Responsive Scrollable Menu

वेस्टइंडीज से वनडे सीरीज में राहुल हो सकते हैं उपकप्तान:पंत और सिराज की वापसी संभव; हार्दिक की फिटनेस पर नजर

एशियन गेम्स 2026 के दौरान भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की ODI सीरीज खेली जाएगी। सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन 16 सितंबर को होने की उम्मीद है। मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर की अगुआई वाली चयन समिति टीम चुनेगी। शुभमन गिल टीम की कप्तानी करेंगे, जबकि केएल राहुल को उपकप्तान बनाए जाने की संभावना है। विकेटकीपर के तौर पर ऋषभ पंत के साथ ध्रुव जुरेल में से किसी एक को टीम में जगह मिल सकती है। वहीं, हार्दिक पंड्या की फिटनेस पर सभी की नजर होगी। सीरीज का पहला मैच 27 सितंबर को तिरुवनंतपुरम में होगा। PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, रेगुलर वनडे उपकप्तान श्रेयस अय्यर एशियन गेम्स के कारण वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में उपलब्ध नहीं होंगे। श्रेयस जापान में भारतीय टी-20 टीम की अगुवाई करेंगे। ऐसे में केएल राहुल उपकप्तानी के ऑप्शन होगे। राहुल के पास ODI क्रिकेट का अनुभव है। वे बल्लेबाजी के साथ विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी भी संभाल सकते हैं। पंत और जुरेल में मुकाबला विकेटकीपर के लिए सिलेक्टर्स के सामने चुनौती होगी। ईशान किशन भी एशियन गेम्स के भारतीय स्क्वॉड में होंगे। इस वजह से वेस्टइंडीज के खिलाफ राहुल के बाद दूसरे विकेटकीपर का विकल्प चुनना होगा। इसके लिए ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल के नाम पर विचार किया जा रहा है। BCCI से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि दोनों में से एक का चयन किया जाना है। कप्तान शुभमन गिल और मुख्य कोच की राय भी इस फैसले में अहम होगी। अगर ऋषभ पंत को वनडे टीम में जगह नहीं मिलती है, तो वह ईरानी कप में रेस्ट ऑफ इंडिया की कप्तानी कर सकते हैं। पंत के चुने जाने पर जुरेल को रेस्ट ऑफ इंडिया की कमान मिलने की संभावना है। जुरेल हाल ही में श्रीलंका दौरे पर इंडिया-ए की कप्तानी कर चुके हैं। सिराज की वापसी तय मानी जा रही पेस अटैक को लेकर चयनकर्ताओं के सामने स्थिति काफी स्पष्ट है। मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार और प्रिंस यादव फिट हैं। इन सभी को चयन के लिए उपलब्ध बताया जा रहा है। ऐसे में सिराज की वनडे टीम में वापसी तय मानी जा रही है। अगरकर के कार्यकाल की आखिरी बैठक हो सकती है 16 सितंबर की सिलेक्शन मीटिंग अजीत अगरकर के मौजूदा कॉन्ट्रैक्ट के दौरान उनकी आखिरी बैठक हो सकती है। उनका निर्धारित कार्यकाल 4 अक्टूबर को समाप्त हो रहा है। अगरकर का कॉन्ट्रैक्ट एक साल के लिए बढाया जा सकता है। हालांकि, BCCI ने अभी उनके भविष्य पर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

Continue reading on the app

Salman Ali Agha triple century: पाकिस्तान ने जिस खिलाड़ी को किया नजरअंदाज, उसी ने जड़ दिया तूफानी तिहरा शतक

Salman Ali Agha triple century: पाकिस्तान के सलमान आगा ने इंग्लैंड दौरे से वापसी के बाद घरेलू क्रिकेट में 300* रन ठोक सबको चौंकाया. फॉर्म पर उठे सवालों का दिया करारा जवाब.

The post Salman Ali Agha triple century: पाकिस्तान ने जिस खिलाड़ी को किया नजरअंदाज, उसी ने जड़ दिया तूफानी तिहरा शतक appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

अजीत अगरकर आखिरी बार चुनेंगे टीम इंडिया, रोहित शर्मा मामले की वजह से छोड़ सकते हैं चीफ सेलेक्टर का पद

16 सितंबर यानी आज अजीत अगरकर की अगुवाई वाली सेलेक्शन कमेटी आखिरी बार टीम इंडिया को चुन सकती है. ये सेलेक्शन वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए होना है Wed, 16 Sep 2026 07:28:27 +0530

  Videos
See all

UP News: STP से लीक हुई Gas, कई लोग हुए बीमार! | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-16T02:28:32+00:00

Houthis Attack on Makkah Madina Live : मक्का में पहली बार मिसाइल अटैक का इमरजेंसी अलर्ट? | Top news #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-16T02:26:41+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers