौक हैरान कर दिया है। भरतपुर के 65 वार्डों में से निर्दलीय 32 से 36 सीटों पर या तो जीत दर्ज कर ली है या वो आगे चला है। बीजेपी को यहां सिर्फ 20 और कांग्रेस को महज सात सीटें मिलती नजर आ रही हैं। यानी सीएम के अपने इलाके में निर्दलीयों ने दोनों बड़ी पार्टियों का गेम बिगाड़ दिया है। इतना ही नहीं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के गढ़ में भी कांग्रेस ने बड़ा उलटफेर किया है। झालावाड़ में कांग्रेस ने बड़ा खेल कर दिया है और अपना बोर्ड बना लिया है। झालावाड़ के 45 वार्डों में से 29 में कांग्रेस ने प्रचंड जीत हासिल की है। जबकि बीजेपी सिर्फ 13 सीटों पर सिमट गई है या 13 वार्डों में जीत रही है और दो पर निर्दलीय जीत रहे हैं और एक सीट पर आम आदमी पार्टी ने जीत दर्ज की है। सीकर में भी कांग्रेस ने अपना परचम लहराते हुए बहुमत हासिल कर लिया है। सीकर के 65 वार्डों में से कांग्रेस 38 सीटें जीती है। जबकि बीजेपी 22, निर्दलीय चार और आरएलपी यानी उसके खाते में महज एक वार्ड की जीत गई है। 

इसे भी पढ़ें: Rajasthan Municipal Election Result: 4171 वार्डों पर जीतकर BJP आगे, कांग्रेस 3597 सीटों पर सिमटी


बाड़मेर हो, जैसलमेर हो, बीजेपी ने वहां बोर्ड बना लिया है। वहां उसने जीत दर्ज कर ली है। रेगिस्तानी इलाकों में बीजेपी के लिए एक बड़ी और मजबूत जीत मानी जा रही है। लेकिन इस चुनाव में एक ऐसा अनोखा वाक्या भी हुआ है जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। 
 

Continue reading on the app

  Sports

3 साल बाद भारत में लगेगी खिलाड़ियों पर बोली, आईपीएल ऑक्शन की घर वापसी, बीसीसीआई गवर्निंग काउंसिल का बड़ा फैसला

IPL Auction 2027: बीसीसीआई ने आईपीएल 2027 मिनी-ऑक्शन को विदेश के बजाय भारत में आयोजित करने का फैसला किया है. लॉजिस्टिक्स और ऑपरेशनल चुनौतियों के चलते फ्रेंचाइजी की मांग पर यह बदलाव हुआ है. ऑक्शन का वेन्यू 5-स्टार होटलों की उपलब्धता के आधार पर तय होगा, क्योंकि अक्टूबर-दिसंबर में शादियों का सीजन रहता है. वहीं, इम्पैक्ट प्लेयर नियम पर अंतिम फैसला बोर्ड अगले महीने होने वाली बैठक में लेगा. Wed, 16 Sep 2026 15:53:49 +0530

  Videos
See all

होटल में रिश्वत की डील, CBI ने मारा छापा... 4 अधिकारी गिरफ्तार | Lucknow | Howrah #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-16T11:17:00+00:00

West Asia War: Iran War बहुत महंगा पड़ा! US ने गंवाए अरबों डॉलर | Trump |US-Iran|Major Gaurav Arya #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-16T11:17:15+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers