Responsive Scrollable Menu

Gold-Silver Price Today: गणेश चतुर्थी पर सस्ता हुआ सोना-चांदी, खरीदारी से पहले देख लें आज के रेट

Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में हर दिन उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. आज यानी गणेश चतुर्थी (14 सितंबर) के अवसर पर आप भी सोने या चांदी के जेवर बनवाने की सोच रहे हैं तो आपके लिए ये अच्छी खबर है. क्योंकि आज देश के ज्यादातर शहरों में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है. जबकि अंतरराष्ट्रीय सर्राफा बाजार में सोने की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं. इसके साथ ही रत्न और आभूषण के निर्यात के आंकड़े भी सामने आ गए हैं. जिनमें सोने के गहनों के निर्यात में बढ़ोतरी दर्ज की गई है. वहीं सर्राफा बाजार में आज 24 कैरेट गोल्ड की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है.

दिल्ली-मुंबई में कितना सस्ता हुआ सोना?

राजधानी दिल्ली के साथ-साथ मायानगरी मुंबई, कोलकाता, चेन्नई और बेंगलुरू में भी सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है. बता दें कि बीते सप्ताह भी बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई थी. तब 24 कैरेट सोने की कीमत करीब 220 रुपये कम हुई थीं, जबकि 22 कैरेट सोना करीब 200 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ था. गणेश चतुर्थी के अवसर पर अगर आप भी सोना या चांदी खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो सबसे पहले अपने शहर में कीमतें जरूर जान लें. उसके बाद ही खरीदारी करें.

दिल्ली-मुंबई में आज क्या हैं सोने के दाम?

अगर बात करें देश की राजधानी दिल्ली की तो यहां आज यानी सोमवार (14 सितंबर) को 24 कैरेट सोने का भाव 1,54,720 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है, तो वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 1,41,840 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई हैं. जबकि अन्य शहरों की बात करें तो मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट सोने का भाव फिलहाल 1,54,570 रुपये प्रति 10 ग्राम बना हुआ है. जबकि 22 कैरेट गोल्ड का भाव 1,41,690 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है.

उधर चेन्नई में भी सोने की कीमतें लगभग यही बनी हुई है. जबकि अहमदाबाद और भोपाल में 24 कैरेट सोने का भाव 1,54,620 रुपये प्रति 10 ग्राम बना हुआ है. जबकि 22 कैरेट गोल्ड 1,41,740 रुपये प्रति 10 ग्राम में बिक रहा है. राजस्थान की राजधानी जयपुर और यूपी की राजधानी लखनऊ के अलावा चंडीगढ़ में 24 कैरेट सोने का भाव 1,54,720 और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,41,840 प्रति 10 ग्राम पर बनी हुई हैं.

चांदी की कीमतों में भी गिरावट जारी

बता दें कि सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिल रही है. आज यानी सोमवार सुबह चांदी के दाम भी गिरकर करीब 2,44,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गए. बता दें कि बीते सप्ताह चांदी की कीमतों में करीब 5000 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट देखने को मिली थी. अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी की कीमतों में गिरावट का असर भारतीय सर्राफा बाजार में भी देखने को मिल रहा है. मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक, स्पॉट सिल्वर का भाव करीब 64.54 डॉलर प्रति औंस पर बना हुआ है. इसके असर से घरेलू बाजार में भी चांदी के दाम में गिरावट देखने को मिल रही है.

क्या अभी और गिरेंगे सोने के दाम?

सोने और चांदी की कीमतों में आने वाले दिनों में और गिरावट होगी या कीमतों में फिर से उछाल आएगा. ये तो आने वाले दिनों में पता चलेगा, लेकिन बिजनेस लाइन की रिपोर्ट के मुताबिक, सोने की कीमतों पर आने वाले दिनों में अमेरिकी फेडरल रिजर्व की नीतियों, कच्चे तेल के भाव, डॉलर की चाल और महंगाई की उम्मीदों के साथ ग्लोबल तनाव का असर देखने को मिलेगा.

ये भी पढ़ें: बिजली की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए जेनरेटर और खुले बाजार का सहारा ले रही तमिनाडु सरकार

एलकेपी सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसिडेंट रिसर्च एनालिस्ट जतिन त्रिवेदी का कहना है कि अगर क्रूड की कीमतों में गिरावट हुई या यूएस फेड का में नरमी देखने को मिली तो सोने की कीमत में फिर से तेजी देखने को मिल सकती है. जबकि तेल के दाम बढ़ने या फेड के सख्त रुख से सोने में फिर से बिकवाली बढ़ने की आशंका है.

ये भी पढ़ें: इस साल नहीं आएगा OpenAI का आईपीओ, एआई के धीमे विकास से सहमत : सैम ऑल्टमैन

Continue reading on the app

रोज करें चक्रासन का अभ्यास, जानें करने का सही तरीका और फायदे

नई दिल्ली, 14 सितंबर (आईएएनएस)। योग भारतीय संस्कृति की प्राचीन धरोधर है, जो मन और आत्मा को संतुलित रखने का मार्ग दिखाता है। योग के अनेक आसनों में चक्रासन एक महत्वपूर्ण आसन है, जो न केवल शरीर को लचीला बनाता है बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है।

चक्र का अर्थ है पहिया और आसन का अर्थ है मुद्रा। इस आसन में शरीर को पीछे की ओर मोड़कर पहिए जैसा आकार दिया जाता है। यह पीठ, हाथ, पैर और पेट की मांसपेशियों को मजबूत करता है, साथ ही शरीर की लचीलापन और मुद्रा में सुधार करता है। योग विशेषज्ञों का कहना है कि नियमित अभ्यास से यह आसन कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है।

भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के अनुसार, चक्रासन से कमर-रीढ़ की समस्याएं दूर होती हैं, आंखों की रोशनी बढ़ती है, कब्ज से राहत मिलती है, और तनाव-चिंता कम होती है। यह मानसिक तनाव और चिंता को कम कर शांति देने में भी मददगार है। यह मांसपेशियों को मजबूत कर शरीर की सक्रियता बढ़ाता है।

इसके अभ्यास के लिए सबसे पहले पीठ के बल जमीन पर लेट जाएं। अपने पैरों को घुटनों से मोड़ें और पैरों को कूल्हों के पास लाएं।

दोनों हाथों को सिर के पास ले जाएं, हथेलियां जमीन पर और उंगलियां कंधों की ओर हों। इसके बाद सांस लेते हुए हथेलियों और पैरों पर जोर देकर शरीर को ऊपर उठाएं। सिर को आराम से पीछे की ओर लटकाएं। 10 से 20 सेकंड तक इस मुद्रा में बने रहना चाहिए और सामान्य रूप से सांस भी लेते रहना चाहिए। इसके बाद धीरे-धीरे स्थिति में वापस आना चाहिए।

नियमित चक्रासन से न केवल शारीरिक, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य भी बेहतर होता है। चक्रासन न सिर्फ रीढ़ की मज़बूती बढ़ाता है, बल्कि पूरे शरीर को ऊर्जावान बनाता है। रोजाना 5-10 मिनट का अभ्यास कमर दर्द को काफी हद तक नियंत्रित कर सकता है। अगर कोई भी अभ्यासकर्ता बैठे रहने की वजह से जकड़न महसूस कर रहे हैं, तो उन्हें अपनी दिनचर्या में चक्रासन शामिल करें।

--आईएएनएस

एनएस/पीएम

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

बौखलाए मोहसिन नकवी की आंखों में खटक रहे ये दो चेहरे, पाकिस्तान क्रिकेट में फिर मचेगा घमासान, रडार पर सेलेक्टर-मेंटर

pakistan cricket board: लगातार हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड में बड़े बदलाव की तैयारी हो रही है. आकिब जावेद की वरिष्ठ चयनकर्ता पद से छुट्टी की चर्चा है, वहीं, एशियन गेम्स के बाद वहाब रियाज और महिला टीम के कोचिंग स्टाफ पर भी गाज गिर सकती है. Mon, 14 Sep 2026 22:31:50 +0530

  Videos
See all

Gurugram Accident : महिला बाइक राइडर को मारने वाला कौन ? Women Bike Rider Accident #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-14T18:17:06+00:00

India Wins Women's Asia Cup : भारत की बेटियों से जलील हुआ पाकिस्तान ! #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-14T18:11:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers