Responsive Scrollable Menu

CM Dhami In Tehri: टिहरी पहुंचे सीएम धामी, युवा विद्यार्थियों से की दिल की बात; किए बड़े एलान

Uttarakhand News: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने गढ़वाल में आयोजित 'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन' कार्यक्रम में शिरकत की. ये कार्यक्रम एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय के चौरास कैंप स्थित स्वामी मन मंथन सभागार में आयोजित किया गया. इस दौरान सीएम धामी ने छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद किया. छात्रों से बातचीत के दौरान सीएम धामी ने विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखंड के संकल्प पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य तभी पूरा होगा, जब देश का हर राज्य विकास की रफ्तार में आगे बढ़ेगा.

सीएम ने कहा कि उत्कृष्ट उत्तराखंड के निर्माण के लिए बेहतर सरकारी नीतियों और विकास योजनाओं के साथ मजबूत कार्य संस्कृति भी जरूरी है. उन्होंने युवाओं से प्रदेश के विकास के इस संकल्प से जुड़ने और अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि यह आज की आवश्यकता भी है, आत्मनिर्भर भी. सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री हम लोगों के सामने एक संकल्प रखा है. विकसित भारत 20 47 कि 2047 में भारत विकसित भारत बनना है.

ये भी पढ़ें: उत्तराखंड में पार्किंग सुविधाओं का हुआ विकास, आवास विभाग की 63 परियोजनाओं का काम पूरा

उन्होंने कहा कि भारत विकसित तब बनेगा जब देश का हर राज्य विकसित होगा और हर राज्य का हर जिला विकसित होगा, हर गांव विकसित होगा हर शहर विकसित होगा हर मोहल्ला विकसित होगा अच्छे स्कूल होंगे अच्छे अस्पताल होंगे अच्छी सड़कें होंगी अच्छी हमारी शिक्षा व्यवस्था होगी अच्छी हमारी कृषि होगी अच्छा हमारा बागवानी का काम होगा.

ये भी पढ़ें: सर्वे में धामी सरकार पर जनता का भरोसा, बीजेपी को 54 सीटों का अनुमान; महिला आरक्षण के मुद्दे पर 88 फीसदी समर्थन

Continue reading on the app

Ganesh Ji Ke Bhajan: घर में पधारो गजानन जी, मेरे घर में पधारो... गणेश चतुर्थी के दिन गाएं बप्पा के ये प्रसिद्ध भजन

Ganesh Ji Ke Bhajan: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज से यानी 14 सितंबर 2026 सोमवार से गणेश चतुर्थी का पावन पर्व शुरू हो गया है. हर साल भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी के दिन गणेश चतुर्थी का व्रत रखा जाता है. घर में उनकी पूजा की जाती है और उन्हें स्थापित करवाया जाता है. गणेश उत्सव पूरे दस दिन तक चलता है. इस दस दिवसीय पर्व के दौरान बड़े-बड़े पंडाल सजाएं जाते हैं. इन पंडालों में विधि-विधान के साथ बप्पा का पूजा किया जाता है. इस दौरान गणपति बप्पा के नामों के जयकारे गूंजते हैं. गणपति बप्पा मोरया के जयकारे होते हैं. साथ ही खूब नाच-गाना होता है, लोग बप्पा के भजन पर झूमते हैं. ऐसे में अगर भी गणेश चतुर्थी उत्सव को और भी खास बनाना चाहते हैं तो इन भजनों को गा सकते हैं या फिर इन्हें सुन सकते हैं. चलिए जानते हैं गणपति बप्पा मोरया, घर में पधारो गजानन जैसे भजन के लिरिक्स.

1.सुखकर्ता-दुखहर्ता भजन (Sukh Harta Dukh Harta Lyrics)

सुखकर्ता दुखहर्ता वार्ता विघ्नाची ||
नुरवी पूर्वी प्रेम कृपा जयाची ||

सर्वांगी सुंदर उति शेंदुरची ||
कांति झलके माल मुक्ताफलांची..||

जयदेव जयदेव जय मंगल मूर्ति ||
दर्शन मात्रे मन: कामना पूर्ति ||

रत्नाखाचित फरा तुझ गौरीकुमरा ||
चंदनाची उति कुमकुमकेशर ||

हिरेजादित मुकुट शोभातो बरा ||
रुंझुनति नुपुरे(2) चरणी घाघरिया ||

जयदेव जयदेव जय मंगल मूर्ति ||
लंबोदर पीताम्बर फणीवरवंदना ||

सरल सोंड वक्रतुंडा त्रिनयना ||
दस रामाचा वट पहे सदना ||

संकटि पाववे निर्वाणी रक्षवे सुरवरवंदना || जयदेव जयदेव जय मंगल मूर्ति ||

ये भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi 2026: आज है गणेश चतुर्थी, इस मुहूर्त में करें बप्पा की स्थापना, पढ़ें बप्पा के 108 नाम

2.घर में पधारो गजानन भजन (Ghar me padharo gajanan ji)

घर में पधारो गजाननजी, मेरे घर में पधारो

रिद्धि सिद्धि लेके आओ गणराजा, मेरे घर में पधारो ।

राम जी आना, लक्ष्मण जी आना

संग में लाना सीता मैया, मेरे घर में पधारो ॥

ब्रम्हा जी आना, विष्णु जी आना

भोले शशंकर जी को ले आना, मेरे घर में पधारो ॥

लक्ष्मी जी आना, गौरी जी आना

सरस्वती मैया को ले आना, मेरे घर में पधारो ॥

विघन को हारना, मंगल करना,

कारज शुभ कर जाना, मेरे घर में पधारो ॥

3.श्री गणेशाय धीमहि (Shree Ganesha Dheemahi)

गणनायकाय गणदेवताय गणाध्यक्षाय धीमहि ।
गुणशरीराय गुणमण्डिताय गुणेशानाय धीमहि ।
गुणातीताय गुणाधीशाय गुणप्रविष्टाय धीमहि ।
एकदंताय वक्रतुण्डाय गौरीतनयाय धीमहि ।
गजेशानाय भालचन्द्राय श्रीगणेशाय धीमहि ॥

गानचतुराय गानप्राणाय गानान्तरात्मने ।
गानोत्सुकाय गानमत्ताय गानोत्सुकमनसे ।
गुरुपूजिताय गुरुदेवताय गुरुकुलस्थायिने ।
गुरुविक्रमाय गुह्यप्रवराय गुरवे गुणगुरवे ।
गुरुदैत्यगलच्छेत्रे गुरुधर्मसदाराध्याय ।
गुरुपुत्रपरित्रात्रे गुरुपाखण्डखण्डकाय ।
गीतसाराय गीततत्त्वाय गीतगोत्राय धीमहि ।
गूढगुल्फाय गन्धमत्ताय गोजयप्रदाय धीमहि ।
गुणातीताय गुणाधीशाय गुणप्रविष्टाय धीमहि ।
एकदंताय वक्रतुण्डाय गौरीतनयाय धीमहि ।
गजेशानाय भालचन्द्राय श्रीगणेशाय धीमहि ॥

ग्रन्थगीताय ग्रन्थगेयाय ग्रन्थान्तरात्मने ।
गीतलीनाय गीताश्रयाय गीतवाद्यपटवे ।
गेयचरिताय गायकवराय गन्धर्वप्रियकृते ।
गायकाधीनविग्रहाय गङ्गाजलप्रणयवते ।
गौरीस्तनन्धयाय गौरीहृदयनन्दनाय ।
गौरभानुसुताय गौरीगणेश्वराय ।
गौरीप्रणयाय गौरीप्रवणाय गौरभावाय धीमहि ।
गोसहस्राय गोवर्धनाय गोपगोपाय धीमहि ।
गुणातीताय गुणाधीशाय गुणप्रविष्टाय धीमहि ।
एकदंताय वक्रतुण्डाय गौरीतनयाय धीमहि ।
गजेशानाय भालचन्द्राय श्रीगणेशाय धीमहि ॥ 

4.शेंदुर लाल चढ़ायो (Shendur Lal Chadhayo Lyrics)

शेंदुर लाल चढ़ायो अच्छा गजमुख को।
दोन्दिल लाल बिराजे सुत गौरिहर को।
हाथ लिए गुड लड्डू सांई सुरवर को।
महिमा कहे ना जाय लागत हूँ पद को॥१॥

जय देव जय देव जय जय श्री गणराज विद्यासुखदाता।
धन्य तुम्हारो दर्शन मेरा मन रमता॥ जय देव जय देव

अष्टौ सिद्धि दासी संकट को बैरी।
विघ्न विनाशन मंगल मूरत अधिकारी।
कोटी सूरज प्रकाश ऐसे छबी तेरी।
गंडस्थल मदमस्तक झूल शशि बहरी॥२॥

जय देव जय देव
जय जय श्री गणराज विद्यासुखदाता।
धन्य तुम्हारो दर्शन मेरा मन रमता॥
जय देव जय देव

भावभगत से कोई शरणागत आवे।
संतति संपत्ति सबही भरपूर पावे।
ऐसे तुम महाराज मोको अति भावे।
गोसावीनंदन निशिदिन गुण गावे॥३॥

जय देव जय देव
जय जय श्री गणराज विद्यासुखदाता।
धन्य तुम्हारो दर्शन मेरा मन रमता॥
जय देव जय देव

5.तेरी जय हो गणेश (Teri Jai ho Ganesh Lyrics)

तेरी जय हो गणेश,
तेरी जय हो गणेश।

श्लोक 

प्रथमे गौरा जी को वंदना,
द्वितीये आदि गणेश।
तृतीये सुमिरु शारदा,
मेरे कारज करो हमेश।

तेरी जय हो गणेश,
तेरी जय हो गणेश।

किस जननी ने तुझे जन्म दियो है,
किस जननी ने तुझे जन्म दियो है,
किसने दियो उपदेश,
तेरी जय हो गणेश,
तेरी जय हो गणेश।

माता गौरा ने तेनू जन्म दियो है,
माता गौरा ने तेनू जन्म दियो है,
शिव ने दियो उपदेश,
तेरी जय हो गणेश,
तेरी जय हो गणेश।

कारज पूरण कदहि होवे,
कारज पूरण कदहि होवे,
गणपति पूजो जी हमेश,
तेरी जय हो गणेश,
तेरी जय हो गणेश।

सिमरु चरण तेरा, ध्यानु यश गावे,
सिमरु चरण तेरा, ध्यानु यश गावे,
हृदय करो प्रवेश,
तेरी जय हो गणेश,
तेरी जय हो गणेश।

तेरी जय हो गणेश,
तेरी जय हो गणेश।

ये भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi 2026: ये हैं गणपति बप्पा से जुड़े बॉलीवुड के टॉप 10 सॉन्ग, भक्ति से लेकर विसर्जन तक हर गाने में है जोश

Continue reading on the app

  Sports

ENG vs SL: हैरी ब्रूक का सबसे तेज शतक, इंग्लैंड ने T20I में किया टीम इंडिया वाला कमाल, श्रीलंका पर रिकॉर्ड जीत

England vs Sri Lanka 1st T20I: इंग्लैंड ने साउथैम्प्टन में खेले पहले T20I में श्रीलंका को बड़े अंतर से हरा दिया. श्रीलंका पर इंग्लैंड की रिकॉर्ड जीत के हीरो उसके कप्तान हैरी ब्रूक रहे. Wed, 16 Sep 2026 06:48:31 +0530

  Videos
See all

Ganesh Chaturthi: Cm Bhajan Lal Sharm ने मोती डूंगरी गणेश मंदिर में की पूजा, निकली शोभायात्रा #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-16T01:45:48+00:00

Rajasthan Accident News: फेसबुक लाइव के दौरान भयानक सड़क हादसा | Breaking News | Facebook Live #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-16T01:39:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers