Responsive Scrollable Menu

IND VS AFG: कितनी तारीख को खेला जाएगा भारत-अफगानिस्तान के बीच दूसरा T20 मैच? नोट कर लीजिए डेट और टाइम

IND VS AFG 2nd T20I: भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है. सीरीज के पहले मुकाबले में श्रेयस अय्यर एंड कंपनी ने शानदार खेल दिखाया और 7 विकेट से जीत दर्ज कर ली. इसी के साथ सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है. ऐसे में अब टीम इंडिया हर हाल में दूसरा मैच जीत दर्ज करके सीरीज पर अजेय बढ़त हासिल करना चाहेगी. वहीं, अफगानिस्तान की टीम जीत हासिल करके सीरीज को बराबरी पर लाना चाहेगी. तो आइए इस आर्टिकल में जान लेते हैं कि सीरीज का दूसरा मैच कितनी तारीख को खेला जाएगा?

कितनी तारीख को खेला जाएगा दूसरा T20I मैच?

भारत और अफगानिस्तान के बीच खेली जा रही 3 मैचों की टी-20 सीरीज पर हर किसी की नजरें टिकी होंगी. दूसरा मैच 15 सितंबर मंगलवार के दिन खेला जाएगा. ये मैच भी पहले ही मैच की तरह दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. आपको बता दें, सीरीज के सभी तीन मैच एक ही वेन्यू पर खेले जाने वाले हैं. ऐसे में पहले मैच के बाद अब खिलाड़ी पिच को और बेहतर तरीके से समझ सकेंगे.

कितने बजे शुरू होगा मैच?

पहले मैच की ही तरह दूसरा टी-20 मैच भी शाम 7.30 बजे से शुरू होगा, जिसके टॉस के लिए दोनों कप्तान 7 बजे मैदान पर उतरेंगे. इस सीरीज की मेजबानी अफगानिस्तान के पास है और अब अफगान टीम पूरी कोशिश करेगी कि वह दूसरे मैच में मजबूती से वापसी करे और जीत दर्ज करके सीरीज को 1-1 की बराबरी पर पहुंचाए. ताकि उनके पास सीरीज को अपने नाम करने का मौका हो.

कहां लाइव देख सकेंगे मुकाबला?

भारत और अफगानिस्तान के बीच खेली जाने वाली टी-20 सीरीज के सभी मैचों के एक्सक्लूसिव टीवी प्रसारण अधिकार सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं. यानी पहले टी-20 की ही तरह दूसरे टी-20 मैच को भी आप सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर लाइव देखे जा सकेंगे. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भारत-अफगानिस्तान सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग फैनकोड पर उपलब्ध होगी. फैनकोड ने इस सीरीज के एक्सक्लूसिव डिजिटल राइट्स हासिल किए हैं और मोबाइल, वेब तथा कनेक्टेड टीवी के जरिए मैच देखे जा सकते हैं.

भारत ने 7 विकेट से जीता पहला T20I

अफगानिस्तान की टीम भारत के साथ 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेल रही है. अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए पहले मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने आई अफगानिस्तान की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाए और फिर 157 रनों का लक्ष्य खड़ा किया. अफगानिस्तान की ओर से अजमुल्लाह ओमरजाई ने 44 गेंदों पर 64 रनों की अर्धशतकीय नाबाद पारी खेली. वहीं, मोहम्मद नबी ने 27 गेंद पर 33 रन बनाए.

इनके अलावा कोई भी बल्लेबाज क्रीज पर टिक नहीं पाया. वहीं, अफगानिस्तान के दिए 157 रनों के लक्ष्य को भारतीय टीम ने महज 14वें ओवर में हासिल किया और 7 विकेट से एक बड़ी जीत दर्ज की. भारत की ओर से अभिषेक शर्मा ने 32 गेंद पर 7 चौके और 7 छक्कों की मदद से 82 रन बनाए. वहीं, ईशान किशन ने 33 गेंदों पर 5 चौके और 1 छक्के की मदद से 42 रन बनाए. अभिषेक को शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

ये भी पढ़ें: 'हमारे पास कोई ऑप्शन नहीं था...', पहला T20I जीतने के बाद श्रेयस अय्यर ने आखिर क्यों दिया ऐसा बयान, जो हो गया वायरल

Continue reading on the app

Ganesh Ji Aarti Lyrics: श्री गणेश आरती से अलग है महाराष्ट्र की 'गणपतीची आरती', पढ़ें दोनो के लिरिक्स हिंदी में

Ganesh Ji Aarti Lyrics in Hindi: आज से यानी कि 14 सितंबर 2026 से गणेशोत्सव शुरू हो चुका है. आज गणेश चतुर्थी है और फिर 25 सितंबर 2026 को अनंत चतुर्दशी के साथ इसका समापन होगा. ऐसे में अब पूरे दस दिनों तक भगवान गणेश जी की नित्य प्रतिदिन आरती की जाएगी. बड़े-बड़े गणपति पंडालों में, घर में और मंदिरों में मुख्य रूप से सुबह और शाम विधिवत पूजा और आरती की जाएगी. क्या आप जानते हैं महाराष्ट्र में गणपति पूजा में की जाने वाली आरती और उत्तर भारत में गणेश जी की आरती अलग-अलग है? जी हां, ये दोनों एक-दूसरे से भिन्न है.

दरअसल, महाराष्ट्र, पुणे, मुंबई और नाशिक जैसे इलाकों में गणपति जी की पूजा में जिस आरती का पाठ किया जाता है, उसमें मराठी संस्कृत के शब्दों का इस्तेमाल किया गया है. वहां के लोगों द्वारा अपनी भाषा में आरती गाई गई, जो आज तक वैसे ही गाई जा रही है. वही, उत्तर भारत और अन्य राज्यों में जय गणेश-जय गणेश-जय गणेश देवा आरती गाई जाती है. इस आरती की रचना संत कवि सूरदास जी ने की थी. महाराष्ट्र की सुखकर्ता-दुखकर्ता आरती की रचना 17वीं शताब्दी में संत समर्थ रामदास ने की थी. इस आरती में मराठी परंपराओं का उल्लेख मिलता है. चलिए पढ़ते हैं इन दोनों आरती के लिरिक्स हिंदी में...

जय गणेश-जय गणेश देवा आरती (Shree Ganesh Aarti Lyrics in Hindi)

जय गणेश, जय गणेश,जय गणेश देवा

माता जाकी पार्वती,पिता महादेवा॥

एकदन्त दयावन्त,चार भुजाधारी।

माथे पर तिलक सोहे,मूसे की सवारी॥

(माथे पर सिन्दूर सोहे,मूसे की सवारी॥)

पान चढ़े फूल चढ़े,और चढ़े मेवा।

(हार चढ़े, फूल चढ़े,और चढ़े मेवा।)

लड्डुअन का भोग लगे,सन्त करें सेवा॥

जय गणेश, जय गणेश,जय गणेश देवा।

माता जाकी पार्वती,पिता महादेवा॥

अंधे को आंख देत,कोढ़िन को काया।

बांझन को पुत्र देत,निर्धन को माया॥

'सूर' श्याम शरण आए,सफल कीजे सेवा।

माता जाकी पार्वती,पिता महादेवा॥

(दीनन की लाज राखो,शम्भु सुतवारी।

कामना को पूर्ण करो,जग बलिहारी॥ )

जय गणेश, जय गणेश,जय गणेश देवा।

माता जाकी पार्वती,पिता महादेवा॥

ये भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi 2026 Puja Samagri: गणपति स्थापना से पहले तैयार कर लें पूजा की सामग्रियां, देखें पूरी लिस्ट

श्री गणपतीची आरती (Marathi Shree Ganapatich Aarti Lyrics)

सुखकर्ता दुःखहर्ता वार्ता विघ्नाची।

नुरवी पुरवी प्रेम कृपा जयाची।

सर्वांगी सुन्दर उटि शेंदुराची।

कण्ठी झळके माळ मुक्ताफळांची॥

जय देव जय देव जय मंगलमूर्ति।

दर्शनमात्रे मनकामना पुरती॥

रत्नखचित फरा तुज गौरीकुमरा।

चन्दनाची उटि कुंकुमकेशरा।

हिरे जड़ित मुकुट शोभतो बरा।

रुणझुणती नूपुरे चरणी घागरिया॥

जय देव जय देव जय मंगलमूर्ति।

दर्शनमात्रे मनकामना पुरती॥

लम्बोदर पीताम्बर फणिवर बन्धना।

सरळ सोण्ड वक्रतुण्ड त्रिनयना।

दास रामाचा वाट पाहे सदना।

संकटी पावावे निर्वाणी रक्षावे सुरवरवन्दना॥

जय देव जय देव जय मंगलमूर्ति।

दर्शनमात्रे मनकामना पुरती॥

ये भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi Bhog: गणपति को कौन-कौन से भोग लगाए जाते हैं? जानें 10 दिनों के लिए अलग-अलग प्रसाद लिस्ट

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

 

Continue reading on the app

  Sports

250 का स्ट्राइक रेट... 20 गेंद में ठोकी फिफ्टी, फिर भी सैमसन नहीं बने प्लेयर ऑफ द मैच, 23 साल का स्टार ले उड़ा अवॉर्ड

ind vs afg 2nd t20i player of the match: अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे टी20 में संजू सैमसन ने 22 गेंदों में 57 रन की पारी खेली. सैमसन ने अपने टी20 इंटरनेशनल करियर का सबसे तेज अर्धशतक ठोका. हालांकि, प्लेयर ऑफ द मैच वो नहीं बने, बल्कि ऑलराउंडर नीतीश रेड्डी को यह अवॉर्ड मिला. नीतीश रेड्डी ने पहली पारी में तीन विकेट चटकाए थे, जिससे अफगानिस्तान की टीम बड़ा स्कोर नहीं बना पाई. Tue, 15 Sep 2026 23:44:28 +0530

  Videos
See all

बप्पा के दर्शन को एंटीलिया पहुंचे सैफ करीना, साथ दिखीं करिश्मा कपूर! #shorts #viralnews #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-15T22:30:10+00:00

ग्रेटर नोएडा में ‘उल्लू गैंग’ का आतंक, 7 उल्लू पकड़े गए! #shorts #viralnews #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-15T22:40:30+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers