Ganesh Ji Ke Bhajan: घर में पधारो गजानन जी, मेरे घर में पधारो... गणेश चतुर्थी के दिन गाएं बप्पा के ये प्रसिद्ध भजन
Ganesh Ji Ke Bhajan: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज से यानी 14 सितंबर 2026 सोमवार से गणेश चतुर्थी का पावन पर्व शुरू हो गया है. हर साल भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी के दिन गणेश चतुर्थी का व्रत रखा जाता है. घर में उनकी पूजा की जाती है और उन्हें स्थापित करवाया जाता है. गणेश उत्सव पूरे दस दिन तक चलता है. इस दस दिवसीय पर्व के दौरान बड़े-बड़े पंडाल सजाएं जाते हैं. इन पंडालों में विधि-विधान के साथ बप्पा का पूजा किया जाता है. इस दौरान गणपति बप्पा के नामों के जयकारे गूंजते हैं. गणपति बप्पा मोरया के जयकारे होते हैं. साथ ही खूब नाच-गाना होता है, लोग बप्पा के भजन पर झूमते हैं. ऐसे में अगर भी गणेश चतुर्थी उत्सव को और भी खास बनाना चाहते हैं तो इन भजनों को गा सकते हैं या फिर इन्हें सुन सकते हैं. चलिए जानते हैं गणपति बप्पा मोरया, घर में पधारो गजानन जैसे भजन के लिरिक्स.
1.सुखकर्ता-दुखहर्ता भजन (Sukh Harta Dukh Harta Lyrics)
सुखकर्ता दुखहर्ता वार्ता विघ्नाची ||
नुरवी पूर्वी प्रेम कृपा जयाची ||
सर्वांगी सुंदर उति शेंदुरची ||
कांति झलके माल मुक्ताफलांची..||
जयदेव जयदेव जय मंगल मूर्ति ||
दर्शन मात्रे मन: कामना पूर्ति ||
रत्नाखाचित फरा तुझ गौरीकुमरा ||
चंदनाची उति कुमकुमकेशर ||
हिरेजादित मुकुट शोभातो बरा ||
रुंझुनति नुपुरे(2) चरणी घाघरिया ||
जयदेव जयदेव जय मंगल मूर्ति ||
लंबोदर पीताम्बर फणीवरवंदना ||
सरल सोंड वक्रतुंडा त्रिनयना ||
दस रामाचा वट पहे सदना ||
संकटि पाववे निर्वाणी रक्षवे सुरवरवंदना || जयदेव जयदेव जय मंगल मूर्ति ||
ये भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi 2026: आज है गणेश चतुर्थी, इस मुहूर्त में करें बप्पा की स्थापना, पढ़ें बप्पा के 108 नाम
2.घर में पधारो गजानन भजन (Ghar me padharo gajanan ji)
घर में पधारो गजाननजी, मेरे घर में पधारो
रिद्धि सिद्धि लेके आओ गणराजा, मेरे घर में पधारो ।
राम जी आना, लक्ष्मण जी आना
संग में लाना सीता मैया, मेरे घर में पधारो ॥
ब्रम्हा जी आना, विष्णु जी आना
भोले शशंकर जी को ले आना, मेरे घर में पधारो ॥
लक्ष्मी जी आना, गौरी जी आना
सरस्वती मैया को ले आना, मेरे घर में पधारो ॥
विघन को हारना, मंगल करना,
कारज शुभ कर जाना, मेरे घर में पधारो ॥
3.श्री गणेशाय धीमहि (Shree Ganesha Dheemahi)
गणनायकाय गणदेवताय गणाध्यक्षाय धीमहि ।
गुणशरीराय गुणमण्डिताय गुणेशानाय धीमहि ।
गुणातीताय गुणाधीशाय गुणप्रविष्टाय धीमहि ।
एकदंताय वक्रतुण्डाय गौरीतनयाय धीमहि ।
गजेशानाय भालचन्द्राय श्रीगणेशाय धीमहि ॥
गानचतुराय गानप्राणाय गानान्तरात्मने ।
गानोत्सुकाय गानमत्ताय गानोत्सुकमनसे ।
गुरुपूजिताय गुरुदेवताय गुरुकुलस्थायिने ।
गुरुविक्रमाय गुह्यप्रवराय गुरवे गुणगुरवे ।
गुरुदैत्यगलच्छेत्रे गुरुधर्मसदाराध्याय ।
गुरुपुत्रपरित्रात्रे गुरुपाखण्डखण्डकाय ।
गीतसाराय गीततत्त्वाय गीतगोत्राय धीमहि ।
गूढगुल्फाय गन्धमत्ताय गोजयप्रदाय धीमहि ।
गुणातीताय गुणाधीशाय गुणप्रविष्टाय धीमहि ।
एकदंताय वक्रतुण्डाय गौरीतनयाय धीमहि ।
गजेशानाय भालचन्द्राय श्रीगणेशाय धीमहि ॥
ग्रन्थगीताय ग्रन्थगेयाय ग्रन्थान्तरात्मने ।
गीतलीनाय गीताश्रयाय गीतवाद्यपटवे ।
गेयचरिताय गायकवराय गन्धर्वप्रियकृते ।
गायकाधीनविग्रहाय गङ्गाजलप्रणयवते ।
गौरीस्तनन्धयाय गौरीहृदयनन्दनाय ।
गौरभानुसुताय गौरीगणेश्वराय ।
गौरीप्रणयाय गौरीप्रवणाय गौरभावाय धीमहि ।
गोसहस्राय गोवर्धनाय गोपगोपाय धीमहि ।
गुणातीताय गुणाधीशाय गुणप्रविष्टाय धीमहि ।
एकदंताय वक्रतुण्डाय गौरीतनयाय धीमहि ।
गजेशानाय भालचन्द्राय श्रीगणेशाय धीमहि ॥
4.शेंदुर लाल चढ़ायो (Shendur Lal Chadhayo Lyrics)
शेंदुर लाल चढ़ायो अच्छा गजमुख को।
दोन्दिल लाल बिराजे सुत गौरिहर को।
हाथ लिए गुड लड्डू सांई सुरवर को।
महिमा कहे ना जाय लागत हूँ पद को॥१॥
जय देव जय देव जय जय श्री गणराज विद्यासुखदाता।
धन्य तुम्हारो दर्शन मेरा मन रमता॥ जय देव जय देव
अष्टौ सिद्धि दासी संकट को बैरी।
विघ्न विनाशन मंगल मूरत अधिकारी।
कोटी सूरज प्रकाश ऐसे छबी तेरी।
गंडस्थल मदमस्तक झूल शशि बहरी॥२॥
जय देव जय देव
जय जय श्री गणराज विद्यासुखदाता।
धन्य तुम्हारो दर्शन मेरा मन रमता॥
जय देव जय देव
भावभगत से कोई शरणागत आवे।
संतति संपत्ति सबही भरपूर पावे।
ऐसे तुम महाराज मोको अति भावे।
गोसावीनंदन निशिदिन गुण गावे॥३॥
जय देव जय देव
जय जय श्री गणराज विद्यासुखदाता।
धन्य तुम्हारो दर्शन मेरा मन रमता॥
जय देव जय देव
5.तेरी जय हो गणेश (Teri Jai ho Ganesh Lyrics)
तेरी जय हो गणेश,
तेरी जय हो गणेश।
श्लोक
प्रथमे गौरा जी को वंदना,
द्वितीये आदि गणेश।
तृतीये सुमिरु शारदा,
मेरे कारज करो हमेश।
तेरी जय हो गणेश,
तेरी जय हो गणेश।
किस जननी ने तुझे जन्म दियो है,
किस जननी ने तुझे जन्म दियो है,
किसने दियो उपदेश,
तेरी जय हो गणेश,
तेरी जय हो गणेश।
माता गौरा ने तेनू जन्म दियो है,
माता गौरा ने तेनू जन्म दियो है,
शिव ने दियो उपदेश,
तेरी जय हो गणेश,
तेरी जय हो गणेश।
कारज पूरण कदहि होवे,
कारज पूरण कदहि होवे,
गणपति पूजो जी हमेश,
तेरी जय हो गणेश,
तेरी जय हो गणेश।
सिमरु चरण तेरा, ध्यानु यश गावे,
सिमरु चरण तेरा, ध्यानु यश गावे,
हृदय करो प्रवेश,
तेरी जय हो गणेश,
तेरी जय हो गणेश।
तेरी जय हो गणेश,
तेरी जय हो गणेश।
'वही मैच का टर्निंग पॉइंट था...', ईशान किशन के कारण हारा अफगानिस्तान, कप्तान इब्राहिम जरदान ने खुद दिया बड़ा बयान
Ibrahim Zadran Statement: भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला टी-20 मैच रविवार को खेला गया. अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले को भारतीय टीम ने 7 विकेट से जीतकर अपने नाम कर लिया. अफगानिस्तान टीम, जो इस सीरीज की मेजबान है, उसने कोशिश तो की, लेकिन वो भारत के खिलाड़ियों को रोक नहीं पाई और मैच गंवा बैठी. वहीं, मैच खत्म होने के बाद अफगानिस्तान के कप्तान इब्राहिम जादरान ने हार की वजह के बारे में बात की. उन्होंने मैच के टर्निंग प्वॉइंट भी बताया.
इब्राहिम जादरान ने मानी अपनी टीम की गलती
अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान इब्राहिम जदरान ने स्वीकार किया कि उनकी टीम उम्मीद के अनुसार खेलन नहीं दिखा सकी और उन्हें हार का सामना करना पड़ा. उन्होंने खासतौर पर बल्लेबाजों को जिम्मेदार ठहराया और माना कि टीम शुरुआती 3 ओवर के बाद अच्छी बल्लेबाजी नहीं कर पाई.
पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में कप्तान इब्राहिम जदरान ने कहा, "नतीजे और बोर्ड पर काफी रन न बना पाने पर सवाल पूछे जाने पर अफगानिस्तान के कप्तान ने कहा, हां, हमें वो नतीजा नहीं मिला जो हम चाहते थे. मैं कहूंगा कि हमें 3 ओवरों में अच्छी शुरुआत मिली, लेकिन उसके बाद हमने अच्छा खेल नहीं दिखाया. हमने लगातार विकेट गंवाए और उन्होंने हम पर दबाव बनाया. हमने बीच के ओवरों में अच्छी बल्लेबाजी की, लेकिन हम उतने रन नहीं बना पाए जितने हम बनाना चाहते थे."
ईशान किशन को ठहराया जिम्मेदार
अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान इब्राहिम जरदान का मानना है कि ईशान किशन द्वारा किया उनका रन आउट इस मैच का टर्निंग प्वॉइंट रहा. साथ ही उन्होंने इस बात को भी स्वीकार किया कि टीम इंडिया सबसे अच्छी फील्डिंग करने वाली टीम है.
इब्राहिम जरदान ने आगे कहा, "उनके गेंदबाजों और फील्डरों ने बहुत अच्छा काम किया. मैं कहूंगा कि वो रन-आउट ही मैच का टर्निंग पॉइंट था. ईशान किशन ने गेंद पकड़ी और उसे गेंदबाज की तरफ फेंकी हां, मैं कहूंगा कि वही टर्निंग पॉइंट था, उन्हें मोमेंटम मिल गया."
रहमानुल्लाह गुरबाज और अजमतुल्लाह ओमरजई के 2 अहम विकेटों पर बात करते हुए कहा, "हां, बिल्कुल, वे सबसे अच्छी फील्डिंग करने वाली टीम हैं और जैसा कि मैंने कहा, जिस तरह से ईशान किशन ने गेंद उठाई और उसे एकदम सही तरीके से फेंका, वही टर्निंग पॉइंट था, और गुरबाज का दिन अच्छा नहीं था. मैं कहूंगा कि वह और मजबूती से वापसी करेंगे. हमें उनसे यही उम्मीद है और हां, भारत ने गेंदबाजी और फील्डिंग में अच्छा प्रदर्शन किया."
7 विकेट से मिली पहले टी-20 मैच में हार
RESULT | INDIA WON BY 7 WICKETS! ????
— Afghanistan Cricket Board (@ACBofficials) September 13, 2026
Not the result we would have wanted, as India take the series opener by 7 wickets. ????#AfghanAtalan will look to bounce back strongly in the matches to come! ????#AfghanAtalan | #AFGvIND | #GloriousNationVictoriousTeam pic.twitter.com/rf8NL0v685
अफगानिस्तान की टीम भारत के साथ 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेल रही है. अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए पहले मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने आई अफगानिस्तान की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाए और फिर 157 रनों का लक्ष्य खड़ा किया. अफगानिस्तान की ओर से अजमुल्लाह ओमरजाई ने 44 गेंदों पर 64 रनों की अर्धशतकीय नाबाद पारी खेली. वहीं, मोहम्मद नबी ने 27 गेंद पर 33 रन बनाए.
इनके अलावा कोई भी बल्लेबाज क्रीज पर टिक नहीं पाया. वहीं, अफगानिस्तान के दिए 157 रनों के लक्ष्य को भारतीय टीम ने महज 14वें ओवर में हासिल किया और 7 विकेट से एक बड़ी जीत दर्ज की. बता दें, सीरीज का दूसरा मैच 15 सितंबर को इसी मैदान पर खेला जाएगा, जिसमें यकीनन अफगानिस्तान की टीम मजबूती से वापसी करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.
ये भी पढ़ें: 'हमारे पास कोई ऑप्शन नहीं था...', पहला T20I जीतने के बाद श्रेयस अय्यर ने आखिर क्यों दिया ऐसा बयान, जो हो गया वायरल
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









