Responsive Scrollable Menu

यूपी के 62 जनपदों में 39,721.541 हेक्टेयर गोचर भूमि कराई गई कब्जा मुक्त

यूपी के 62 जनपदों में 39,721.541 हेक्टेयर गोचर भूमि कराई गई कब्जा मुक्त

Continue reading on the app

₹3300 करोड़ के मालिक भाजपा विधायक भिखारी बने:गंदे-मैले कपड़े पहनकर सड़क पर बैठे; गुरु के आदेश पर बदला था रूप

मुंबई के घाटकोपर पूर्व से भाजपा विधायक पराग शाह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इसमें वह भिखारी के वेश में घाटकोपर की सड़कों पर घूमते और लोगों से मदद लेते नजर आ रहे हैं। शाह के अनुसार, उन्होंने यह प्रयोग किसी राजनीतिक कार्यक्रम या प्रचार के लिए नहीं किया। जैन धर्मगुरु राष्ट्रसंत नम्रमुनि महाराज की शिक्षाओं से प्रेरित होकर उन्होंने कुछ समय के लिए अपनी पहचान बदली। संपत्ति से दूरी बनाकर जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन अनुभव किया। 2024 के विधानसभा चुनाव के हलफनामे के अनुसार, पराग शाह के पास 3,383 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है। वह रियल एस्टेट कारोबारी हैं। मेकअप के जरिए भेष बदला, गंदे-मैले कपड़े पहने शाह ने इस पूरे एक्सपेरिमेंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। उन्होंने बताया कि मेकअप और वेशभूषा बदलकर घाटकोपर रेलवे स्टेशन के आसपास आम लोगों के बीच समय बिताया। इस दौरान कई लोग उन्हें पहचान नहीं पाए। भीख मांगकर लोगों की प्रतिक्रिया देखी, कुछ ने मदद भी की वीडियो में शाह सड़क किनारे बैठे और नागरिकों से मदद लेते दिखते हैं। कुछ लोगों ने उनकी सहायता की, जबकि कुछ ने अनदेखा कर दिया। शाह ने इस अनुभव के जरिए गरीबी, उपेक्षा और जरूरतमंद लोगों के प्रति समाज के व्यवहार को समझने की कोशिश की। 10 साल पहले सिंगर सोनू निगम ने किया था एक्सपेरिमेंट, भिखारी बने थे मई 2016 में गायक सोनू निगम ने मुंबई के जुहू इलाके में भिखारी का भेष बनाकर सड़क किनारे गाने गाए थे। यह प्रयोग एक सोशल एक्सपेरिमेंट के लिए किया गया था। सोनू निगम ने साधारण कपड़े पहने और अपना चेहरा-हुलिया इस तरह बदला कि राहगीर उन्हें पहचान न सकें। वे सड़क किनारे बैठकर गिटार बजाते हुए गाने गाते रहे। इस दौरान कई लोग उनके पास से गुजरे, लेकिन अधिकांश लोग यह नहीं समझ पाए कि सड़क पर बैठा व्यक्ति देश का मशहूर गायक है। प्रयोग का उद्देश्य यह दिखाना था कि लोग किसी व्यक्ति की प्रतिभा को उसके कपड़ों, रूप और सामाजिक स्थिति के आधार पर कैसे आंकते हैं। जब सोनू निगम ने गाना शुरू किया, तो कुछ लोग रुककर सुनने लगे और उनकी आवाज की तारीफ की। बाद में जब उनकी असली पहचान सामने आई, तो लोगों को काफी हैरानी हुई। --------------------- ये खबर भी पढ़ें… AAP छोड़ने वाले सांसदों की लग्जरी लाइफस्टाइल: ₹60 हजार के जूते, ₹80 हजार का चश्मा आम आदमी पार्टी (AAP) को छोड़ने वाले पंजाब के 6 में से 5 राज्यसभा सांसद लग्जरी लाइफस्टाइल जीते हैं। संदीप पाठक को छोड़ दें तो सभी करोड़पति हैं। इनमें सबसे अमीर ट्राइडेंट ग्रुप के चेयरमैन राजिंदर गुप्ता है, जिनके पास 5 हजार करोड़ की प्रॉपर्टी है। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

एंटीलिया पहुंची तेंदुलकर फैमिली, गणेश चतुर्थी में सज धजकर सामने आए सचिन-अंजलि, सारा-अर्जुन और सानिया

पूरे देश में गणेश उत्सव की धूम है. खास तौर पर मुंबई में लोग इस त्योहार को बहुत ही श्रद्धा के साथ मनाते हैं. आम लोगों से लेकर सेलिब्रिटियों तक गणेश चतुर्थी के मौके पर भक्ति के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं. ऐसा ही कुछ दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और उनकी फैमिली में देखने को मिला. पूरी तेंदुलकर फैमिली इस खास मौके पर उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया पहुंची. Tue, 15 Sep 2026 10:32:16 +0530

  Videos
See all

निकाय चुनाव में BJP की जीत पर CM Bhajanlal Sharma का बड़ा बयान | Rajasthan News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-15T06:14:14+00:00

Rajasthan Nikay Chunav Result: निकाय चुनाव में BSP कैंडिडेट ने मारी बाजी!| Mayawati | BJP | Congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-15T06:14:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers