राजा भैया बोले- Gen-Z आंदोलन में आतंकियों की जय-जयकार हुई, अब शस्त्र भी उठाना होगा; रायबरेली में कही बड़ी बात
राजा भैया बोले- Gen-Z आंदोलन में आतंकियों की जय-जयकार हुई, अब शस्त्र भी उठाना होगा; रायबरेली में कही बड़ी बात
मुश्किल में फंसा मोहम्मद शमी का परिवार, क्रिकेटर के भाइयों के खिलाफ दर्ज हुई FIR, लगे गंभीर आरोप
Mohammed Shami : भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार और अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी इन दिनों इंडियन क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे हैं. उन्हें हाल ही में दलीप ट्रॉफी 2026 में खेलते हुए देखा गया था. उन्होंने ईस्ट जोन की ओर से खेला और साउथ जोन को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की. इस शानदार जीत के बाद अब जब उनके इंडियन क्रिकेट टीम में वापसी होने की बातें सामने आ रही थी, उससे पहले उनके नाम एक विवाद सामने आ गया है.
दरअसल, 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप को मद्देनजर मोहम्मद शमी की टीम इंडिया में वापसी की बातें सामने आ रही हैं. इस सब के बीच अब मोहम्मद शमी का परिवार एक बार फिर मुश्किल में पड़ता हुआ नजर आ रहा है. मोहम्मद शमी के भाई मोहम्मद कैफ और मोहम्मद हसीब के खिलाफ लखनऊ के आशियाना पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है. शमी के भाइयों पर रेप का गंभीर आरोप लगा है.
Lucknow: An FIR has been registered against Mohammad Kaif, brother of cricketer Mohammad Shami, at the Aashiana police station in Lucknow. A divorced woman has alleged that Kaif established a physical relationship with her on the promise of marriage, following which she even quit… pic.twitter.com/jhhqFCpoog
— IANS (@ians_india) September 14, 2026
मोहम्मद शमी के भाइयों पर लगा रेप का आरोप
मोहम्मद शमी के भाई मोहम्मद कैफ और मोहम्मद हसीब पर एक तलाकशुदा महिला ने लखनऊ के आशियाना पुलिस थाने में शादी का वादा करके संबंध बनाने और मोहम्मद हसीब पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं. इस मामले को पुलिस ने दर्ज कर लिया और अब मामले की जांच में पुलिस जुट चुकी है.
यह साथ में मोहम्मद शमी के भाई है इन्होंने एक
— पहाड़ी गर्ल ????️????️ (@Pahadi_Anjana) September 14, 2026
कांड कर दिया है कुछ कांड पता चला क्या.......? pic.twitter.com/hKeAK00iNU
आपको बता दें कि, लखनऊ पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 351 और 69 के तहत क्रिकेटर के भाई मोहम्मद कैफ और मोहम्मद हबीब पर मुकदमा दर्ज किया है. एफआईआर के अनुसार, महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि, 2020 में एक दोस्त के जरिए मोहम्मद कैफ से उसकी मुलाकात हुई थी. परिचय होने के बाद दोनों की मुलाकातें बढ़ने लगी थीं. अगस्त 2023 में मोहम्मद कैफ ने उससे शादी का प्रस्ताव रखा था.
शमी के भाई पर महिला ने दिया बड़ा बयान
महिला ने कहा कि उसने पहले ही मोहम्मद कैफ को बताया था कि वह तलाकशुदा है और उसका एक बेटा है. उस समय कैफ ने उससे बोला कि उसे उसके अतीत और बेटे से कोई आपत्ति नहीं है. महिला ने कहा कि शादी का विश्वास दिलाए जाने के वह उनकी बातों पर विश्वास करने लगी थी. इसके बाद कैफ ने उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए. बाद में जब वह शादी के लिए बोलती थी तो कैफ उसके सामने कुरान की कसम खाते थे और उचित समय पर शादी की बात कहते थे.
Congratulations to my brother Mohammed Kaif for representing Bengal in the Syed Mushtaq Ali Trophy! Making your debut at this level is a big milestone, and I’m so proud of you. Keep giving your best and enjoying this journey. The entire family is cheering for you! ????????… pic.twitter.com/MUIKKkyZEj
— ???????????????????????????????? ???????????????????? (@MdShami11) December 5, 2024
महिला को जान से मारने की मिली धमकी
महिला ने बताया कि कैफ ने उससे आईपीएल 2025 के ऑक्शन के बाद शादी करने के लिए कहा था. महिला ने मोहम्मद कैफ पर नौकरी छुड़वाने के भी आरोप लगाए हैं. महिला ने कहा कि दिसंबर में शादी नहीं करने के बाद उसने शमी के भाई मोहम्मद हसीब से बात की थी, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिला था. महिला ने कहा कि मोहम्मद हसीब ने उसे एक व्यक्ति बदरुद्दीन के जरिए अमरोहा बुलाया था, जहां उन्होंने उसे डराया और जान से मारने की धमकी दी.
ये भी पढ़ें : सूर्यकुमार यादव के जन्मदिन के मौका जानिए उनके 5 बड़े रिकॉर्ड, जिनको जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Samacharnama
News Nation







