दिशा सालियान केस में CBI की FIR दर्ज: डीनो मोरिया-रिया चक्रवर्ती समेत बड़े नाम फंसे; 6 साल बाद खुलेगा मौत का राज?
Disha Salian Case: दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने दिशा सालियान की मौत से जुड़े मामले में FIR दर्ज कर ली है। FIR में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे और शिवसेना (UBT) नेता आदित्य ठाकरे, अभिनेता डिनो मोरिया, सूरज पंचोली और रिया चक्रवर्ती समेत कई लोगों की भूमिका जांच के दायरे में रखी गई है।
बॉम्बे हाई कोर्ट की ओर से मामले की जांच CBI को सौंपी गई थी जिसके करीब दो सप्ताह बाद CBI ने मामला दर्ज किया है। क्या 6 बाद सामने आएगा सुशांत की मैनेजर दिशा सालियान की मौत का राज?
VIDEO | Disha Salian death case: Disha Salian's advocate Nilesh Ojha says, "In the writ petition concerning Disha Salian, the High Court passed an order, based on which the CBI recorded the statement of Disha's father on the 12th. The process continued for four hours. Later,… pic.twitter.com/zdGKFVlHQp
— Press Trust of India (@PTI_News) September 14, 2026
FIR में किन धाराओं के तहत दर्ज हुआ केस?
CBI की FIR में हत्या, गैंगरेप, आपराधिक साजिश, सबूत मिटाने और गलत जानकारी देने जैसे गंभीर आरोपों से संबंधित धाराएं शामिल की गई हैं।
FIR में यह भी कहा गया है कि मामले में कुछ लोगों की भूमिका की जांच की जरूरत है। इनमें आदित्य ठाकरे, डिनो मोरिया, सूरज पंचोली, रिया चक्रवर्ती और दिशा के पोस्टमार्टम में कथित देरी से जुड़े डॉक्टर एवं कर्मचारी शामिल हैं। गौरतलब है कि FIR में किसी व्यक्ति का नाम जांच के दायरे में होना अपने आप में अपराध साबित नहीं करता। आरोपों की सच्चाई जांच के दौरान तय होगी।
उद्धव ठाकरे को लेकर FIR में क्या कहा गया?
CBI की FIR में तत्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और अन्य लोगों पर कथित साजिश और उसके बाद मामले को दबाने की कोशिश में भूमिका होने के आरोपों का जिक्र किया गया है।
FIR में संबंधित सरकारी अधिकारियों और पुलिसकर्मियों की भूमिका की भी जांच की बात कही गई है। इसमें केस से जुड़े दस्तावेजों को कथित तौर पर दबाने या नष्ट करने, आधिकारिक रिकॉर्ड में हेरफेर और सरकारी संसाधनों के कथित दुरुपयोग जैसे बिंदुओं की जांच की बात कही गई है।
दिशा सालियान की मौत कब हुई थी?
दिशा सालियान की मौत 8 जून 2020 को मुंबई के मलाड इलाके में एक इमारत की 14वीं मंजिल से गिरने के बाद हुई थी। उनकी मौत के कुछ ही दिनों बाद सुशांत सिंह राजपूत भी अपने बांद्रा स्थित घर में मृत पाए गए थे।
दिशा की मौत के बाद मुंबई पुलिस ने इसे लेकर एक्सिडेंटल डेथ रिपोर्ट (ADR) दर्ज की थी। पुलिस की जांच में बाद में उनकी मौत को आत्महत्या बताया गया था। हालांकि, दिशा के पिता सतीश सालियान ने सवाल उठाते हुए पिछले साल बॉम्बे हाई कोर्ट का रुख किया था।
दिशा के पिता ने लगाए थे गंभीर आरोप
दिशा सालियान के पिता सतीश सालियान ने अपनी बेटी की मौत की जांच में पुलिस की भूमिका और कथित लापरवाही को लेकर अदालत में याचिका दायर की थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि उनकी बेटी के साथ गैंगरेप के बाद हत्या की गई और मामले को छिपाने की कोशिश हुई।
CBI की जांच के तहत सतीश सालियान ने पिछले सप्ताह एजेंसी के सामने अपना बयान भी दर्ज कराया। उनके बयान में पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, आदित्य ठाकरे और अन्य लोगों पर कथित साजिश और बाद में मामले को दबाने के आरोप लगाए गए।
बॉम्बे हाई कोर्ट ने जांच पर उठाए थे सवाल
2 सितंबर को बॉम्बे हाई कोर्ट ने दिशा सालियान की मौत के मामले में CBI जांच का आदेश दिया था। यह आदेश दिशा के पिता की याचिका पर आया, जिसमें मुंबई पुलिस की जांच में कथित खामियों का मुद्दा उठाया गया था।
अदालत ने मामले की जांच को लेकर गंभीर टिप्पणियां की थीं और कहा था कि जांच से कई सवालों के जवाब मिलने के बजाय नए सवाल खड़े होते हैं। अदालत ने जांच में कथित विसंगतियों का भी उल्लेख किया था।
अदालत के सामने यह बात भी रखी गई थी कि दिशा सालियान के परिवार को उनकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट और ADR की प्रतियां छह साल बाद भी उपलब्ध नहीं कराई गई थीं।
CBI ने पुलिस से मांगे थे केस से जुड़े दस्तावेज
CBI ने जांच अपने हाथ में लेने के बाद मुंबई पुलिस से दिशा सालियान की मौत से जुड़े सभी दस्तावेज और रिकॉर्ड उपलब्ध कराने को कहा था। अब FIR दर्ज होने के बाद एजेंसी मामले में जुड़े अलग-अलग पहलुओं और संबंधित लोगों की भूमिका की जांच करेगी।ॉ
Kangana Ranaut: राखी ने PM मोदी पर किया भद्दा कमेंट, तो भड़कीं कंगना; बोलीं- चरित्र हनन करना बंद करें
Kangana Ranaut On Rakhi Sawant: एक्ट्रेस और BJP सांसद कंगना रनौत ने राखी सावंत की एक पॉडकास्ट में की गई टिप्पणी पर तीखा जवाब दिया है। राखी ने PM मोदी के साथ कंगना और स्मृति ईरानी का नाम लेते हुए ऐसी बात कही थी, जिस पर अब कंगना ने उन्हें जमकर सुनाया है।
राखी की बात पर भड़कीं कंगना
कंगना ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि अक्सर असफल और निराश लोग अपनी नाकामी का ठीकरा सफल महिलाओं पर फोड़ते हैं। उनके मुताबिक, जलन और अहंकार की वजह से ऐसी महिलाएं निशाने पर आती हैं। कंगना ने लिखा कि महिलाओं को इस तरह की बातों से शर्मिंदा होने या खुद को बार-बार सही साबित करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि ऐसे हमलों का जवाब देने के बजाय महिलाओं को अपने काम पर ध्यान देना चाहिए।
राखी पर किया सीधा वार
कंगना ने इसके बाद राखी को लेकर काफी तीखी बात कही। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि राखी भी सफलता पाने के लिए सब कुछ करने को तैयार हैं, लेकिन दुर्भाग्य से अब किसी को उनसे कुछ चाहिए ही नहीं। कंगना ने आगे लिखा कि राखी की सारी कोशिशें मिलकर भी उन्हें स्वीपर की नौकरी नहीं दिला सकीं। उन्होंने यहां तक कहा कि ऐसी नौकरी के लिए भी क्वालिटी और टैलेंट की जरूरत होती है। कंगना ने अपनी पोस्ट के आखिर में राखी से कहा कि वह उनकी रील्स देखती रहें और रोती रहें।
क्या था राखी का बयान?
हाल ही में राखी सावंत ने एक पॉडकास्ट किया। इस दौरान PM मोदी, कंगना रनौत और स्मृति ईरानी को लेकर बातचीत हुई। राखी ने कहा कि आखिर PM मोदी को कंगना और दूसरी महिलाओं से ऐसा क्या मिला कि उन्हें मंत्री बनाया गया। इसी दौरान उन्होंने कहा कि इन महिलाओं ने जो दिया, वह भी दे सकती हैं।
राखी की इस बात पर जब पॉडकास्ट के होस्ट ने उनसे सवाल किया कि वह आखिर किस चीज की बात कर रही हैं, तो राखी ने कहा, “प्यार! बहुत सम्मान!” उन्होंने कहा कि अगर कंगना और स्मृति ने PM मोदी को सम्मान दिया है, तो वह भी उन्हें सम्मान दे सकती हैं।
यह भी पढ़े- सानिया मिर्जा-साइना नेहवाल पर Mary Kom को कमेंट करना पड़ा भारी, ट्रोलिंग के बाद टीम ने मांगी माफी
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi





