Responsive Scrollable Menu

सऊदी अरब में 11 करोड़ टन यूरेनियम वाला खनिज मिला:मदीना में रेयर अर्थ मिनरल्स भी मिले; परमाणु ऊर्जा पर बढ़ा सऊदी का फोकस

सऊदी अरब के मदीना इलाके में करीब 11 करोड़ टन यूरेनियम वाला खनिज मिला है। यहां यूरेनियम के साथ रेयर अर्थ मिनरल्स भी पाए गए हैं। सऊदी अरब के ऊर्जा मंत्री प्रिंस अब्दुलअजीज बिन सलमान ने वियना में अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) के सम्मेलन में इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह खोज मदीना के जबल सैयद प्रोजेक्ट में हुई है। यूरेनियम का इस्तेमाल परमाणु ऊर्जा बनाने में होता है। सऊदी अरब पहले से ही परमाणु ऊर्जा का इस्तेमाल बढ़ाने की योजना पर काम कर रहा है। वह तेल पर अपनी निर्भरता कम करके ऊर्जा के दूसरे स्रोतों को भी बढ़ावा देना चाहता है। तेल से परमाणु ऊर्जा की तरफ बढ़ रहा सऊदी सऊदी अरब की अर्थव्यवस्था लंबे समय से तेल पर टिकी रही है। अब वह तेल पर निर्भरता कम करना चाहता है। इसके लिए सरकार परमाणु ऊर्जा समेत दूसरे ऊर्जा स्रोतों पर काम कर रही है। सऊदी परमाणु बिजलीघर लगाने और देश में मौजूद यूरेनियम का इस्तेमाल करने की योजना बना रहा है। ऐसे में मदीना में यूरेनियम वाला खनिज मिलना उसके लिए अहम हो सकता है। परमाणु बिजली बनाने के लिए यूरेनियम की जरूरत होती है। अगर आगे की जांच में मदीना के खनिज से यूरेनियम निकालना फायदेमंद पाया जाता है, तो सऊदी अपनी जरूरत का कुछ हिस्सा देश में ही पूरा कर सकता है। इससे दूसरे देशों से खरीद पर उसकी निर्भरता घट सकती है। खबर अपडेट हो रही है…

Continue reading on the app

30 से ज्यादा प्रजातियां, अलग-अलग रंग और खूबसूरत पंख... गोरखपुर का तितली घर बना खास आकर्षण

गोरखपुर: शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणी उद्यान का तितली घर पर्यटकों के बीच खास आकर्षण बना हुआ है. यहां अलग-अलग तरह के पौधों के बीच रंग-बिरंगी तितलियां उड़ती और बैठती दिखाई देती हैं. चिड़ियाघर में अब तक 30 से अधिक प्रजातियों की तितलियां देखी जा चुकी हैं, जिनमें टाइगर तितली भी शामिल है.

Continue reading on the app

  Sports

अजीत अगरकर आखिरी बार चुनेंगे टीम इंडिया, रोहित शर्मा मामले की वजह से छोड़ सकते हैं चीफ सेलेक्टर का पद

16 सितंबर यानी आज अजीत अगरकर की अगुवाई वाली सेलेक्शन कमेटी आखिरी बार टीम इंडिया को चुन सकती है. ये सेलेक्शन वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए होना है Wed, 16 Sep 2026 07:28:27 +0530

  Videos
See all

UP News: STP से लीक हुई Gas, कई लोग हुए बीमार! | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-16T02:28:32+00:00

Houthis Attack on Makkah Madina Live : मक्का में पहली बार मिसाइल अटैक का इमरजेंसी अलर्ट? | Top news #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-16T02:26:41+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers