Responsive Scrollable Menu

रोज पोहा-पराठा खाकर हो गए हैं बोर? चावल के आटे और चना दाल से बनाएं देसी फरे, भाप में पकेंगे और तड़के से बढ़ेगा स्वाद

Rice Flour Chana Dal Fara Recipe: नाश्ते में कुछ अलग और पारंपरिक बनाना चाहते हैं तो चावल के आटे और चना दाल के फरे ट्राई कर सकते हैं. इनकी बाहरी परत चावल के आटे से और अंदर की मसालेदार स्टफिंग चना दाल से तैयार होती है. फरे को तेल में डीप फ्राई करने के बजाय पहले भाप में पकाया जाता है. इसके बाद राई, करी पत्ता, हींग और सूखी लाल मिर्च का तड़का इनके स्वाद को और बढ़ा देता है. इन्हें हरी चटनी, टमाटर की चटनी या लहसुन की चटनी के साथ सर्व किया जा सकता है. सुबह के नाश्ते से लेकर शाम की हल्की भूख तक यह देसी डिश अच्छा विकल्प बन सकती है.

Continue reading on the app

Viral Hotel Bill: खाने के बिल पर लगा 10% ‘Gas Charge’, सोशल मीडिया पर मचा बवाल; जानें क्या है मामला

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक रेस्टोरेंट का बिल तेजी से वायरल हो रहा है। बिल में खाने की कीमत के अलावा GST के साथ अलग से 10 प्रतिशत ‘Gas Charge’ जोड़े जाने का दावा किया गया है। बिल की तस्वीर सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स के बीच इस चार्ज को लेकर बहस छिड़ गई है।

झुंझुनू के रेस्टोरेंट का बताया जा रहा है वायरल बिल
वायरल हो रहा यह बिल राजस्थान के झुंझुनू स्थित एक रेस्टोरेंट का बताया जा रहा है। पोस्ट करने वाले यूजर के मुताबिक, वह अपने परिवार के साथ लंच के लिए रेस्टोरेंट गए थे। इस दौरान उन्होंने कुल 10 आइटम ऑर्डर किए थे। खाना खाने के बाद जब बिल आया, तो उसमें खाने की कीमत के साथ GST और अलग से 10 प्रतिशत ‘Gas Charge’ जुड़ा हुआ दिखाई दिया।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ‘चाणक्य’ नाम के यूजर ने बिल की तस्वीर शेयर करते हुए इस बारे में जानकारी दी। पोस्ट के मुताबिक, खाने का बिल 1,250 रुपये था। इसके ऊपर 2.50 प्रतिशत SGST के तौर पर 30.75 रुपये और 2.50 प्रतिशत CGST के तौर पर 30.75 रुपये जोड़े गए। इसके बाद बिल में अलग से 10 प्रतिशत Gas Charge लगाया गया।

यूजर ने सवाल उठाया कि 1,250 रुपये का 10 प्रतिशत 125 रुपये होता है, लेकिन रेस्टोरेंट ने GST जोड़ने के बाद बनी 1,310 रुपये की राशि पर 10 प्रतिशत गैस चार्ज लगाया।

वायरल बिल पर यूजर्स ने क्या कहा?
बिल की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यूजर्स के बीच इस चार्ज को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आईं। कुछ लोगों ने इसे ‘गैस टैक्स’ बताते हुए सवाल उठाए और GST विभाग में शिकायत करने की सलाह दी।

वहीं, कुछ यूजर्स ने कहा कि ‘Gas Charge’ सरकार की ओर से लगाया जाने वाला टैक्स नहीं, बल्कि रेस्टोरेंट की ओर से लिया जाने वाला अतिरिक्त चार्ज हो सकता है। एक यूजर ने दावा किया कि यह राशि सरकार को नहीं जाती, बल्कि रेस्टोरेंट संचालक द्वारा वसूली जाती है।

हालांकि, वायरल पोस्ट में रेस्टोरेंट का नाम और इस चार्ज को लगाए जाने की आधिकारिक वजह स्पष्ट नहीं की गई है।

ऐसे में केवल वायरल बिल के आधार पर इस चार्ज को कानूनी या अवैध बताना उचित नहीं होगा। इसकी वास्तविक स्थिति जानने के लिए संबंधित रेस्टोरेंट की बिलिंग पॉलिसी और लागू नियमों की पुष्टि जरूरी है। फिलहाल झुंझुनू के इस कथित बिल को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा जारी है।

Continue reading on the app

  Sports

लगातार दूसरी टी20 सीरीज जीतकर गदगद कप्तान श्रेयस अय्यर, बोले- जो चाहा वो मिला

shreyas iyer statement: श्रेयर अय्यर बतौर कप्तान भारत को लगातार दूसरी टी20 सीरीज जिताकर काफी खुश हैं. उनकी कप्तानी की शुरुआत अच्छी नहीं रही, जब आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया को शमर्नाक हार का सामना करना पड़ा, लेकिन जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान के खिलाफ लगातार सीरीज जीत ने अय्यर के कॉन्फिडेंस को बूस्ट किया है. Wed, 16 Sep 2026 00:09:51 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala : कैसे लगेगा UPI पर चार्ज? | PM Modi | Rahul Gandhi | UPI | Nirmala Sitharaman #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-16T00:08:17+00:00

Khan Sir Latest News | जेल जाएंगे खान सर? Khan Sir News | Khan Sir Latest Update | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-16T00:00:15+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers