Responsive Scrollable Menu

FATF की ग्रे लिस्ट से बचने के लिए पाकिस्तान की चाल, मोस्ट वांटेड लिस्ट में अजहर का नाम किया शामिल

पाकिस्तान की फेडरल इन्वेस्टिगेटिव एजेंसी (FIA) ने 2026 के लिए सबसे अधिक वांछित (most wanted) आतंकवादियों की लिस्ट जारी की है. इस 'रेड बुक' में शामिल आतंकवादियों में जैश-ए-मोहम्मद (JeM) का प्रमुख मसूद अजहर भी है. अजहर पर इनाम की राशि 20 लाख पाकिस्तानी रुपये से बढ़कर 70 लाख तक कर दी गई है. आतंकवादियों की लिस्ट में अजहर का नाम शामिल करने का यह कदम पाकिस्तान की ओर से केवल दिखावा लगता है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह कदम अक्टूबर में होने वाली फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) की बैठक से पहले ले लिया गया है. इस तरह से पाकिस्तान को 'ग्रे लिस्ट' में वापस जाने से बचाने की कोशिश मानी जा रही है. 

70 लाख पाकिस्तानी रुपये का इनाम 

कार्रवाई से बचने और अंतरराष्ट्रीय समुदाय को गुमराह करने को लेकर पाकिस्तान ने 2021 में यह दावा किया था कि अजहर अब उसकी जमीन पर नहीं है बल्कि अफगानिस्तान भाग गया है, जबकि उसी साल FIA ने शुरू में उस पर पर 50 लाख पाकिस्तानी रुपय का इनाम रखा था. पांच साल बाद, इनाम की राशि को बढ़ाकर 70 लाख पाकिस्तानी रुपये कर दिया है. अजहर भारत में पुलवामा हमले समेत कई आतंकी हमलों का मास्टरमाइंड है.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 2021 से पाकिस्तान लगातार यह कहता आ रहा है कि अजहर अफ़गानिस्तान में छिपा हुआ है, मगर बीते छह माह में भारतीय खुफिया एजेंसियों के टेक्निकल एनालिसिस से जानकारी मिली है कि वह असल में पाकिस्तान के सिंध प्रांत के नवाबशाह शहर में रह रहा है. 

लिस्ट में 19 आतंकवादियों के नाम भी शामिल 

FIA की नई अपडेटेड 'रेड बुक' में 26/11 मुंबई हमलों में शामिल उन 19 आतंकवादियों के नाम भी हैं, जिन्होंने हमलावरों की सहायता की थी. उन्हें पैसे दिए या उनके लिए नावों का इंतजाम किया था. सूत्रों के मुताबिक, इनमें  से 17 आतंकवादियों के नाम, उनकी तस्वीरें और 26/11 में उनकी खास भूमिकाओं का जिक्र है. मगर पाकिस्तान  ने चुपके से दो आतंकवादियों की तस्वीरें, लश्कर-ए-तैयबा (LeT) से उनके संबंध और उनके ऑपरेशनल रोल की जानकारी हटा दी है और सिर्फ उनके नाम सामने रखे हैं. 

जानकारी भी रिकॉर्ड से हटाई गई

खासतौर पर FIA ने अपनी अपडेटेड लिस्ट में तुरबत के मुहम्मद खान का नाम तो रखा है, जिसने हमलावरों को मुंबई ने जाने के लिए 'अल-हुसैनी' नाव मुहैया कराई थी. मगर उउसकी तस्वीर, LeT से संबंध और उसकी  भूमिका की सूचना को हटा दिया है. इसी तरह, बहावलनगर के अब्दुल रहमान की तस्वीर और LeT से उसके संबंध की जानकारी भी रिकॉर्ड से हटाई गई है. इसमें बताया गया कि 2021 की FIA लिस्ट में इन दोनों लोगों की पूरी भूमिका और तस्वीरें शामिल थीं. 

Continue reading on the app

ट्रॉफी जीतने के बाद भी भारतीय पेसर को मिली बड़ी सजा, जानिए किस गुनाह के लिए ICC ने लगाया भारी जुर्माना

Womens Asia Cup 2026 : टीम इंडिया ने महिला एशिया कप 2026 का खिताब जीत लिया है. बीते रात यानी रविवार 13 सितंबर को भारत ने फाइनल में श्रीलंका को 72 रनों से हराकर महिला एशिया कप का 8वीं बार खिताब अपने नाम किया है. भारतीय महिला क्रिकेट टीम के चैंपियन बनने के बावजूद भारतीय तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ पर बड़ा एक्शन लिया गया है. उन पर आईसीसी ने चाबूक चलाया है. आईसीसी ने टीम इंडिया के तेज गेंदबाज और चैंपियन प्लेयर को बड़ी सजा दे डाली है. 

महिला एशिया कप 2026 फाइनल में क्रांति गौड़ से कुछ ऐसा गुनाह हो गया, जिसके लिए ICC ने उनको सजा दी है. आईसीसी ने उन पर जुर्माना लगाया है. आईसीसी की आचार संहिता के उल्लंघन के लिए भारतीय खिलाड़ी पर जुर्माना लगाया गया और उनको सजा दी गई है. 

भारतीय पेसर क्रांति गौड़ पर लगा जुर्माना 

दरअसल, भारत की पेसर क्रांति गौड़ पर रविवार को दुबई में श्रीलंका के खिलाफ महिला एशिया कप फाइनल के दौरान आईसीसी कोड ऑफ कंडक्ट के लेवल 1 को तोड़ने की दोषी पाई गई हैं, जिसके लिए उन पर मैच फीस का 10 परसेंट जुर्माना लगाया गया है.

गौड़ को खिलाड़ियों और प्लेयर सपोर्ट स्टाफ के लिए आईसीसी कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.5 को तोड़ने का दोषी पाया गया, जो इंटरनेशनल मैच के दौरान किसी बल्लेबाज के आउट होने पर उसकी बेइज्जती करने वाली भाषा, हरकतें या इशारे करने से जुड़ा है, या जिससे बल्लेबाज आक्रामक रिएक्शन दे सकता है.

क्रांति गौड़ के डिसिप्लिनरी रिकॉर्ड में एक डिमेरिट पॉइंट जोड़ा गया है, जो 24 महीने के समय में उनका पहला अपराध था. यह घटना श्रीलंका की पारी के पहले ओवर में हुई जब ओपनर इमेशा दुलानी को आउट करने के बाद गौड़ ने पवेलियन की तरफ इशारा किया. इस दौरान क्रांति ने गुस्से में उनसे कुछ और भी कहा, जो खेल भावना के खिलाफ था.

क्रांति गौड़ ने मान ली अपनी गलती

गौड ने गलती मान ली और एमिरेट्स आईसीसी इंटरनेशनल पैनल ऑफ मैच रेफरी की सुप्रिया रानी दास की सजा भी मान ली, इसलिए फॉर्मल सुनवाई की कोई जरूरत नहीं पड़ी. ऑन-फील्ड अंपायर सलीमा इम्तियाज और शतीरा जाकिर जेसी, थर्ड अंपायर रोकेया सुल्ताना और फोर्थ अंपायर हुमैरा फराह ने चार्ज लगाया. लेवल 1 के उल्लंघन पर कम से कम ऑफिशियल फटकार, ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ी की मैच फीस का 50 परसेंट जुर्माना और एक या दो डिमेरिट पॉइंट्स लगते हैं.

पाकिस्तान टीम को भी मिली बड़ी सजा

इसके अलावा पाकिस्तान पर शुक्रवार को श्रीलंका के खिलाफ सेमीफाइनल में धीमी ओवर-रेट के लिए मैच फीस का पांच परसेंट जुर्माना लगाया गया है. एमिरेट्स आईसीसी इंटरनेशनल पैनल ऑफ मैच रेफरी की जी.एस. लक्ष्मी ने यह जुर्माना तब लगाया जब पाकिस्तान को समय की छूट को ध्यान में रखते हुए टारगेट से एक ओवर कम फेंका गया.

आईसीसी कोड ऑफ कंडक्ट फॉर प्लेयर्स एंड प्लेयर सपोर्ट स्टाफ के आर्टिकल 2.22 के अनुसार, जो मिनिमम ओवर-रेट अपराधों से संबंधित है, खिलाड़ियों पर उनकी टीम द्वारा तय समय में हर ओवर कम फेंकने पर उनकी मैच फीस का पांच परसेंट जुर्माना लगाया जाता है.

पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने अपराध स्वीकार कर लिया और प्रस्तावित जुर्माने को स्वीकार कर लिया, इसलिए फॉर्मल सुनवाई की कोई जरूरत नहीं पड़ी. ऑन-फील्ड अंपायर वृंदा राठी और शतिरा जाकिर जेसी, थर्ड अंपायर रोकेया सुल्ताना और फोर्थ अंपायर रबाब अहसान ने आरोप लगाए.

ये भी पढ़ें : इन 4 भारतीय महिला खिलाड़ियों ने रचा इतिहास, विमेंस एशिया कप में बना डाले ये बड़े रिकॉर्ड, आप भी डालें नजर

Continue reading on the app

  Sports
  Videos
See all

SSR-Disha Case: CBI की FIR में नाम | CBI #breakingnews #shortvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-14T13:16:39+00:00

BJP Press Conference LIVE: Rajasthan Local Body Election पर Sudhanshu Trivedi का ऐलान | Congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-14T13:17:18+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers