Responsive Scrollable Menu

यूपी में 16 करोड़ लोगों को बिना भेदभाव मिल रही राशन सुविधा, CM योगी ने बताई सरकार की प्राथमिकताएं

UP News: उत्तर प्रदेश के 50वें स्थापना दिवस के अवसर पर लोक आयुक्त संगठन लखनऊ में समारोह का आयोजन किया गया. जिसमें सीएम योगी ने भी शिरकत की. इस दौरान सीएम योगी ने अपनी सरकार की उपलब्धियों और प्राथमिकताओं के बारे में जानकारी दी. सीएम योगी ने कहा कि गुड गवर्नेंस पब्लिक ट्रस्ट पर निर्भर करता है. अगर जनता का विश्वास नहीं है तो हम सुशासन के लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर सकते.

सीएम योगी ने बताया कैसे प्राप्त किया जा सकता है सुशासन का लक्ष्य

सीएम योगी ने कहा कि सुशासन के उन लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए जरूरी है कि हम अंतिम पायदान पर बैठा हुआ व्यक्ति भी हमारी विभिन्न संवैधानिक संस्थाओं पर उसी विश्वास के साथ गौरव की अनुभूति कर सके. सीएम योगी ने आगे कहा कि सिर्फ एक संस्था का गठन करने से ही समस्या का समाधान नहीं होगा, बल्कि हम उन भावनाओं के अनुरूप कैसा परिणाम दे रहे हैं.

सीएम योगी ने आगे कहा कि एक सामान्य से समान्य व्यक्ति भी आकर बेझिझकर आए अपनी जिज्ञासा के अनुसार जो भी नियमानुसार रिजल्ट होते हैं उस परिणाम को अपनी आंखों के सामने समय से प्राप्त कर सके. यही हमारी कसौटी होती है, लोकतंत्र की सबसे बड़ी कसौटी होती है कि हम जन विश्वास पर खरा उतरें. सीएम योगी ने कहा कि भारत के संविधान निर्माताओं ने इसी को ध्यान में रखते हुए भारत की व्यवस्था के लिए एक संसदीय लोकतंत्र दिया. जिसमें जरूरी है कि जनता के द्वारा चुना गया जनप्रतिनिधि जहां विश्वास खोया वहां सरकार गई. इसीलिए पांच साल बाद उन्हें जनता के बीच में जाना ही होता है.

जनता के पास अपने प्रतिनिधि को बदलने का अधिकार

सीएम योगी ने आगे कहा कि अगर जनता के बीच में वह व्यक्ति उन भावनाओं का सम्मान नहीं कर पा रहा है तो जनता को ये अधिकार होता है कि वह अपने प्रतिनिधि को बदले और दूसरे लोगों को मौका दे. इसीलिए हमारे संविधान निर्माताओं ने इस बात का उल्लेख किया कि भारत के संविधान के लिए  न्याय, सत्य और समता यह भारत की वे मौलिक आवश्यकताएं हैं जिसमें हर व्यक्ति को न्याय पाने का अधिकार है हमारे न्याय का आधार सत्य की कसौटी है और बिना भेदभाव के हर व्यक्ति को हम एक समभाव के साथ देखेंगे.

संवैधानिक संस्था में सामान्य नागरिक का विश्वास लोकतंत्र की ताकत- सीएम योगी

सीएम योगी ने कहा कि हमें याद रखना होगा कि लोकतंत्र की जो सबसे बड़ी ताकत है वह किसी भी संवैधानिक संस्था में एक सामान्य नागरिक का विश्वास, जिस संस्था ने आमजन के विश्वास पर खरा उतरी लोकतंत्र में उस संस्था को आगे बढ़ने से और उस संस्था के महत्व को कोई कम करके नहीं आंक सकता. सीएम योगी ने कहा कि जब मैं 2017 में पहली बार मुख्यमंत्री बना तो सबसे ज्यादा शिकायतें पीडीएस यानी पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम में खाद्यान वितरण  की सबसे ज्यादा शिकायतें आती थी, जनता दर्शन कार्यक्रम में 60 प्रतिशत लोग इसकी शिकायत लेकर आते थे.

सीएम योगी ने कहा कि अब व्यवस्था बदल गई है. हमने टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया ई  पॉश मशीनें लगाई. इसके बाद मुख्यालय पर एक स्क्रीन लगा लिया उसके बाद उनको जोड़ दिया. 80  हजार राशन की दुकानों में कहीं भी ई पॉश मशीन वहां से इधर उधर करेगा तो यहां हमें अलर्ट कर देगा. जिससे शिकायतें जीरो हो गईं. सीएम योगी ने कहा कि आज हम प्रदेश के अंदर 16 करोड़ लोगों को बिना भेदभाव के राशन की सुविधा का लाभ दे रहे हैं.

Continue reading on the app

Snakes Milk Myth: क्या सच में दूध पीते हैं नाग? सांपों से जुड़े इन 5 मिथकों की जानें असल सच्चाई

Snakes Milk Drinking Myth: जब भी सांपों का नाम सुनते ही कई लोगों के मन में डर पैदा हो जाता है. इसके साथ ही सांपों को लेकर कई ऐसी कहानियां और मान्यताएं भी प्रचलित हैं, जिन्हें लोग पीढ़ियों से सच मानते आए हैं. फिल्मों में सांप को इंसान का चेहरा याद रखते, बदला लेते और बीन की धुन पर नाचते हुए दिखाया जाता है. वहीं नाग पंचमी जैसे अवसरों पर सांपों को दूध पिलाने की तस्वीरें और वीडियो भी सामने आते हैं. लेकिन विज्ञान इन धारणाओं के बारे में क्या कहता है? आइए जानते हैं सांपों से जुड़े कुछ सबसे चर्चित मिथकों की हकीकत.

क्या कोबरा दूध पीता है?

सांपों को दूध पिलाने की परंपरा सदियों पुरानी है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि दूध ही सांपों का प्राकृतिक भोजन है. सांप सरीसृप (reptiles)होते हैं और उनका सामान्य आहार चूहे, मेंढक, छिपकली तथा दूसरे छोटे जीव होते हैं. दूध उनकी प्राकृतिक डाइट का हिस्सा नहीं है. हां लेकिन कई बार प्यास या तनाव की स्थिति होने पर सांप किसी तरल पदार्थ को पीने की कोशिश कर सकता है. इसी कारण से वे दूध पीते हैं और ऐसे सांप के वीडियो ही लोगों को भ्रमित करते हैं. जबरन दूध पिलाना सांप के स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है. इसलिए धार्मिक आस्था के नाम पर भी किसी सांप को दूध नहीं पिलाना चाहिए.

ये भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi Bhog: गणपति को कौन-कौन से भोग लगाए जाते हैं? जानें 10 दिनों के लिए अलग-अलग प्रसाद लिस्ट

क्या सांप इंसान से बदला लेते हैं?

फिल्मों और लोककथाओं में सांपों के बदले की कहानियां खूब ज्यादा दिखाई जाती हैं. कहते हैं कि अगर किसी सांप को नुकसान पहुंचाया जाए तो उसका साथी या दूसरा सांप उस व्यक्ति को पहचानकर बदला लेने वापस आता है. हालांकि, साइंस में इस दावे का कोई विश्वसनीय आधार नहीं माना गया है. सांप आमतौर पर खतरा महसूस होने पर अपनी रक्षा के लिए किसी पर हमला कर सकते हैं. किसी इंसान का पीछा करके बदला लेने वाली धारणा सिर्फ टीवी और फिल्मों द्वारा बनाई गई पटकथा है.

क्या सच में नागमणि होती है?

नागमणि भारतीय लोककथाओं में बेहद प्रसिद्ध मणि है. धार्मिक मान्यता है कि कुछ सांपों के सिर में एक खास प्रकार का रत्न होता है, जो रात में चमकता है और बेहद कीमती भी होता है. हालांकि, साइंटिफिक रिसर्चों में सांप के शरीर में ऐसे किसी रत्न के मौजूद होने का प्रमाण भी नहीं मिला है. इस तरह की कहानियों का इस्तेमाल कई बार लोगों को ठगने के लिए भी किया जाता है. इसलिए, नागमणि के नाम पर होने वाले किसी भी दावे या सौदे से सतर्क रहना चाहिए.

बीन की धुन पर क्यों हिलता है कोबरा?

सपेरों के सामने फन फैलाकर सांपों का सिर हिलाना, यह देखकर अक्सर लगता है कि वह अपनी बीन की धुन पर उन्हें नचा रहा है. मगर वास्तव में सांप का व्यवहार संगीत पर आधारित नहीं होता. वह आसपास की गतिविधियों और कंपन को महसूस करते हैं और सामने मौजूद बीन तथा सपेरे की हरकत पर रिएक्ट करते हैं. यानी सांपों का यह व्यवहार किसी संगीत की वजह से नहीं बल्कि सतर्कता और संभावित खतरे को समझने की प्रतिक्रिया होता है.

क्या सभी सांप जहरीले होते हैं?

यह भी एक बहुत बड़ी गलतफहमी है कि हर सांप इंसान के लिए खतरनाक होते हैं. लेकिन ऐसा कुछ नहीं होता है, असल में सांपों की बहुत सी प्रजातियां भी है, जो विषैली नहीं होती है. वे सिर्फ इंसानों से दूर रहने की कोशिश करती हैं. भारत में कोबरा, करैत और रसेल वाइपर जैसी कुछ प्रजातियां सबसे ज्यादा विषैली मानी जाती है.

सांपों को मारना क्यों नहीं चाहिए?

सांप पर्यावरण के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण जीव होते हैं. वे चूहों और कई अन्य जीवों की संख्या को नियंत्रित करने में मदद करते हैं, जिससे खेती और प्राकृतिक संतुलन को भी फायदा मिलता है. इसलिए, किसी सांप को देखकर उसे मारने के बजाय सुरक्षित दूरी बनाए रखना और रेस्क्यू टीम या वन विभाग को सूचना देना ज्यादा सही माना जाता है. सांपों को लेकर डर स्वाभाविक है, लेकिन सही जानकारी इनसे जुड़ी कई गलत धारणाओं को दूर कर सकती है. 

ये भी पढ़ें- नायब तहसीलदार के पदों पर इस राज्य में निकली भर्ती, ये है शैक्षिक योग्यता; इस दिन शुरू होंगे आवेदन

 

Continue reading on the app

  Sports

Matt Renshaw Century: मैथ्यू रेनशॉ ने हरारे वनडे में ठोका शतक, करियर में पहली बार किया ये कमाल

मैथ्यू रेनशॉ ने ऑस्ट्रेलिया के लिए खेली दमदार शतकीय पारी. हरारे वनडे में जिम्बाब्वे के खिलाफ ठोका शतक Tue, 15 Sep 2026 17:20:26 +0530

  Videos
See all

Dangal With Sahil Joshi: क्या Congres UPI लेनदेन पर Charges की अफवाह उड़ा रही? | Rahul Gandhi | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-15T12:10:41+00:00

Russia International Festival : रूस इंटरनेशनल फेस्टिवल में दिखा ड्रोन मिसाइलों का जलवा | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-15T12:15:30+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers