Responsive Scrollable Menu

हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब में तेज किए हमले, दक्षिणी हिस्से में बरसाई मिसाइलें; ईरानी मीडिया का दावा

Middle East Tension: मध्य पूर्व में हालात लगातार खराब होते जा रहे हैं. अमेरिका और ईरान के बाद अब यमन के हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. हूती विद्रोही लगातार सऊदी अरब पर मिसाइल और ड्रोन हमले कर रहे हैं. इस बीच ईरान के सरकारी प्रेस टीवी ने सोमवार को दावा किया कि हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब पर मिसाइल हमले तेज कर दिए हैं. रिपोर्ट में कहा गया कि सऊदी अरब के दक्षिणी हिस्से में कई जोरदार धमाकों की आवाजें सुनी गईं.

सऊदी अरब पर लगातार हमले कर रहे हूती विद्रोही

अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, सऊदी सिविल डिफेंस ने देश के दक्षिण-पश्चिमी शहरों खमीस मुशैत और आभा में लोगों को सतर्क करने की चेतावनी दी है. ये चेतावनी बेहद कम समय के भीतर दी गई है. हालांकि बाद में इन चेतावनियों को वापस ले लिया गया. बता दें कि ये दोनों शहर यमन की सीमा के करीब स्थित हैं. बताया जा रहा है कि ये घटनाएं हूती हमलों के बीच हुई हैं.

हूती विद्रोहियों ने जुलाई में दी थी नाकेबंदी की धमकी

हूती समूह यमन के घनी आबादी वाले कई इलाकों और देश के उत्तरी हिस्से के बड़े क्षेत्र पर नियंत्रण रखता है. इस विद्रोही समूह ने जुलाई में रियाद के खिलाफ समुद्री नाकाबंदी की घोषणा के बाद सऊदी अरब के ऊर्जा संयंत्रों और लाल सागर से गुजरने वाले जहाजों को निशाना बनाने की धमकी दी थी.

हमलों के चलते स्वास्थ्य सेवाएं भी प्रभावित

इस बीच यमन के पश्चिमी तट पर स्वास्थ्य सेवाओं पर भी संकट गहराने की खबर है. अल जजीरा के मुताबिक, वहां मौजूद अस्पतालों को मेडिकल सुविधाओं में आई बाधाओं के चलते मरीजों को सेवाएं उपलब्ध कराने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. 'डॉक्टर्स विदाउट बॉर्डर्स' की यमन कंट्री डायरेक्टर लू कॉर्मैक ने पश्चिमी तट की स्वास्थ्य व्यवस्था में गंभीर कमियों की बात कही है. उनके मुताबिक, बीते सप्ताह के आखिर में सुरक्षा परिस्थितियों के कारण कई अस्पतालों को खाली करना पड़ा. जबकि कुछ समय तक मोचा जनरल हॉस्पिटल में सीमित जरूरी सेवाएं ही जारी रखी गईं.

कॉर्मैक ने बताया कि कुछ अस्पतालों ने दोबारा काम शुरू कर दिया है, लेकिन स्वास्थ्य व्यवस्था अब भी दबाव में है. अस्पतालों को संचालित रखने के लिए पर्याप्त कर्मचारियों की व्यवस्था करना बड़ी चुनौती बनी हुई है. उन्होंने कहा कि पश्चिमी तट पर बड़ी आबादी रहती है और वहां सामान्य स्वास्थ्य सेवाओं की लगातार जरूरत है. गर्भवती महिलाओं, बच्चों और बीमार मरीजों के लिए चिकित्सा सुविधाओं गंभीर स्थिति पैदा कर सकती है.

रविवार को भी हूती विद्रोहियों ने किए सऊदी अरब पर हमले

हूती सैन्य प्रवक्ता याह्या सरी के हवाले से यह भी दावा किया गया कि रविवार को संगठन ने सऊदी अरब के शरूराह क्षेत्र में एक सैन्य ठिकाने को निशाना बनाया. उनके मुताबिक, हमले में हथियारों के भंडार और कमांड एंड कंट्रोल सेंटर को लक्ष्य बनाया गया. अल जजीरा की रिपोर्ट में सऊदी सीमा क्षेत्र में हुए एक हूती हमले के दौरान दो लोगों के घायल होने की भी जानकारी दी गई है.

अमेरिका से नहीं मिली सऊदी अरब को मदद

वहीं, सीबीएस न्यू की रिपोर्ट के मुताबिक, सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से हूतियों के खिलाफ सैन्य कार्रवाई करने का आग्रह किया था. रिपोर्ट में दावा किया गया कि ट्रंप ने इस अनुरोध को स्वीकार नहीं किया. बता दें कि क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच सऊदी अरब, ईरान और संयुक्त अरब अमीरात समेत ब्रिक्स देशों ने संयम और कूटनीतिक समाधान पर जोर दिया है.

ये भी पढ़ें: मिडिल ईस्ट में जल्द लौटेगी शांति! ट्रंप ने किया ईरान के साथ फिर से बातचीत शुरू होने का एलान

शनिवार को जारी नई दिल्ली घोषणापत्र में ब्रिक्स देशों ने पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव पर चिंता जताते हुए सभी पक्षों से अधिकतम संयम बरतने की अपील की. घोषणापत्र में ऐसी किसी भी कार्रवाई से बचने की बात कही गई है, जिससे क्षेत्रीय स्थिति और खराब हो सकती है. ब्रिक्स देशों ने संयुक्त राष्ट्र चार्टर के सिद्धांतों के अनुरूप संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के सम्मान तथा नागरिकों और नागरिक बुनियादी ढांचे की सुरक्षा पर भी जोर दिया.

ये भी पढ़ें: सऊदी ने हूतियों को दिया तगड़ा जवाब, 24 घंटे में यमन के 4 राज्यों में दागी 32 मिसाइलें

Continue reading on the app

फिर जलील हुआ मोहसिन नकवी! पोडियम पर खड़े होकर करता रहा इंतजार, 'ट्रॉफी चोर' के नारे सुन मुंह छिपाकर भागा, वीडियो वायरल

Mohsin Naqvi Humiliated: महिला एशिया कप 2026 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और खिताबी जीत दर्ज की. टीम इंडिया 8वीं बार इस टूर्नामेंट में चैंपियन बनी. लेकिन फिर, हरमनप्रीत कौर एंड कंपनी ने पाकिस्तानी नेता और ACC चेयरमैन मोहसिन नकवी के हाथों से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया और ड्रेसिंग रूम में लौट गई. इस बीच देखा गया कि मोहसिन नकवी पोडियम पर खड़े होकर भारतीय टीम का इंतजार कर रहे थे और फिर जब उसने फैंस द्वारा लगाए ट्रॉफी चोर-ट्रॉफी चोर के नारे सुने, तो वह मुंह छिपाकर भागता नजर आया. 

पोडियम पर खड़े होकर इंतजार करते रहे मोहसिन नकवी

महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में श्रीलंका को हराकर हरमनप्रीत कौर एंड कंपनी ने खिताबी जीत अपने नाम की. इस मैच को देखने के लिए पहुंचे BCCI के सचिव देवजीत सैकिया और उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने मैदान पर जाकर सभी खिलाड़ियों को बधाई दी. इसके बाद सैकिया काफी देर तक भारतीय खिलाड़ियों से बात करते हुए भी दिखाई दिए.

वहीं जब काफी देर के बाद पोस्ट मैच प्रजेंटेशन सेरेमनी की शुरुआत हुई तो भारतीय महिला टीम अपने ड्रेसिंग रूम से बाहर ही नहीं आई जिसमें उन्होंने जीती हुई टीम को मिलने वाले मेडल और ट्रॉफी को मोहसिन नकवी के हाथों से लेने से साफ मना कर दिया. इस वाक्ये का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें मोहसिन नकवी पोडियम पर खड़े होकर टीम इंडिया का इंतजार करते दिख रहे हैं.

मुंह छिपाकर भागे मोहसिन नकवी

मोहसिन नकवी ने पहले तो पोडियम पर काफी देर तक खड़े होकर भारतीय महिला टीम का इंतजार किया. मगर, फिर जब टीम इंडिया ड्रेसिंग रूम से बाहर नहीं आई और स्टैंड्स से फैंस लगातार 'ट्रॉफी चोर' 'ट्रॉफी चोर' के नारे लगा रहे थे... तो नकवी ने पतली गली से निकलना सही समझा. इस वाक्ये का वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें नकवी मुंह छिपाकर स्टेडियम से भागते नजर आ रहे हैं.

श्रीलंका को हराकर भारतीय टीम 8वीं बार बनी चैंपियन

महिला एशिया कप 2026 में श्रीलंका के साथ खेले गए फाइनल मैच में एकतरफा अंदाज में जीत दर्ज करके खिताबी जीत अपने नाम की. फाइनल मैच की बात करें, तो टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. जहां, भारतीय टीम ने सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना (59) और शेफाली वर्मा (68) की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 183 रन बोर्ड पर लगाए. वहीं, इसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम को 111 के स्कोर पर ही ऑलआउट कर दिया और 72 रनों से फाइनल मैच जीतकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली. आपको बता दें, भारत ने 10वां फाइनल खेला और 8वीं बार खिताब अपने नाम किया.

ये भी पढ़ें: आखिर क्यों एशिया कप जीतने के बाद भी टीम इंडिया ने नहीं ली ट्रॉफी? BCCI ने खुद सामने आकर बताई असली वजह

Continue reading on the app

  Sports

अफगानिस्तान की सबसे बड़ी हार, भारत ने 127 रन से दी मात, श्रेयस एंड कंपनी ने टी20 सीरीज 3-0 से की अपने नाम

India Clean Sweeps Against Afghanistan:भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज 3-0 से जीत ली. तीसरे और आखिरी टी20 में भारत ने अफगानिस्तान को 127 रन से हराया. भारत की जीत में अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने जहां बल्लेबाजी में कमाल किया वहीं गेंदबाजी में नितीश रेड्डी, रवि बिश्नोई और अक्षर पटेल छाए. Thu, 17 Sep 2026 22:45:45 +0530

  Videos
See all

PM Modi 76th Birthday: PM मोदी के सेवा और समर्पण के बेमिसाल 25 साल | BJP | Vikisit Bharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-17T17:25:15+00:00

UPI Charges News: UPI पेमेंट पर चार्ज लगने पर सुनिए व्यापारियों ने क्या कहा? | Aaj Tak News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-17T17:30:12+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers