24 KM माइलेज, सनरूफ और 6 एयरबैग; इस फैमिली SUV पर मिल रहा ₹75,000 का बंपर डिस्काउंट
Tata Nexon खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो सितंबर का महीना आपके लिए खास हो सकता है. Tata Motors इस पॉपुलर SUV पर ₹75,000 तक के फायदे दे रही है. पेट्रोल, CNG और डीजल वेरिएंट पर मिलने वाले ऑफर अलग-अलग हैं. हालिया कीमत बढ़ोतरी के बीच ये डिस्काउंट ग्राहकों के लिए बड़ी राहत है. जानिए किस वेरिएंट पर कितना फायदा मिलेगा और ऑफर की आखिरी तारीख क्या है.
इन 4 भारतीय महिला खिलाड़ियों ने रचा इतिहास, विमेंस एशिया कप में बना डाले ये बड़े रिकॉर्ड, आप भी डालें नजर
Womens Asia Cup 2026: महिला एशिया कप 2026 का फाइनल जीतने के साथ ही टीम इंडिया ने 8वीं बार एशिया कप की ट्रॉफी पर कब्जा किया है. भारत से जीत के लिए मिले 184 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की टीम 111 पर सिमट गई और भारत ने 72 रनों से जीत दर्ज कर खिताबी मुकाबला जीत लिया. इस जीत के साथ-साथ भारत के कई बड़े खिलाड़ियों ने इस टूर्नामेंट में कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए हैं.
इन खिलाड़ियों में शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, श्री चरणी और दीप्ति शर्मा जैसे खिलाड़ी शामिल हैं. इन खिलाड़ियों ने कई बड़े-बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं. तो आइए आज हम आपको इन सभी खिलाड़ियों द्वारा बनाए गए रिकॉर्ड्स के बारे में विस्तार से बताते हैं.
The skipper approves ????
— BCCI Women (@BCCIWomen) September 13, 2026
Drop your ???? if you enjoyed #TeamIndia's performance in the summit clash ????????
Scorecard ▶️ https://t.co/knKLXGSfOd #WomensAsiaCup | #INDvSL | @ImHarmanpreet pic.twitter.com/v2av5MP7Pj
शेफाली वर्मा ने बनाया सबसे बड़ा रिकॉर्ड
भारत के दाएं हाथ की स्टार बल्लेबाज शेफाली वर्मा महिला एशिया कप में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. शेफाली अब महिला एशिया कप में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गई हैं. भारत और श्रीलंका के बीच 13 सितंबर को खेले गए महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में शेफाली ने श्रीलंका के खिलाफ 39 गेंदों पर 68 रन बनाए और सिर्फ 24 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया. उन्होंने स्मृति मंधाना का 2022 में बनाया 25 गेंद का रिकॉर्ड तोड़ा और महिला टी20 एशिया कप इतिहास में सबसे तेज 50 लगाने वाली बल्लेबाज बन गईं हैं.
6⃣8⃣ Runs
— BCCI Women (@BCCIWomen) September 13, 2026
3⃣9⃣ Deliveries
9⃣ fours & 2⃣ sixes
1⃣7⃣4⃣.3⃣6⃣ strike rate
Bigger the occasion, bigger the impact ft. Shafali Verma ????
Updates ▶️ https://t.co/knKLXGSfOd #TeamIndia | #WomensAsiaCup | #INDvSL | @TheShafaliVerma pic.twitter.com/NG3V2y2Vjz
स्मृति मंधाना ने बनाए खास रिकॉर्ड
भारतीय टीम की बाएं हाथ की सलामी बल्लेबाज और पूर्व कप्तान स्मृति मंधाना ने महिला एशिया कप में एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया. महिला एशिया कप 2026 में हांगकांग के खिलाफ स्मृति ने 64 गेंदों पर 124 रन बनाए. ये महिला टी20 एशिया कप का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर बन गया. इसी पारी के दौरान वो महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज भी बनीं और उनके अंतरराष्ट्रीय शतकों की संख्या 18 हो गई.
The star of the show ????⭐️
— BCCI Women (@BCCIWomen) September 3, 2026
Vice-captain @mandhana_smriti is adjudged the Player of the Match for her exhilarating performance as #TeamIndia are through to the semis of the #WomensAsiaCup #INDvHK pic.twitter.com/TQRaDiTM3R
श्री चरणी ने इतिहास रच बनाया बड़ा रिकॉर्ड
भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में श्री चरणी ने अपने 4 ओवर में 20 रन देकर 4 विकेट हासिल किए. इस मैच में एक विकेट लेने के साथ ही चरणी ने पूनम यादव का 8 साल पुराना रिकॉर्ड भी ध्वस्त किया. श्री चरणी अब भारत की ओर से टी20 इंटरनेशनल में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बन गई हैं. साल 2026 में चरणी अभी तक कुल 39 विकेट अपने नाम कर चुकी हैं. वहीं पूनम ने 2018 में कुल 35 विकेट चटकाए थे. इस लिस्ट में दीप्ति शर्मा 30 विकेट के साथ तीसरे नंबर पर काबिज हैं.
Two excellent catches by Nandni Sharma and G. Kamalini ✌️
— BCCI Women (@BCCIWomen) September 13, 2026
Sree Charani with a superb over as #TeamIndia keep the scoreboard in check ✅
Updates ▶️ https://t.co/knKLXGSfOd #WomensAsiaCup | #INDvSL pic.twitter.com/yNoKqkJyNW
इसके अलावा महिला एशिया कप 2026 में दीप्ति शर्मा भारत की दूसरी सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज रहीं. दीप्ति ने विमेंस एशिया कप 2026 में कुल 14 विकेट झटके. महिला एशिया कप में दीप्ति शर्मा ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया. दीप्ति वुमेन्स टी20I में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बन गई हैं. दीप्ति ने 2016 से अब तक 150 मैच खेले हैं, जिसकी 147 पारियों में 19.58 के औसत से 171 विकेट लिए हैं.
ये भी पढ़ें : आखिर क्यों एशिया कप जीतने के बाद भी टीम इंडिया ने नहीं ली ट्रॉफी? BCCI ने खुद सामने आकर बताई असली वजह
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
News Nation






