IND VS AFG: क्या बारिश में धुल जाएगा भारत-अफगानिस्तान का दूसरा T20 मैच? डालिए लेटेस्ट वेदर रिपोर्ट पर नजर
IND VS AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच खेली जा रही 3 मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मैच आज यानि मंगलवार को खेला जाने वाला है. ये मैच भी पहले की ही तरह अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. एक ओर जहां, टीम इंडिया जीत दर्ज करके सीरीज पर अजेय बढ़त बनाना चाहेगी, तो वहीं दूसरी ओर अफगानिस्तान की टीम जीत अपने नाम करके सीरीज को बराबर करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. मगर, इस मैच से पहले आइए जान लेते हैं कि आज दिल्ली का मौसम कैसा रहने वाला है... कहीं बारिश की वजह से मैच का मजा किरकिरा तो नहीं हो जाएगा.
आज कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?
???????????????????? ???? ???????? ????????. ????
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) September 14, 2026
After India’s seven-wicket win in the opener, Afghanistan will be hungry for a comeback! ????
Watch #AFGvIND 2nd T20I, TOMORROW 6:30 PM onwards, LIVE on Sony Sports Network TV channels & Sony LIV.#SonySportsNetwork pic.twitter.com/PYJxIthv4I
भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले जाने वाले दूसरे टी-20 मैच पर बारिश का साया मंडरा रहा है. मंगलवार को दिल्ली में 55% बारिश होने की संभावना है, जिसके कारण मैच का मजा किरकिरा हो सकता है. जहां सुबह बारिश की संभावना 55% जताई जा रही है, वहीं रात में ये घटकर सिर्फ 10% बताई जा रही है. ऐसे में इस मैच पर बारिश का साया तो है, लेकिन फैंस यही उम्मीद करेंगे कि रात में बारिश न हो, क्योंकि मुकाबला 7.30 बजे से शुरू होने वाला है.
तापमान 33 से 26 डिग्री के बीच रहेगा. हवा 10 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेगी. ह्यूमिडिटी 81% रहने की संभावना है. आपको बता दें, सीरीज के पहले मैच के दौरान भी बारिश की संभावना जताई गई थी, लेकिन बारिश नहीं आई थी और पूरे 20-20 ओवर का रोमांचक मैच देखने को मिला था.
कहां लाइव देख सकेंगे मुकाबला?
A convincing 7️⃣-wicket win in the series opener ????
— BCCI (@BCCI) September 13, 2026
Positive start for #TeamIndia in the Friendship Cup ????
Scorecard ▶️ https://t.co/Wacwj3tM4l#AFGvIND pic.twitter.com/jNer7opNyN
भारत और अफगानिस्तान के बीच खेली जाने वाली टी-20 सीरीज के सभी मैचों के एक्सक्लूसिव टीवी प्रसारण अधिकार सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं. यानी पहले टी-20 की ही तरह दूसरे टी-20 मैच को भी आप सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर लाइव देखे जा सकेंगे. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भारत-अफगानिस्तान सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग फैनकोड पर उपलब्ध होगी. फैनकोड ने इस सीरीज के एक्सक्लूसिव डिजिटल राइट्स हासिल किए हैं और मोबाइल, वेब तथा कनेक्टेड टीवी के जरिए मैच देखे जा सकते हैं.
सीरीज पर कब्जा करने उतरेगा भारत
From leading East Zone to Duleep Trophy glory to lighting up Delhi with fireworks ????
— BCCI (@BCCI) September 14, 2026
???? @ishankishan51 talks about the smooth switch from red-ball domestic cricket to white-ball international cricket in just a matter of days ???? - By @RajalArora
Watch ???? | #TeamIndia | #AFGvIND…
अफगानिस्तान के साथ खेली जा रही 3 मैचों की टी-20 सीरीज के दूसरे मैच में भारत सीरीज पर कब्जा करने के इरादे से मैदान पर उतरेगा. टीम इंडिया ने पहले टी-20 मैच को 7 विकेट से जीतकर अपने नाम किया था और सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की थी. अब भारतीय टीम पूरी कोशिश करेगी कि वह अपने उसी प्रदर्शन को दोहराकर दूसरा मैच भी जीत ले. ताकि वह टी-20 सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर सके. हालांकि, ये काम इतना आसान नहीं होने वाला है, क्योंकि अफगानिस्तान की टीम मुश्किल चुनौती दे सकती है. इस टीम में एक से बढ़कर एक धाकड़ खिलाड़ी मौजूद हैं.
BRICS में भारत का जलवा देख हद में आया बांग्लादेश, मंत्री हुमायूं कबीर ने द्विपक्षीय बातचीत की लगाई गुहार
India Bangladesh Relation: हाल ही में भारत ने ब्रिक्स का सफल आयोजन किया. पूरी दुनिया की निगाहें सम्मेलन में भारत के जलबे पर रहीं. भारत का आमंत्रण ठुकराने वाले और बेरुखी रखने वाला बांग्लदेश भी ब्रिक्स की सफलता देखकर पलटता दिख रहा है. बांग्लादेश ने भारत के साथ फिर संबंध बेहतर करने के संकेत दिए हैं.
बांग्लादेश के विदेश मामलों के राज्य मंत्री हुमायूं कबीर ने एएनआई से बातचीत में प्रधानमंत्री तारिक रहमान की भारत यात्रा को लेकर कहा कि यह यात्रा सही समय आने पर होगी. उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच बातचीत के बाद यात्रा की तारीख पर आपसी सहमति बनेगी. दोनों पक्ष जब एक उचित कार्यक्रम पर सहमत हो जाएंगे, तब यह यात्रा होगी.
#WATCH | Dhaka | When asked about the possible visit of Bangladesh PM Tarique Rahman's to India, Bangladesh’s State Minister for Foreign Affairs Humaiun Kobir says, "The visit will take place when the timing is conducive and when discussions lead to a mutually acceptable… pic.twitter.com/YYimcLKdL4
— ANI (@ANI) September 14, 2026
भारत से द्विपक्षीय बातचीत की लगाई गुहार
बांग्लादेश ने रविवार को कहा कि वह भारत के साथ अपने राजनयिक संबंधों के लिए एक नया ढांचा तैयार करना चाहता है. ढाका का कहना है कि दोनों देशों के बीच रिश्ते आपसी सम्मान और व्यावहारिक सहयोग पर आधारित होने चाहिए. हुमायूं कबीर ने कहा कि बांग्लादेश एक नए तरह के रिश्ते की ओर बढ़ना चाहता है और इसके लिए दोनों देशों के बीच सीधे द्विपक्षीय बातचीत होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि इसके लिए किसी बहुपक्षीय मंच पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं है.
संबंधों पर दिया बड़ा बयान
भारत-बांग्लादेश संबंधों पर मंत्री कबीर ने कहा कि दोनों देशों के बीच संबंध लगातार चलने वाली प्रक्रिया हैं. उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों पक्ष रिश्तों को सकारात्मक नजरिए से देख रहे हैं और उन्हें फिर से मजबूत करने के लिए काम कर रहे हैं. उन्होंने यह भी बताया कि बांग्लादेश इस समय बीआईएमएसटीईसी की अध्यक्षता कर रहा है. बांग्लादेश की योजना 2027 में बीआईएमएसटीईसी शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने की है.
संतुलित नीति की बताई जरूरत
भारत के साथ संबंधों को लेकर कबीर ने संतुलित नीति की जरूरत बताई. उन्होंने कहा कि बांग्लादेश को भारत को लेकर अपनी सोच में संतुलन रखना होगा. भारत बांग्लादेश के लिए एक पड़ोसी देश है और ढाका उसके साथ अच्छे द्विपक्षीय संबंध चाहता है. उन्होंने इसे समझाते हुए कहा कि अगर हर समय भारत के साथ ही जुड़ाव रहेगा, तो बांग्लादेश को दूसरे देशों और अपने हितों पर भी ध्यान देने का मौका मिलना चाहिए.
BRICS सम्मेलन में शामिल नहीं हुए तारिक रहमान
यह बयान ऐसे समय आया है जब हाल ही में नई दिल्ली में BRICS शिखर सम्मेलन हुआ. बांग्लादेश के अनुसार, प्रधानमंत्री तारिक रहमान इस सम्मेलन में शामिल नहीं हुए क्योंकि उन्हें भारत ने सीधे द्विपक्षीय बातचीत के लिए नहीं, बल्कि बीआईएमएसटीईसी के अध्यक्ष देश के प्रतिनिधि के तौर पर आमंत्रित किया था.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation




.jpg)

