Bike Discount: कावासाकी का तगड़ा डिस्काउंट ऑफर, इन बाइक्स पर लाखों रु. तक की बचत
Bike Discount: भारतीय बाजार में कावासाकी की ओर से अलग-अलग इंजन क्षमता वाली कई प्रीमियम मोटरसाइकिलों की बिक्री की जाती है। कंपनी के पोर्टफोलियो में 300 सीसी से लेकर सुपरबाइक सेगमेंट तक कई मॉडल मौजूद हैं। अब सितंबर 2026 में कंपनी की कुछ मोटरसाइकिलों पर आकर्षक ऑफर दिए जा रहे हैं। इन ऑफर्स के जरिए ग्राहक हजारों रुपये से लेकर लाखों रुपये तक की बचत कर सकते हैं। हालांकि, ये ऑफर मुख्य रूप से पुराने निर्माण वर्ष की बची हुई इकाइयों पर लागू हैं। ऐसे में ऑफर का लाभ लेने से पहले नजदीकी डीलर से उपलब्धता और शर्तों की जानकारी लेना जरूरी है।
कावासाकी निंजा 300 पर 28 हजार रुपये की बचत
कावासाकी निंजा 300 पर इस महीने 28 हजार रुपये तक की बचत का मौका मिल रहा है। यह ऑफर 2024 में बनी बची हुई इकाइयों पर दिया जा रहा है। ग्राहक इस ऑफर के जरिए बाइक की खरीद पर सीधे अपनी लागत कम कर सकते हैं।
निंजा 500 पर भी मिल रहा लाभ
कावासाकी निंजा 500 खरीदने वाले ग्राहकों को भी इस महीने बचत का मौका दिया जा रहा है। कंपनी की ओर से इसकी 2025 की बची हुई इकाइयों पर 5 हजार रुपये तक का लाभ दिया जा रहा है।
निंजा 650 पर 27 हजार रुपये की बचत
कावासाकी निंजा 650 पर इस महीने 27 हजार रुपये तक की बचत की जा सकती है। यह ऑफर भी 2025 की बची हुई इकाइयों पर लागू है।
कावासाकी जेडएक्स-6आर पर नकद छूट
कावासाकी जेडएक्स-6आर पर ग्राहकों को 15 हजार रुपये की नकद छूट या मुफ्त सहायक उपकरण किट का विकल्प दिया जा रहा है। यह ऑफर 2026 में बनी इकाइयों पर उपलब्ध है।
निंजा 1100 एसएक्स पर मुफ्त सहायक उपकरण
निंजा 1100 एसएक्स खरीदने वाले ग्राहकों को भी इस महीने फायदा मिल सकता है। इसकी 2026 की इकाइयों पर मुफ्त सहायक उपकरण पैकेज दिया जा रहा है।
जेडएक्स-10आर पर 2.89 लाख रुपये तक की बचत
कावासाकी की दमदार सुपरबाइक जेडएक्स-10आर पर सबसे बड़ा लाभ दिया जा रहा है। इसकी 2026 की इकाइयों पर ग्राहक 2.89 लाख रुपये तक की बचत कर सकते हैं।
केएलएक्स आरएस पर 1.50 लाख रुपये तक की बचत
ऑफ-रोड मोटरसाइकिल कावासाकी केएलएक्स आरएस पर भी बड़ा ऑफर दिया जा रहा है। 2024 की बची हुई इकाइयों पर 1.50 लाख रुपये तक की बचत की जा सकती है। वहीं, 2025 की इकाइयों पर यह लाभ 1 लाख रुपये तक है।
जेड900 पर 12 हजार रुपये का लाभ
कावासाकी जेड900 पर इस महीने 12 हजार रुपये तक की बचत का मौका मिल रहा है। यह लाभ 2026 की इकाइयों पर पहली सर्विस के खर्च के रूप में दिया जा रहा है।
कावासाकी के ये ऑफर मॉडल, निर्माण वर्ष, डीलर और उपलब्ध स्टॉक के आधार पर अलग-अलग हो सकते हैं। इसलिए बाइक खरीदने से पहले अधिकृत डीलर से ऑफर की मौजूदा स्थिति, शर्तों और उपलब्धता की पुष्टि करना बेहतर रहेगा।
(मंजू कुमारी)
Women's Asia Cup Final: श्रीलंकाई बल्लेबाज को Send-off देना पड़ा भारी, क्रांति गौड़ पर लगा जुर्माना
Kranti Gaud Womens asia cup final: महिला एशिया कप फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने वाली भारतीय तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ पर ICC ने कार्रवाई की है। श्रीलंकाई ओपनर इमेशा दुलानी को आउट करने के बाद उन्हें Send-off देने के मामले में क्रांति पर मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। इसके साथ ही उनके अनुशासन रिकॉर्ड में एक डिमेरिट प्वाइंट भी जोड़ दिया गया है।
यह घटना श्रीलंका की पारी के पहले ही ओवर में हुई। क्रांति गौड़ ने इमेशा दुलानी को आउट करने के बाद पवेलियन की तरफ इशारा किया था। ICC के मुताबिक उनका यह इशारा बल्लेबाज को उकसाने या उसके खिलाफ अपमानजनक प्रतिक्रिया देने की श्रेणी में आया।
क्रांति को ICC Code of Conduct के Level 1 के Article 2.5 के उल्लंघन का दोषी पाया गया। यह नियम किसी अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में बल्लेबाज के आउट होने के बाद ऐसी भाषा, हरकत या इशारे से जुड़ा है, जो बल्लेबाज को अपमानित कर सकता है या उससे आक्रामक प्रतिक्रिया को उकसा सकता है।
क्रांति ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया और मैच रेफरी सुप्रिया दास की ओर से प्रस्तावित सजा को भी मान लिया। यह उनका पिछले 24 महीनों में पहला अपराध है। इसलिए उन पर मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया और एक डिमेरिट प्वाइंट दिया गया।
ICC के नियमों के मुताबिक Level 1 के अपराध में खिलाड़ी को आधिकारिक फटकार से लेकर मैच फीस के अधिकतम 50 प्रतिशत तक जुर्माना लगाया जा सकता है। इसके अलावा खिलाड़ी के रिकॉर्ड में एक या दो डिमेरिट प्वाइंट भी जोड़े जा सकते हैं।
इस बीच पाकिस्तान की टीम पर भी एशिया कप में धीमी ओवर गति के कारण जुर्माना लगाया गया है। श्रीलंका के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में पाकिस्तान की टीम निर्धारित समय में अपने पूरे ओवर नहीं करा सकी। समय की छूट को ध्यान में रखने के बाद पाकिस्तान को एक ओवर कम पाया गया।
मैच रेफरी जीएस लक्ष्मी ने पाकिस्तान के खिलाड़ियों पर मैच फीस का 5 प्रतिशत जुर्माना लगाया। ICC Code of Conduct के Article 2.22 के तहत निर्धारित समय में हर एक ओवर कम कराने पर खिलाड़ियों पर उनकी मैच फीस का 5 प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है।
यानी महिला एशिया कप के नॉकआउट मुकाबलों के बाद क्रांति गौड़ और पाकिस्तान की टीम दोनों पर ICC की कार्रवाई हुई है। क्रांति का मामला Send-off से जुड़ा है, जबकि पाकिस्तान पर Slow Over Rate के लिए जुर्माना लगा है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi






