Responsive Scrollable Menu

वर्क फ्रॉम होम या हर वक्त निगरानी? कैमरा मॉनिटरिंग के बाद 23 कर्मचारियों ने दिया इस्तीफा

वर्क फ्रॉम होम ने कर्मचारियों को सुविधा और आजादी दी, लेकिन अब यही व्यवस्था निगरानी और प्राइवेसी को लेकर सवालों के घेरे में है। अमेरिकी अरबपति वकील जॉन मॉर्गन के एक दावे ने बहस तेज कर दी है। उनका कहना है कि लैपटॉप कैमरा मॉनिटरिंग शुरू होने के महज सात दिनों में 23 कर्मचारियों ने नौकरी छोड़ दी

Continue reading on the app

Chocolate Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर ट्राई करें चॉकलेट मोदक, कम समय में बन जाएगी ये स्वादिष्ट मिठाई

Chocolate Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर इस बार भोग में कुछ नया और बच्चों को पसंद आने वाला बनाना चाहते हैं, तो चॉकलेट मोदक ट्राई कर सकते हैं। यह पारंपरिक मोदक से थोड़ा अलग है और इसे घर पर आसानी से तैयार किया जा सकता है।

डार्क चॉकलेट के साथ नारियल, काजू, बादाम और पिस्ता का स्वाद इस मिठाई को खास बनाता है। सबसे अच्छी बात यह है कि इसे बनाने के लिए बहुत ज्यादा सामान या लंबी तैयारी की जरूरत नहीं पड़ती। जानें चॉकलेट मोदक बनाने की आसान रेसिपी।

चॉकलेट मोदक बनाने के लिए सामग्री

  • डार्क चॉकलेट- 250 ग्राम
  • नारियल का बुरादा- 100 ग्राम
  • काजू- 2 चम्मच, बारीक कटे हुए
  • बादाम- 2 चम्मच, बारीक कटे हुए
  • पिस्ता- 2 चम्मच, बारीक कटा हुआ
  • कंडेंस्ड मिल्क- 50 ग्राम
  • घी- 1 चम्मच

कैसे बनाएं चॉकलेट मोदक?
1. सबसे पहले पिघलाएं चॉकलेट
एक पैन में थोड़ा पानी गर्म करें। अब इसके ऊपर एक कटोरी रखें और उसमें डार्क चॉकलेट डालें। धीमी आंच पर चॉकलेट को धीरे-धीरे पिघलाएं। चॉकलेट को सीधे तेज आंच पर गर्म करने से बचें।

2. ड्राई फ्रूट्स और नारियल भूनें
दूसरे पैन में एक चम्मच घी डालकर गर्म करें। इसमें कटे हुए काजू, बादाम, पिस्ता और नारियल का बुरादा डालें। इन्हें हल्का सुनहरा होने तक धीमी आंच पर भूनें। ध्यान रखें कि नारियल या ड्राई फ्रूट्स ज्यादा न भुनें।

3. कंडेंस्ड मिल्क से तैयार करें मिश्रण
अब भुने हुए मिश्रण में कंडेंस्ड मिल्क डालकर अच्छी तरह मिलाएं। इसे तब तक चलाएं, जब तक सभी चीजें आपस में अच्छी तरह मिलकर थोड़ा गाढ़ा मिश्रण न बन जाएं।

गणेश चतुर्थी भोग

4. अब मिलाएं पिघली हुई चॉकलेट
तैयार मिश्रण में पिघली हुई डार्क चॉकलेट डालें और अच्छी तरह मिक्स करें। मिश्रण को कुछ देर ठंडा होने दें, ताकि इसे आसानी से मोदक का आकार दिया जा सके।

5. सांचे में भरकर बनाएं मोदक
मोदक के सांचे पर हल्की-सी घी की परत लगा दें। अब तैयार चॉकलेट मिश्रण को सांचे में भरें और हल्के हाथ से दबाएं। सांचे को खोलकर मोदक को सावधानी से बाहर निकाल लें।

6. कुछ देर सेट होने दें
सभी मोदक तैयार करने के बाद इन्हें कुछ देर के लिए सेट होने दें। आप इन्हें ठंडा करके सर्व कर सकते हैं। गणेश चतुर्थी पर भोग के साथ घर आए मेहमानों और बच्चों को भी ये चॉकलेट मोदक खिलाए जा सकते हैं।

चॉकलेट मोदक को खास बनाता है ये कॉम्बिनेशन
चॉकलेट के साथ नारियल और ड्राई फ्रूट्स का स्वाद इस मोदक को पारंपरिक मिठाई से अलग बनाता है। अगर घर में बच्चों को मोदक पसंद नहीं आते, तो चॉकलेट वाला यह ट्विस्ट उन्हें पसंद आ सकता है।

टिप: चॉकलेट को पिघलाते समय सीधे गैस पर रखने के बजाय डबल बॉयलर तरीके का इस्तेमाल करें। इससे चॉकलेट को धीरे-धीरे पिघलाने में मदद मिलती है। वहीं, मोदक को सांचे से आसानी से निकालने के लिए उसमें पहले हल्की-सी घी की परत जरूर लगा लें।

यह भी पढ़ें: जय गणेश देवा’ गणेश चतुर्थी पर जरूर पढ़ें बप्पा की आरती, यहां देखें पूरी Lyrics

Continue reading on the app

  Sports

varun chakarvarthy: टीम इंडिया को बड़ा झटका, मिस्ट्री स्पिनर अफगानिस्तान सीरीज से बाहर; एशियन गेम्स खेलना भी मुश्किल

india vs afghanistan t20 series: भारतीय मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती अफगानिस्तान के खिलाफ जारी T20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। वरुण को साइड स्ट्रेन की चोट लगी है। इस चोट के कारण उनका आगामी एशियन गेम्स में खेलना भी मुश्किल नजर आ रहा है।

वरुण हाल ही में हैमस्ट्रिंग की चोट से उबरे थे। उन्हें जुलाई में इंग्लैंड दौरे के दौरान यह चोट लगी थी। अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के पहले मुकाबले में उन्होंने वापसी की और शानदार गेंदबाजी भी की थी। भारत ने यह मुकाबला आसानी से जीता था। वरुण ने अपने चार ओवर के स्पेल में सिर्फ 16 रन देकर एक विकेट हासिल किया था।

हालांकि, अब उनकी परेशानी एक बार फिर बढ़ गई है। BCCI के एक सूत्र ने बताया कि यह नई चोट है। MRI स्कैन में साइड स्ट्रेन की पुष्टि हुई है और इसी वजह से वरुण पूरी T20 सीरीज में उपलब्ध नहीं रहेंगे। सूत्र के मुताबिक, एशियन गेम्स के लिए भी उनकी उपलब्धता मुश्किल नजर आ रही है। वरुण की नई चोट ने Centre of Excellence में खिलाड़ियों की Injury Management को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। हाल के दिनों में कई भारतीय खिलाड़ी चोट से जूझते रहे हैं और अब वरुण भी इस सूची में शामिल हो गए हैं।

एशियन गेम्स की शुरुआत 19 सितंबर से होनी है। ऐसे में वरुण के पास फिट होने के लिए ज्यादा समय नहीं है। भारत को जापान में 22 सितंबर को एक ऐतिहासिक T20 मुकाबला भी खेलना है। इसके बाद भारतीय टीम 28 सितंबर से निस्शिन में अपने एशियन गेम्स अभियान की शुरुआत करेगी।

टीम इंडिया की टेंशन... 
चोट की समस्या सिर्फ वरुण तक सीमित नहीं है। तेज गेंदबाज हर्षित राणा भी समय पर फिट नहीं हो सके। वह अफगानिस्तान सीरीज और एशियन गेम्स के लिए शुरुआती टीम में शामिल थे, लेकिन फिटनेस हासिल नहीं कर पाए। उनकी जगह यश ठाकुर को टीम में शामिल किया गया। इससे पहले जसप्रीत बुमराह, ऑलराउंडर नितीश रेड्डी और वॉशिंगटन सुंदर भी चोट के बाद वापसी कर चुके हैं। लगातार चोटों के बीच वरुण चक्रवर्ती का नया झटका भारतीय टीम के लिए चिंता बढ़ाने वाला है।

Mon, 14 Sep 2026 19:56:04 +0530

  Videos
See all

Uniform Civil Code : UCC पर भड़के मौलाना साजिद रशीदी | UCC #shortvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-14T15:14:34+00:00

Uniform Civil Code : 'मुसलमानों के नाम पर सिर्फ राजनीति हो रही है'- शिवम त्यागी | UCC #shortvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-14T15:13:49+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers