Mushroom Farming: 2 बैग से शुरू किया बिजनेस, आज 5000-6000 बैग, साल में 15-20 लाख की कमाई
सहारनपुर: मशरूम की खेती अब महिलाओं के लिए भी घर बैठे कमाई का अच्छा जरिया बन रही है. सहारनपुर की पूजा सैनी ने सिर्फ दो बैग से इसकी शुरुआत की थी, लेकिन आज वह 5000 से 6000 बैग तक मशरूम लगाती हैं. पूजा के मुताबिक, इस काम से उन्हें साल में 15 से 20 लाख रुपये तक की बचत हो रही है.
Swatantra Bhardwaj: स्वतंत्र भारद्वाज को बेल मिलेगी या जेल? दिल्ली की कोर्ट कल सुनाएगी फैसला
Swatantra Bhardwaj Bail Plea: दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने स्वतंत्र भारद्वाज की जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है। कोर्ट कल यानी 15 सितंबर मंगलवार को अपना फैसला सुनाएगा। बता दें कि जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन के दौरान नीशू आजाद के पिता के साथ मारपीट मामले में स्वतंत्र भारद्वाज को गिरफ्तार किया गया था।
जानकारी के मुताबिक, सुनवाई के दौरान कोर्ट ने पुलिस से पूछा कि क्या घटना के समय स्वतंत्रत भारद्वाज ने जाति सूचक शब्द का इस्तेमाल किया था? इस पर दिल्ली पुलिस ने कहा कि जब पहली बार शिकायत दर्ज कराई गई थी तब जाति सूचक शब्द की बात नहीं कही गई थी, बाद में दोबारा जब बयान दर्ज कराया गया तो जाति सूचक शब्द की बात कही गई थी, इसलिए SC/ST एक्ट लगाया है।
4 सितंबर को बुलंदशहर से गिरफ्तार
स्वतंत्र भारद्वाज फिलहाल न्यायिक हिरासत के तहत जेल मे बंद है। जंतर मंतर पर हुई मारपीट की घटना को लेकर दर्ज FIR में पुलिस ने SC/ST एक्ट भी जोड़ दिया है। स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने 4 सितंबर को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से गिरफ्तार किया गया था।
जिसके बाद स्वतंत्र भारद्वाज जमानत के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया था। स्वतंत्र भारद्वाज ने पटियाला हाउस कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की थी। भारद्वाज के वकील ने पहले पटियाला हाउस कोर्ट के डिस्ट्रिक्ट जज के सामने याचिका पर तुरंत सुनवाई की मांग उठाई थी, लेकिन कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया था।
आरोपी के वकील ने क्या कहा ?
शिकायत के आधार पर पहले पुलिस ने स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर उसे हिरासत में लिया था। जमानत याचिका में आरोपी के वकील ने दलील दी कि उसके मुवक्किल को झूठे आरोपों में फंसाया गया है और वह लंबे समय से सामाजिक कामों से जुड़ा रहा है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
Haribhoomi



