Responsive Scrollable Menu

'हमारे पास कोई ऑप्शन नहीं था...', पहला T20I जीतने के बाद श्रेयस अय्यर ने आखिर क्यों दिया ऐसा बयान, जो हो गया वायरल

Shreyas Iyer Statement: अफगानिस्तान के साथ खेले गए पहले टी-20 मैच में भारतीय क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और 7 विकेट से जीत दर्ज की. इस जीत के साथ ही श्रेयस अय्यर एंड कंपनी ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है. जीत के हीरो रहे अभिषेक शर्मा ने कमाल का खेल दिखाया और अपनी टीम के लिए अहम रन जोड़े, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. कप्तान श्रेयस अय्यर भी टीम के प्रदर्शन से संतुष्ट दिखे. तो आइए जान लेते हैं कि मैच के खत्म होने के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने क्या-क्या कहा...

गेंदबाजों की श्रेयस अय्यर ने की तारीफ

टीम इंडिया ने पहले टी-20 मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. जहां, पहले बैटिंग करने आई अफगानिस्तान की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाए. वहीं, लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की ओर से अभिषेक शर्मा की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की बदौलत महज 14वें ओवर में ही लक्ष्य को हासिल कर लिया और 7 विकेट से जीत दर्ज की.

भारतीय गेंदबाजों ने दम दिखाया. इंजरी से लौटे जसप्रीत बुमराह ने किफायती स्पेल फेंका, जिसमें 26 रन देकर एक विकेट निकाला. वहीं, अर्शदीप सिंह ने महज 19 रन देकर 3 विकेट झटके. अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती के खाते में 1-1 विकेट आए. श्रेयस अय्यर से जब पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में पूछा गया कि आप बहुत खुश होंगे क्योंकि गेंदबाजी का प्रदर्शन शानदार था.

इसपर अय्यर ने कहा, "हां, बिल्कुल. मैं इसके लिए शुक्रगुजार हूं और सभी ने सफलता के लिए मिलकर काम किया और जैसा कि मैंने पहले कहा, बुमराह टीम के लिए बहुत अहम खिलाड़ी हैं और उन्होंने अच्छी शुरुआत दिलाई, जिससे बाद में आने वाले सभी गेंदबाजों के लिए मोमेंटम बना. अर्शदीप ने भी शानदार गेंदबाजी की, और उनके बाद अक्षर और वरुण ने जिस तरह से गेंदबाजी की, वह वाकई जबरदस्त कोशिश थी."

शिवम दुबे को 20वां ओवर देने पर भी दी प्रतिक्रिया

अफगानिस्तान की पारी के खिलाफ 20वां ओवर शिवम दुबे डालने आए. उन्होंने महंगा ओवर फेंका, जिसमें 2 छक्के, 2 चौकों के साथ अफगानिस्तान के बल्लेबाजों ने 21 रन बटोर लिए थे. हालांकि, मैच खत्म होने के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने बताया कि 20वें ओवर के लिए उनके पास ऑप्शन नहीं थे.

क्या आप आखिरी ओवर में कुछ अलग कर सकते थे, या आपके पास कोई और विकल्प नहीं था? इसके जवाब में कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा, "सच कहूं तो, कोई ऑप्शन नहीं था और आपने देखा कि दुबे के लिए भी 20वां ओवर डालना थोड़ा मुश्किल था, क्योंकि उन्हें पिच की स्पीड और बॉल के बर्ताव का अंदाजा नहीं था. तो हां, मुझे लगा कि वह उस समय अच्छा प्रदर्शन करेंगे, लेकिन कोई बात नहीं क्योंकि यह क्रिकेट का खेल है और मुझे यकीन है कि वह सोचेंगे कि उन्हें किन चीजों पर काम करने की जरूरत है."

अभिषेक शर्मा और ईशान किशन की कप्तान ने की तारीफ

157 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए अभिषेक शर्मा 32 गेंद पर 7 चौके और 7 छक्कों की मदद से 82 रन बनाकर आउट हुए. तो वहीं, ईशान किशन ने 33 गेंद पर 5 चौके और 1 छक्के की मदद से 42 रन जोड़े. उनकी शानदार बल्लेबाजी से कप्तान श्रेयस अय्यर काफी खुश दिखे.

पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में ईशान किशन और अभिषेक शर्मा की बल्लेबाजी के बारे में बात करते हुए कहा, "हां, अभिषेक की बात करें तो, मुझे लगता है कि उन्होंने जो शॉट्स खेले, वे बेमिसाल थे और उनमें से कुछ तो शानदार थे. लेकिन ईशान की बात करें तो, हां, वह अभी जबरदस्त फॉर्म में हैं और ड्रेसिंग रूम में और प्रैक्टिस सेशन के दौरान मैदान पर भी वह जिस तरह से पेश आते हैं, उससे लगता है कि वह बहुत शांत और रिलैक्स्ड हैं, और उन्हें अपने खेल की अच्छी समझ है. तो एक टीम के तौर पर यह हमारे लिए बहुत अच्छी बात है."

ये भी पढ़ें: फिर जलील हुआ मोहसिन नकवी! पोडियम पर खड़े होकर करता रहा इंतजार, 'ट्रॉफी चोर' के नारे सुन मुंह छिपाकर भागा, वीडियो वायरल

Continue reading on the app

Hartalika Teej Vrat Katha 2026: आज है हरतालिका तीज, पढ़ें गौरी-शंकर की पौराणिक व्रत कथा

Hartalika Teej Vrat Katha 2026: भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरतालिका तीज का व्रत रखा जाता है. ऐसे में आज यानी 14 सितंबर 2026, सोमवार को हरतालिका तीज का व्रत रखा जा रहा है. यह व्रत भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित होता है. इस साल सोमवार के दिन हरतालिका तीज का व्रत रखा जाएगा, जो भगवान शिव का ही दिन है. ऐसे में इस दिन की खासियत कई गुना बढ़ जाती है. सुहागनें इस दिन अपने पति की लंबी आयु और अखंड सौभाग्य की कामना करने के लिए निर्जला उपवास रखते हैं. अविवाहित कन्याएं भी हरतालिका तीज का व्रत रखती है ताकि उन्हे मनचाहा वर प्राप्त हो सके. 

धार्मिक मान्यता है कि हरतालिका तीज व्रत का पूर्ण फल प्राप्त करने के लिए आपको इसकी कथा का पाठ करना चाहिए या फिर सुननी चाहिए.

हरतालिका तीज 2026 का शुभ मुहूर्त

हरतालिका तीज पर पूजा करने के लिए कई मुहूर्त मिलेंगे

  • ब्रह्म मुहूर्त- प्रात:काल 4:32 से लेकर 5:19 तक
  • सर्वोच्च मुहूर्त- प्रात:काल 6 बजकर 5 मिनट से लेकर 7:06 तक
  • अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11:52 से लेकर दोपहर 12:41 मिनट तक

ये भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi 2026 Puja Samagri: गणपति स्थापना से पहले तैयार कर लें पूजा की सामग्रियां, देखें पूरी लिस्ट

हरतालिका तीज का महत्व

हरतालिका तीज का व्रत विवाहित महिलाओं द्वारा रखा जाता है. इस व्रत की महिमा है कि आज हरतालिका तीज पर सुहागिनें पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती है और शादीशुदा जीवन में मिठास बनाएं रखने के लिए कामना करती है. इस दिन अविवाहित कन्याएं भी मनचाहा वर पाने के लिए कठिन और पवित्र व्रत रखती है. दरअसल, भगवान शिव और माता पार्वती को पुनर्मिलन और अटूट आस्था का प्रतीक माना जाता है.

हरतालिका तीज व्रत के मुख्य नियम

इस व्रत को महिलाएं निर्जला रखती है. रात और दिन बिना जल और अन्न के उपवास करना होता है. हरतालिका तीज की पूजा के लिए विशेष रूप से रेत और मिट्टी से भगवान शिव, माता पार्वती और गणेश जी की प्रतिमा बनाई जाती है. हरतालिका तीज पर विधि-विधान से रात्रि जागरण किया जाता है. 

हरतालिका तीज पर क्या-क्या चढ़ाएं?

अखंड सौभाग्य के आशीर्वाद के लिए हरतालिका तीज की पूजा में भगवान शिव, माता पार्वती और गणेश जी को उनकी प्रिय चीजें अर्पित करनी चाहिए.

माता पार्वती को 12 श्रृंगार अर्पित करें. जैसे कि सिंदूर, कुमकुम, लाल चुनरी, चूड़ियां, बिंदी, मेहंदी और आलता होता है. इसमें बिछिया, पायल, काजल और कंघी पार्वती माता के चरणों में अर्पित करते हैं. भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए उनकी सबसे प्रिय वस्तुएं अर्पित कर सकते हैं. बेलपत्र, शमी पत्र, आंकड़े के फूल, धतूरा, अक्षत, कलावा और जनेऊ चढ़ाएं. हरतालिका तीज की पूजा में शिव-गौरी को 16 प्रकार की पत्तियां चढ़ानें की परंपरा है. ये मुख्या पत्तियां इस प्रकार हैं- आम, केला, बेलपत्र, शमी, धतूरा, तुलसी पत्र (भगवान गणेश को नहीं की जाएगी अर्पित), आम के पत्ते, केले के पत्ते, बेलपत्र, शमी, धतूरे के पत्र, तुलसी (केवल गणेश जी के लिए),  नीम, अशोक, चमेली के पत्ते, शमी के पत्ते, बांस के पत्ते, देवदार के पत्ते, चंपा के पत्ते, कनेर के पत्ते, अगस्त्य के पत्ते, भृंगराज के पत्ते, अशोक के पत्ते और पान के पत्ते भी अर्पित कर सकते हैं.

हरतालिका तीज व्रत कथा (Hartalika Teej Vrat Katha)

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, हरतालिका तीज की कथा स्वयं भगवान शिव ने देवी पार्वती को उनके शैलपुत्री अवतार का स्मरण करते हुए सुनाई थी. देवी पार्वती स्वयं महाराज हिमालयराज के घर देवी शैलपुत्री के रूप में अवतरित हुई थीं. देवी शैलपुत्री ने बाल्यकाल से ही भगवान शिव को प्रसन्न करने हेतु तपस्या आरम्भ कर दी थी. उन्होंने भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए बारह सालों तक प्रार्थना की, तत्पश्चात् 64 वर्षों तक कठिन तपस्या में लीन रहीं.

हिमालयराज के सामने आया विवाह का प्रस्ताव

महाराज हिमालयराज को अपनी पुत्री के भविष्य की चिंता होने लगी. एक समय नारद मुनि शैलपुत्री के दर्शन करने आए तथा उन्होंने हिमालयराज से झूठ बोलते हुए कहा कि वे भगवान विष्णु की ओर से उनकी पुत्री के लिए विवाह का प्रस्ताव लेकर आए हैं. हिमालयराज ने भगवान नारद को यह वचन दिया कि वे उनकी पुत्री का विवाह भगवान विष्णु से ही करेंगे. भगवान विष्णु ने भी नारद मुनि के अनुरोध पर देवी शैलपुत्री से विवाह करने का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया.

ये भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi 2026: गणपति बप्पा को क्यों चढ़ाते हैं 21 दूर्वा? जानें इसका धार्मिक महत्व

घने वन में चली गई शैलपुत्री

ज्यों ही शैलपुत्री को अपने पिता द्वारा भगवान विष्णु से उनका विवाह करने के वचन के विषय में ज्ञात हुआ, तो वे अपनी सखी के साथ घर त्यागकर चली गई. वे घने वन में चली गई तथा भगवान शिव को प्रसन्न करने हेतु नदी के तट पर एक गुफा में निवास कर तपस्या करने लगीं. अन्ततः भगवान शिव उनकी तपस्या से प्रसन्न हो गए तथा उन्होंने देवी शैलपुत्री को उनसे विवाह करने का वचन दिया. अगले दिन भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया को शैलपुत्री एवं उनकी सखी ने भगवान शिव के लिए व्रत का पालन किया.

भगवान शिव से किया विवाह...

महाराज हिमालयराज अपनी पुत्री के लिए अत्यन्त चिंतित थे क्योंकि उन्हें लगा कि किसी ने उनकी पुत्री का अपहरण कर लिया है. हिमालयराज अपनी सेना सहित प्रत्येक स्थान पर शैलपुत्री की खोज करने लगे. अन्त में उन्हें अपनी पुत्री एवं उसकी सखी घने वन में मिलीं. उन्होंने अपनी पुत्री से घर लौटने का अनुरोध किया. शैलपुत्री ने कहा कि उनके पिता द्वारा उनका विवाह भगवान शिव से कराने का वचन देने पर ही वे घर लौटेंगी. हिमालयराज ने उनकी इच्छा स्वीकार कर ली तथा कालान्तर में उनका विवाह भगवान शिव से कर दिया.

हरतालिका तीज व्रत पारण कब करें?

हरतालिका तीज व्रत का पारण हमेशा अगले दिन पर यानी की चतुर्थी तिथि को सुबह सूर्योदय के बाद किया जाएगा. हालांकि, साल चतुर्थी तिथि पर गणेश चतुर्थी भी है. एक ही दिन पर हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी, दोनों ही है. इस वर्ष 15 सितंबर 2026 को हरतालिका तीज का पारण किया जाएगा. पारण करने के लिए शुभ समय सुबह 7 बजकर 44 मिनट से शुरू होगा. 

ये भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi 2026: घर में कैसी होनी चाहिए गणेश जी की मूर्ति? सूंड की दिशा से लेकर मुद्रा तक जानें नियम

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games: भारत को पहला गोल्ड जिताने वाला खिलाड़ी गंगा नदी में क्यों कूद गया था?

एशियन गेम्स में भारत को पहला गोल्ड मेडल स्विमिंग में मिला था. ये पदक सचिन नाग ने जीता था. जानिए कौन था ये खिलाड़ी और क्यों उन्हें गंगा नदी में कूदना पड़ा था. Wed, 16 Sep 2026 19:06:21 +0530

  Videos
See all

Aar Paar: Congress प्रवक्ता Vs Deepti Taneja | UPI MDR Charges | PM Modi | Amish Devgan #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-16T14:14:16+00:00

BRICS से लौटते ही हॉस्पिटल क्यों गए Jinping? Modi ने भाषण रोका,चीन लौटते ही अस्पताल पहुंचने का दावा! #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-16T14:15:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers