Responsive Scrollable Menu

Gaurav-Akansha Divorce: आकांक्षा के बाद गौरव खन्ना ने भी पत्नी को किया अनफॉलो, इंस्टाग्राम से हटाईं साथ की तस्वीरें; तलाक हो रहा फाइनल?

Gaurav Khanna Divorce: टीवी इंडस्ट्री की चर्चित जोड़ी आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना अपने टूटते रिश्तो को लेकर इन दिनों सुर्खियों में है। दोनों के अलग होने की खबरों के बीच हाल ही में आकांक्षा ने इंस्टाग्राम पर गौरव खन्ना को अनफॉलो कर दिया था। इसी बीच अब गौरव खन्ना ने भी पत्नी आकांक्षा को इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर उनके साथ सभी तस्वीरें हटा दी हैं।

गौरव और आकांक्षा के बीच छिड़ी ये सोशल मीडिया हलचल ने फैंस को झटका दे दिया है। फैंस का मानना है कि अब दोनों के बीच सुलह की गुंजाइश नहीं है और दोनों तलाक लेने जा रहे हैं।

गौरव खन्ना ने आकांक्षा को किया अनफॉलो, हटाई फोटोज
हाल ही में आकांक्षा ने गौरन को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो किया था जिसके बाद गौरव ने भी यही कदम उठाया है। हालांकि गौरव के इंस्टाग्राम पेज पर उनकी पत्नी आकांक्षा के साथ कुछ तस्वीरें अब भी मौजूद हैं।

आकांक्षा ने इंस्टाग्राम पर बदला अपना प्रोफाइल
आकांक्षा चमोला के इंस्टाग्राम अकाउंट में हुए बदलाव को फैंस ने तुरंत नोटिस किया। गौरव के साथ उनकी कई पुरानी तस्वीरें और रील्स अब उनके प्रोफाइल पर नजर नहीं आ रही हैं। इसके साथ ही आकांक्षा ने गौरव को फॉलो करना भी बंद कर दिया है।

'लॉक अप 2' में आकांक्षा ने किया था गौरव से शादी तोड़ने का ऐलान
आकांक्षा और गौरव की शादी नवंबर 2016 में हुई थी। दोनों की शादी को लेकर उस समय काफी चर्चा हुई थी। लेकिन कुछ समय से उनके रिश्ते में अनबन की खबरें सामने आती रही हैं।

आकांक्षा ने 'लॉक अप 2' के प्रीमियर के दौरान अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात की थी। उन्होंने बताया था कि दोनों अलग होने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। इसके बाद गौरव भी शो के तीसरे सप्ताह में गेस्ट के तौर पर पहुंचे थे। शो में गौरव ने कहा था कि अंकिता की ओर से अलगाव की बात सार्वजनिक किए जाने की खबर ने दोनों परिवारों को भी चौंका दिया था।

10 करोड़ रुपये की एलिमनी की खबर पर आकांक्षा ने क्या कहा?
आकांक्षा चमोला ने हाल ही में अपने नाम से जुड़ी कथित 10 करोड़ रुपये की एलिमनी की मांग पर भी प्रतिक्रिया दी थी। एक इंटरव्यू के दौरान उनसे इस रिपोर्ट के बारे में सवाल किया गया। तो आकांक्षा ने कहा- "अगर मांगा होता और अगर मिल गया होता तो मैं यहां क्यों बैठी होती? अगर सच में मेरे पास इतने पैसे होते तो मैं कब का यह देश छोड़कर चली गई होती।"

मां नहीं बनना चाहती थीं आकांक्षा
आकांक्षा और गौरव के रिश्ते में मतभेद की एक वजह दोनों की भविष्य को लेकर अलग सोच भी बताई जाती है। आकांक्षा ने पहले कहा था कि उन्हें मां बनने को लेकर वैसी भावनाएं महसूस नहीं होतीं, जबकि गौरव की बच्चों और परिवार को लेकर अलग अपेक्षाएं थीं।

Continue reading on the app

बारिश के गाने पर लड़की ने लगाए ऐसे ठुमके, ‘बरसो रे’ पर डांस का वीडियो खूब हो रहा वायरल

‘बरसो रे’ गाने की धुन पर एक लड़की के बेहद प्यारे डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है. बारिश के इस खूबसूरत गाने पर लड़की ने शानदार डांस मूव्स और एक्सप्रेशन के साथ ऐसा समां बांधा कि देखने वाले उसकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं. वीडियो में उसके डांस का अंदाज काफी सादगी भरा और आकर्षक नजर आ रहा है. यही वजह है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं. Video credit: Instagram-@srixhti_05

Continue reading on the app

  Sports

Pakistan Cricket: इंग्लैंड से सूपड़ा साफ... पाकिस्तान को अब एक और झटका; WTC में बुरी तरह पिछड़ी टीम 

Pakistan Cricket: इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 0-3 से हार झेलने वाली पाकिस्तान टीम की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीरीज गंवाने के बाद अब पाकिस्तान को स्लो ओवर रेट की सजा मिली है। ICC ने एजबेस्टन में खेले गए तीसरे टेस्ट में तय समय के मुकाबले 11 ओवर कम फेंकने के कारण पाकिस्तान के WTC खाते से 11 अंक काट दिए हैं।

ICC के मुताबिक समय की छूट को ध्यान में रखने के बाद भी पाकिस्तान 11 ओवर पीछे था। इसके चलते टीम पर उसके मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना भी लगाया गया है। इस पेनल्टी के बाद पाकिस्तान के पास WTC 2025-27 चक्र में सिर्फ 5 अंक रह गए हैं। उसका पॉइंट्स प्रतिशत 4.63 है।

पाकिस्तान पहले ही WTC पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे चल रहा था। इंग्लैंड दौरे के शुरुआती टेस्ट में हार के बाद टीम आठवें से नौवें स्थान पर खिसक गई थी। अब स्लो ओवर रेट की पेनल्टी ने उसकी स्थिति और खराब कर दी है। वहीं वेस्टइंडीज 30 अंकों और 20.83 प्रतिशत अंक के साथ आठवें स्थान पर है।

पाकिस्तान के लिए यह टेस्ट क्रिकेट में बेहद खराब दौर रहा है। WTC के मौजूदा चक्र में टीम ने अब तक 9 टेस्ट खेले हैं, जिसमें सिर्फ 2 में जीत मिली है। इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में खराब प्रदर्शन के बाद टीम में बड़ा बदलाव भी किया गया था।

लॉर्ड्स में दूसरा टेस्ट 194 रन से हारने के बाद पाकिस्तान ने सात खिलाड़ियों को घर भेज दिया था। इनमें मोहम्मद रिजवान, सलमान आगा और इमाम-उल-हक जैसे बड़े नाम शामिल थे। इसके अलावा टेस्ट टीम के हेड कोच सरफराज अहमद और गेंदबाजी कोच उमर गुल को भी उनके पद से हटा दिया गया।

अब पाकिस्तान के पास WTC में वापसी के लिए सिर्फ दो सीरीज बची हैं। टीम नवंबर में श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी। इसके बाद मार्च 2027 में न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज होगी। पाकिस्तान के लिए इन दोनों सीरीज में ज्यादा से ज्यादा अंक हासिल करना बेहद जरूरी होगा।

दूसरी ओर वेस्टइंडीज के पास अपनी स्थिति मजबूत करने का मौका है। उसकी अगली WTC सीरीज अक्टूबर में बांग्लादेश के खिलाफ होगी। ऐसे में पाकिस्तान के लिए WTC फाइनल की दौड़ में वापसी करना अब काफी मुश्किल नजर आ रहा है।

Mon, 14 Sep 2026 15:24:47 +0530

  Videos
See all

BRICS Summit 2026 News: ब्रिक्स समिट में शामिल होकर वापस लौटे Masoud Pezeshkian! #shorts #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-14T11:17:00+00:00

रथ पर सवार होकर निकले Bappa... ‘गणपति बप्पा मोरया’ से गूंजा Pune | Dagdu Sheth Ganpati #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-14T11:16:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers