Responsive Scrollable Menu

Ganesh Chaturthi 2026: "व्रकतुंड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ..." गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं, अपनों को भेजें ये प्यारे गणेश चतुर्थी संदेश

Ganesh Chaturthi 2026, Happy Ganesh Chaturthi 2026: गणपति बप्पा मोरया ऊर्जा वर्षी लवकर या... न्यूज नेशन की पूरी टीम की तरफ से सभी देशवासियों को गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं. आज यानी 14 सितंबर 2026 को गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जा रहा है. सनातन धर्म में इस त्योहार की खासियत बहुत अधिक है. माना जाता है कि भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पर गौरी-पुत्र गणेश का जन्म हुआ था. इसलिए, हर वर्ष इस तिथि पर गणेश चतुर्थी होती है. गणेशोत्सव पूरे दस दिन का उत्सव होता है. महाराष्ट्र, पुणे और नाशिक में इस त्योहार बड़े धूमधाम से मनाया जाता है. 

इस पर्व का समापन अनंत चतुर्दशी के दिन होता है. इस दिन गणपति बप्पा का विसर्जन किया जाता है. मान्यता है कि जब बप्पा की स्थापना होती है, तो वह अपने साथ यश, सुख-समृद्धि और हर्ष लेकर आते हैं. जब वह विदा लेते हैं तो घर से दुख-दर्द, कष्ट और रोग लेकर जाते हैं. इस शुभ अवसर पर आप भी अपने प्रियजनों को प्यारे-प्यारे संदेश भेजकर उन्हें गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दे सकते हैं. साथ ही आप इन मैसेजस को व्हॉट्सएप और इंस्टाग्राम पर भी शेयर कर सकते हैं.

गणेश चतुर्थी 2026 विशेज इन हिंदी (Ganesh Chaturthi 2026 Wishes in Hindi)

1.बप्पा के आगमन से खुशियों की आए बहार.
घर-आंगन सुख-समृद्धि से भर जाए.
हर चेहरे पर बनी रहे मुस्कान.
गणपति बप्पा मोरया!

2.जिस घर में गणपति विराजें, खुशियों से भर जाता है,
इस साल बप्पा आपके जीवन में सुख-शांति लेकर आएं,
दूर हो हर परेशानी और मिले सफलता,
विग्नहर्ता पूर्ण करें सब काज!

ये भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi 2026 Puja Samagri: गणपति स्थापना से पहले तैयार कर लें पूजा की सामग्रियां, देखें पूरी लिस्ट

3.बप्पा के आने से हर घर में उत्साह आए,
हर दिल में उमंग और हर चेहरे पर मुस्कान आए,
गणपति की कृपा से जीवन बने खुशहाल,
हर घर में बप्पा की कृपा हो अपार

4.गणपति बप्पा आपके जीवन से हर विघ्न हर लें, खुशियों से आपकी झोली भर दें। गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं

5.हर कदम पर सफलता मिले, हर मुश्किल आसान हो,
गणपति बप्पा की कृपा से आपका जीवन खुशहाल हो।
गणेश चतुर्थी की हार्दिक बधाई!

Ganesh Chaturthi 2026 Wishes in Hindi Photograph: (ai)

6.रिद्धि-सिद्धि के दाता, मंगलमूर्ति गणेश,
आपके जीवन में भर दें खुशियां और विशेष।
गणेश चतुर्थी की ढेरों शुभकामनाएं!

7.घर में आए सुख-समृद्धि, मन में बसे विश्वास,
गणपति बप्पा दूर करें जीवन के सभी त्रास।
गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं!

8.जिसके सिर पर हाथ हो गणराया का,
उसे डर नहीं किसी भी कठिनाई का।
बप्पा की कृपा सदा बनी रहे,
यही दुआ है आपके सुखद जीवन की।
गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं!

9.बप्पा के आने से सज गया है संसार,
खुशियों से भर जाए हर परिवार।
दूर हों जीवन के सारे गम,
गणपति बप्पा मोरया, मंगल हो हर कदम!

10.गणपति आए लेकर खुशियों की सौगात,
बप्पा करें पूरी हर मन की बात।
रहे आपके जीवन में सुख-शांति अपार,
गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं बारंबार

Ganesh Chaturthi 2026 Wishes in Hindi Photograph: (ai generated)

11.विघ्नहर्ता गणेश आपकी समस्त बाधाएं हर लें,
जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का हो वास,
बप्पा के आशीर्वाद से हर मुश्किल हो आसान,
आपके लिए समृद्धि लाए गणेश चतुर्थी का त्योहार.

12.गणपति आपके हर संकट को हरें,
जीवन को सुख और शांति से भरें,
बप्पा कृपा परिवार पर बनाए रखें,
कर कष्ट को पल भर में दूर करें.

13.दिल मे भक्ति, घर में खुशियां और सिर पर बप्पा का हाथ- बस यही है सबसे बड़ी दौलत

शुभ गणेश चतुर्थी

14.हर चिंता बप्पा को सौंप दीजिए और नए विश्वास के साथ आगे बढ़िए. गणपति बप्पा आपके जीवन में सुख, शांति और सफलता लेकर आएं... गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं

Ganesh Chaturthi 2026 Wishes in Hindi Photograph: (ai)

15.सिद्धिविनायक का आशीर्वाद मिले,
जीवन में धर्म और सद्बुद्धि का प्रकाश खिले,
विघ्नहर्ता हर संकट हर लें, 
श्रीगणेश की कृपा से सभी मनोरथ पूर्ण रहे

16.बप्पा का हुआ है आगमन
आपके जीवन में हो बप्पा की कृपा
सारी बाधाओं का हो अंत
बरसे हर ओर खुशियों की बारिश

आपको गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं

17.सब शुभ कारद में पहले पूजा तेरी
तुम बिना काम न सारे, अरज सुन मेरी
रिध सिध को लेकर करो भवन में फेरी
करो ऐसी कृपा नित करुं मैं पूजा तेरी

18.गणेश जी की ज्योति से नूर मिलता है,
सबके दिलों को सुरुर मिलता है.
जो भी जाता है गणेश जी के द्वार
कुछ न कुछ जरूर मिलता है

19.भगवान श्री गणेश की कृपा 
बनी रहे आप पर हर दम
हर कार्य में सफलता मिले
जीवन में न आये कोई गम

20.भगवान गणेश आप पर बुद्धि 
ज्ञान, समृद्धि, खुशी, सफलता की वर्ष करें

21.पग में फूल खिले
हर खुशी आपको मिले
कभी न हो दुखों का सामना
यही मेरी
गणेश चतुर्थी की शुमकामना..

22.दिल से जो भी मांगोगे मिलेगा.. ये गणपति का दरबार है
देवों के देव वक्रतुंड महाकाया को, अपवने हर भक्त से प्यार है.

गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं...

23.जहां गणपति का वास होता है, वहां खुशियों का निवास होता है.

गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं...

Ganesh Chaturthi 2026 Wishes in Hindi Photograph: (ai)

24.बप्पा की भक्ति में शक्ति है, बप्पा की कृपा में समृद्धि है। शुभ गणेश चतुर्थी!

25.मोदक जैसी मिठास हो जीवन में, गणपति जैसी कृपा हो हर दिन। गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं!

26.गणपति बप्पा से यही प्रार्थना है कि आपके घर का हर कोना खुशियों से भरा रहे और परिवार का हर सदस्य हमेशा मुस्कुराता रहे, गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं!

27.नई शुरुआत का हर कदम शुभ हो, मेहनत रंग लाए और बप्पा का आशीर्वाद हमेशा बना रहे, गणेशोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं

28.बप्पा आपके घर पधारें तो खुशियां भी साथ लाएं, परेशानियां दूर ले जाएं और आने वाले हर दिन को पहले से बेहतर बनाएं, गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं

29.गणपति बप्पा का मिले आशीर्वाद,
परिवार में सुख-शांति और बढ़े प्रेम अपार,
घर खुशियों और समृद्धि से भरा रहे
कुछ ऐसा हो गणेश चतुर्थी का त्योहार!

Ganesh Chaturthi 2026 Wishes in Hindi Photograph: (ai)

30.बप्पा की भक्ति में ऐसी शक्ति है,
जो मुश्किल राह को भी आसान बनाए,
गणेश जी हर कदम पर आपका साथ दें।
मेरी यही कामना है विघ्नहर्ता से!

ये भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi 2026: आज है गणेश चतुर्थी, इस मुहूर्त में करें बप्पा की स्थापना, पढ़ें बप्पा के 108 नाम

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Continue reading on the app

न गोविंदा न बच्चे, गणपति बप्पा को अकेले ही घर लेकर आईं सुनीता आहूजा, वायरल हुआ एक्टर की पत्नी का वीडियो

Sunita Ahuja Welcoming Ganpati Bappa Alone: बॉलीवुड में गणेश चतुर्थी का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है. हर साल की तरह इस बार भी फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारे अपने घर गणपति बप्पा का स्वागत कर रहे हैं. इसी कड़ी में बॉलीवुड के मशहूर एक्टर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा भी गणेश चतुर्थी से एक दिन पहले बप्पा को अपने घर लेकर आईं. इस दौरान सुनीता आहूजा का अंदाज देखने लायक था. उन्होंने ढोल की धुन पर जमकर डांस किया और पूरे जोश के साथ गणपति बप्पा का स्वागत किया.

सुनीता का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में वो खुशी से झूमती और घर की सीढ़ियां चढ़ते हुए भी डांस करती नजर आ रही हैं. हालांकि, इस वीडियो ने फैंस के मन में एक सवाल भी खड़ा कर दिया है. लोगों की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या इस बार गोविंदा भी सुनीता आहूजा के साथ गणपति उत्सव में नजर आएंगे?

ढोल पर जमकर नाचीं सुनीता आहूजा

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में सुनीता आहूजा बेहद खुश नजर आ रही हैं. गणपति बप्पा को किसी दूसरे शख्स ने अपने हाथों में उठा रखा है, जबकि सुनीता उनके आगे-आगे ढोल की धुन पर डांस करती दिखाई दे रही हैं. सुनीता का उत्साह इस कदर नजर आया कि वो घर की सीढ़ियां चढ़ते समय भी डांस करती रहीं. उनके चेहरे पर बप्पा के स्वागत की खुशी साफ दिखाई दे रही है. वीडियो सामने आने के बाद फैंस भी सुनीता के इस अंदाज की तारीफ कर रहे हैं. हालांकि, वीडियो में गोविंदा नजर नहीं आ रहे हैं. यही वजह है कि कमेंट सेक्शन में लोगों ने उनसे गोविंदा को लेकर सवाल करना शुरू कर दिया.

लोगों ने पूछा- ‘गोविंदा जी कहां हैं?’

सुनीता आहूजा के वीडियो पर फैंस के कई तरह के कमेंट देखने को मिल रहे हैं. एक यूजर ने पूछा कि वो इस मौके पर अकेली क्यों हैं और ‘गोविंदा जी कहां हैं?’ वहीं, कुछ लोगों ने उनके बच्चों को लेकर भी सवाल किए. एक यूजर ने पूछा कि उनके बच्चे कहां हैं और वो इस मौके पर अपनी मां के साथ क्यों नजर नहीं आ रहे हैं. दरअसल, पिछले काफी समय से गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादीशुदा जिंदगी को लेकर लगातार खबरें सामने आती रही हैं. दोनों के बीच अनबन और तलाक की अटकलों ने कई बार सुर्खियां बटोरी हैं. ऐसे में गणपति बप्पा के स्वागत के दौरान सुनीता का अकेले नजर आना लोगों के लिए चर्चा का विषय बन गया है.

पिछले साल भी सुर्खियों में थीं सुनीता

वहीं बता दें कि पिछले साल भी गणेश चतुर्थी के मौके पर सुनीता आहूजा ने अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर उठ रहे सवालों का जवाब दिया था. उस समय गोविंदा और सुनीता के बीच अनबन और तलाक की खबरें काफी चर्चा में थीं. सुनीता ने इन खबरों को खारिज करते हुए कहा था कि उनके और गोविंदा के बीच सब ठीक है. उन्होंने ये भी साफ किया था कि कोई भी उन्हें अलग नहीं कर सकता. अब एक साल बाद एक बार फिर गणेश चतुर्थी के मौके पर सुनीता बप्पा को घर लेकर आई हैं. ऐसे में फैंस की नजर इस बात पर है कि गोविंदा इस बार उनके साथ गणपति उत्सव मनाते हुए दिखाई देते हैं या नहीं.

ये भी पढ़ें: 'पवन सिंह-खेसारी को रिटायर हो जाना चाहिए', विशाल आदित्य सिंह ने कही ऐसी बात, मच गया बवाल

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games की तैयारियों में भारत ने खर्च किए ₹702.86 करोड़, जानिए पूरा हिसाब-किताब

एशियन गेम्स में भारत के 496 एथलीट शिरकत करने जा रहे हैं, जिनकी तैयारियों पर 702 करोड़ से ज्यादा रुपये खर्च किए गए हैं. Wed, 16 Sep 2026 14:44:37 +0530

  Videos
See all

Breaking News: MEA ने पाक हाईकमीशन के अफसरों को किया तलब | Pakistan High Commission | MEA India #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-16T10:13:51+00:00

UPI Controversy: UPI फीस विवाद पर पप्पू यादव का केंद्र पर हमला, उठाए बड़े सवाल #upi #pappuyadav #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-16T10:12:49+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers