Ganesh Chaturthi 2026: किसी ने आरती की तो किसी ने डांस, कंगना-करीना से शिल्पा-सुनीता तक ने ऐसे किया बप्पा का स्वागत
Celebrity Ganesh Chaturthi Celebration 2026: देशभर में आज गणेश चतुर्थी का त्योहार मनाया जा रहा है। मुंबई में भी इस मौके पर अलग ही रौनक देखने को मिल रही है। आम लोगों के साथ बॉलीवुड और टीवी सितारे भी अपने घरों में गणपति बप्पा की स्थापना कर रहे हैं। कई सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर पूजा, आरती और बप्पा के स्वागत की तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं। कंगना रनौत, करीना कपूर, शरवरी, शिल्पा शेट्टी, अंकिता लोखंडे और सुनीता आहूजा समेत कई सितारे इस मौके पर चर्चा में हैं।
कंगना ने शेयर किया आरती का वीडियो
Ganesh Chaturthi ki hardik shubhkamnaein ???? pic.twitter.com/PZZNEbK3Tu
— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) September 14, 2026
कंगना रनौत ने गणेश चतुर्थी पर गणपति आरती करते हुए अपना वीडियो शेयर किया। इसके साथ उन्होंने फैंस को त्योहार की शुभकामनाएं दीं। कंगना के अलावा कई दूसरे सितारों ने भी सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को बप्पा के आगमन की बधाई दी।
शरवरी के घर दिखा खास सेलिब्रेशन
शरवरी ने महाराष्ट्र के मोरगांव स्थित अपने घर से गणेश चतुर्थी की तस्वीरें शेयर कीं। उन्होंने बताया कि उनके लिए यह त्योहार परिवार और अपनों के साथ जुड़ने का खास मौका है। एक्ट्रेस ने बीते साल के लिए गणपति बप्पा का शुक्रिया अदा किया और नए साल की शुरुआत उनके आशीर्वाद के साथ करने की बात कही।
करीना ने दिखाई जेह की बनाई मूर्ति
करीना कपूर खान ने भी इस खास दिन पर अपने परिवार की झलक दिखाई। उन्होंने सैफ अली खान की गणपति की मूर्ति बनाते हुए तस्वीर शेयर की। करीना ने अपने बेटे जेह की बनाई हुई गणपति की मूर्ति की तस्वीर भी पोस्ट की। इसके साथ उन्होंने सभी को सुख और शांति से भरी गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दीं।
अक्षय ने मांगा घर-घर सुख और शांति
गणपति बप्पा के आगमन से हर घर में खुशियां और हर दिल में सुकून आए।
— Akshay Kumar (@akshaykumar) September 14, 2026
गणपति बप्पा मोरया! ???? pic.twitter.com/BKGJyHdhHw
अक्षय कुमार ने भी गणेश चतुर्थी पर फैंस को बधाई दी। उन्होंने बप्पा से हर घर में खुशियां और हर दिल में सुकून बनाए रखने की कामना की।
शिल्पा ने राज कुंद्रा के साथ किया स्वागत
शिल्पा शेट्टी के घर भी गणपति बप्पा का आगमन हुआ। एक्ट्रेस ने अपने पति राज कुंद्रा के साथ मिलकर पूजा और पारंपरिक रस्में निभाईं। शिल्पा हर साल गणेश चतुर्थी को खास तरीके से मनाती हैं।
बारिश के बीच अंकिता ने लाए बप्पा
मुंबई में बारिश के बावजूद अंकिता लोखंडे ने पूरे उत्साह के साथ अपने घर गणपति बप्पा का स्वागत किया। उनके सेलिब्रेशन के वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। अंकिता हर साल इस त्योहार को पारंपरिक तरीके से मनाती हैं और पूजा में परिवार के साथ शामिल होती हैं।
सुनीता आहूजा ने डांस करते हुए किया स्वागत
गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने भी अपने घर गणपति बप्पा की स्थापना की। सामने आए वीडियो में वह बप्पा के स्वागत के दौरान डांस करती नजर आईं।
उर्मिला ने शेयर की पुरानी याद
उर्मिला मातोंडकर ने गणेश चतुर्थी पर अपनी एक पुरानी तस्वीर शेयर की। उन्होंने बताया कि यात्रा की वजह से इस बार वह मुंबई के गणपति पंडालों और दर्शन को मिस कर रही हैं।
टीवी सितारे भी सेलिब्रेशन में शामिल
गणेश चतुर्थी के जश्न में टीवी इंडस्ट्री के सितारे भी पीछे नहीं हैं। अर्जुन बिजलानी समेत कई टीवी कलाकारों ने अपने घरों में बप्पा का स्वागत किया। गणेश चतुर्थी का उत्सव आमतौर पर 10 दिनों तक चलता है। इस दौरान घरों और पंडालों में भगवान गणेश की पूजा की जाती है। उत्सव के अंत में गणपति विसर्जन के साथ बप्पा को विदाई दी जाती है।
यह भी पढ़े- 'गोविंदा जी कहां हैं?' अकेले गणपति बप्पा का स्वागत करती दिखीं सुनीता आहूजा, Video देख फैंस ने पूछे सवाल
‘लैंबॉर्गिनी’ गाने पर लड़की ने किया बेहद प्यारा डांस, वीडियो देखकर आप भी हो जाएंगे फैन!
सोशल मीडिया पर डांस के कई वीडियो वायरल होते रहते हैं, लेकिन कुछ वीडियो अपने प्यारे अंदाज और शानदार परफॉर्मेंस की वजह से लोगों का ध्यान खींच लेते हैं. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों चर्चा में है, जिसमें एक लड़की ‘लैंबॉर्गिनी’ गाने पर बेहद प्यारा डांस करती नजर आ रही है. गाने की बीट पर लड़की के डांस मूव्स और एक्सप्रेशन देखने लायक हैं. उसका कॉन्फिडेंस और डांस करने का अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है. यही वजह है कि वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे खूब शेयर कर रहे हैं. अगर आपको भी डांस वीडियो देखना पसंद है, तो यह परफॉर्मेंस आपको जरूर पसंद आएगी. Video credit: Instagram-@ayushi15205
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
News18




/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
