Responsive Scrollable Menu

Kangana Ranaut: राखी ने PM मोदी पर किया भद्दा कमेंट, तो भड़कीं कंगना; बोलीं- चरित्र हनन करना बंद करें

Kangana Ranaut On Rakhi Sawant: एक्ट्रेस और BJP सांसद कंगना रनौत ने राखी सावंत की एक पॉडकास्ट में की गई टिप्पणी पर तीखा जवाब दिया है। राखी ने PM मोदी के साथ कंगना और स्मृति ईरानी का नाम लेते हुए ऐसी बात कही थी, जिस पर अब कंगना ने उन्हें जमकर सुनाया है।

राखी की बात पर भड़कीं कंगना

Kangana Ranaut

कंगना ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि अक्सर असफल और निराश लोग अपनी नाकामी का ठीकरा सफल महिलाओं पर फोड़ते हैं। उनके मुताबिक, जलन और अहंकार की वजह से ऐसी महिलाएं निशाने पर आती हैं। कंगना ने लिखा कि महिलाओं को इस तरह की बातों से शर्मिंदा होने या खुद को बार-बार सही साबित करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि ऐसे हमलों का जवाब देने के बजाय महिलाओं को अपने काम पर ध्यान देना चाहिए।

राखी पर किया सीधा वार
कंगना ने इसके बाद राखी को लेकर काफी तीखी बात कही। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि राखी भी सफलता पाने के लिए सब कुछ करने को तैयार हैं, लेकिन दुर्भाग्य से अब किसी को उनसे कुछ चाहिए ही नहीं। कंगना ने आगे लिखा कि राखी की सारी कोशिशें मिलकर भी उन्हें स्वीपर की नौकरी नहीं दिला सकीं। उन्होंने यहां तक कहा कि ऐसी नौकरी के लिए भी क्वालिटी और टैलेंट की जरूरत होती है। कंगना ने अपनी पोस्ट के आखिर में राखी से कहा कि वह उनकी रील्स देखती रहें और रोती रहें।

क्या था राखी का बयान?
हाल ही में राखी सावंत ने एक पॉडकास्ट किया। इस दौरान PM मोदी, कंगना रनौत और स्मृति ईरानी को लेकर बातचीत हुई। राखी ने कहा कि आखिर PM मोदी को कंगना और दूसरी महिलाओं से ऐसा क्या मिला कि उन्हें मंत्री बनाया गया। इसी दौरान उन्होंने कहा कि इन महिलाओं ने जो दिया, वह भी दे सकती हैं।

राखी की इस बात पर जब पॉडकास्ट के होस्ट ने उनसे सवाल किया कि वह आखिर किस चीज की बात कर रही हैं, तो राखी ने कहा, “प्यार! बहुत सम्मान!” उन्होंने कहा कि अगर कंगना और स्मृति ने PM मोदी को सम्मान दिया है, तो वह भी उन्हें सम्मान दे सकती हैं।

यह भी पढ़े- सानिया मिर्जा-साइना नेहवाल पर Mary Kom को कमेंट करना पड़ा भारी, ट्रोलिंग के बाद टीम ने मांगी माफी

Continue reading on the app

Samsung Galaxy S26 FE Launch: 80 हजार में आया 50MP कैमरा, 45W चार्जिंग वाला फोन, 7 साल तक मिलेगा अपडेट

Samsung Galaxy S26 FE भारत लॉन्च हो गया है। यह ब्रांड का लेटेस्ट ‘Fan Edition’ स्मार्टफोन है। इसमें 6.7 इंच का Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। स्मार्टफोन में Exynos 2500 प्रोसेसर दिया गया है और फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 3x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट मौजूद है।

Samsung Galaxy S26 FE Android 17 पर आधारित One UI 9 पर चलता है। यह Galaxy S26 सीरीज का लेटेस्ट सॉफ्टवेयर के साथ लॉन्च होने वाला मॉडल है। जानिए इसकी कीमत, फीचर्स, और अन्य डिटेल्स के बारें में विस्तार से। 

Samsung Galaxy S26 FE की इंडिया में कितनी है कीमत? 
Samsung Galaxy S26 FE को भारत में 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले सिंगल वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत 79,999 रुपए रखी गई है। फोन को Pistachio, Blueberry और Graphite कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।

लॉन्च ऑफर के तहत पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करने पर ग्राहकों को 8,000 रुपए तक का अपग्रेड बोनस मिल सकता है। इसके अलावा चुनिंदा NBFC पार्टनर्स के जरिए 30 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन भी दिया जा रहा है। इसके साथ 3,000 रुपए का अतिरिक्त अपग्रेड बोनस भी मिल सकता है।

ग्राहक प्रमुख बैंक कार्ड के जरिए खरीदारी करने पर 7,000 रुपए तक का कैशबैक भी ले सकते हैं। इसके अलावा 12 महीने की नो-कॉस्ट बैंक EMI का विकल्प उपलब्ध है। Samsung के ई-स्टोर से खरीदारी करने वाले ग्राहकों को 18 महीने की बैंक EMI का विकल्प भी मिलेगा।

Samsung Galaxy S26 FE के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
डुअल-सिम (Nano + Nano) Samsung Galaxy S26 FE Android 17 पर आधारित One UI 9 पर चलता है। कंपनी फोन के लिए 7 साल तक सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी अपडेट देने का दावा कर रही है। फोन में 6.7 इंच का FHD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है। स्क्रीन में 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,900 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है।

Exynos 2500 प्रोसेसर
Samsung Galaxy S26 FE में Exynos 2500 प्रोसेसर दिया गया है, जिसे 3nm प्रोसेस पर बनाया गया है। चिपसेट को 8GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है।

कैमरा सेटअप
फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें OIS के साथ 50 मेगापिक्सल का वाइड कैमरा, 123-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू वाला 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और OIS के साथ 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा शामिल है।

टेलीफोटो कैमरा 3x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

AI और कनेक्टिविटी फीचर्स
Galaxy S26 FE में Gemini Omni का सपोर्ट मिलता है। इसकी मदद से यूजर्स Gallery में मौजूद फोटो और वीडियो का इस्तेमाल करके वीडियो क्लिप बना और एडिट कर सकते हैं। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6E, Wi-Fi Direct और Bluetooth 5.4 जैसे विकल्प मिलते हैं।

4,900mAh की बैटरी और फास्ट चार्जिंग
Samsung Galaxy S26 FE में 4,900mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कंपनी के अनुसार, 45W एडाप्टर की मदद से फोन करीब 30 मिनट में 69 प्रतिशत तक चार्ज हो सकता है। फोन में 15W फास्ट वायरलेस चार्जिंग और Wireless PowerShare का सपोर्ट भी दिया गया है।स्मार्टफोन का वजन 193 ग्राम है और इसका डायमेंशन 161.6 x 76.9 x 7.4mm है। डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस के लिए इसे IP68 रेटिंग मिली है।

 

 

 

Continue reading on the app

  Sports

10 जीत… भारतीय क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा, अफगानिस्तान के नाम जुड़ा अनचाहा रिकॉर्ड

India vs Afghanistan: टीम इंडिया को अफगानिस्तान के खिलाफ सालों से चला आ रहा विजय रथ अभी भी जारी है. भारत ने इस टीम के खिलाफ अब बिना कोई मैच हारे 10 जीत दर्ज कर ली हैं. Tue, 15 Sep 2026 23:25:02 +0530

  Videos
See all

Cheque Bounce Case | Actor Rajpal Yadav को ₹2 करोड़ जमा करने के लिए मिला 2 हफ़्ते का समय | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-15T21:29:33+00:00

Amit Shah के 21 राज्यों में UCC के ऐलान पर सियासत गरमाई.. Asaduddin Owaisi ने BJP पर लगाए गंभीर आरोप #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-15T21:43:30+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers