Responsive Scrollable Menu

रोज करें चक्रासन का अभ्यास, जानें करने का सही तरीका और फायदे

नई दिल्ली, 14 सितंबर (आईएएनएस)। योग भारतीय संस्कृति की प्राचीन धरोधर है, जो मन और आत्मा को संतुलित रखने का मार्ग दिखाता है। योग के अनेक आसनों में चक्रासन एक महत्वपूर्ण आसन है, जो न केवल शरीर को लचीला बनाता है बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है।

चक्र का अर्थ है पहिया और आसन का अर्थ है मुद्रा। इस आसन में शरीर को पीछे की ओर मोड़कर पहिए जैसा आकार दिया जाता है। यह पीठ, हाथ, पैर और पेट की मांसपेशियों को मजबूत करता है, साथ ही शरीर की लचीलापन और मुद्रा में सुधार करता है। योग विशेषज्ञों का कहना है कि नियमित अभ्यास से यह आसन कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है।

भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के अनुसार, चक्रासन से कमर-रीढ़ की समस्याएं दूर होती हैं, आंखों की रोशनी बढ़ती है, कब्ज से राहत मिलती है, और तनाव-चिंता कम होती है। यह मानसिक तनाव और चिंता को कम कर शांति देने में भी मददगार है। यह मांसपेशियों को मजबूत कर शरीर की सक्रियता बढ़ाता है।

इसके अभ्यास के लिए सबसे पहले पीठ के बल जमीन पर लेट जाएं। अपने पैरों को घुटनों से मोड़ें और पैरों को कूल्हों के पास लाएं।

दोनों हाथों को सिर के पास ले जाएं, हथेलियां जमीन पर और उंगलियां कंधों की ओर हों। इसके बाद सांस लेते हुए हथेलियों और पैरों पर जोर देकर शरीर को ऊपर उठाएं। सिर को आराम से पीछे की ओर लटकाएं। 10 से 20 सेकंड तक इस मुद्रा में बने रहना चाहिए और सामान्य रूप से सांस भी लेते रहना चाहिए। इसके बाद धीरे-धीरे स्थिति में वापस आना चाहिए।

नियमित चक्रासन से न केवल शारीरिक, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य भी बेहतर होता है। चक्रासन न सिर्फ रीढ़ की मज़बूती बढ़ाता है, बल्कि पूरे शरीर को ऊर्जावान बनाता है। रोजाना 5-10 मिनट का अभ्यास कमर दर्द को काफी हद तक नियंत्रित कर सकता है। अगर कोई भी अभ्यासकर्ता बैठे रहने की वजह से जकड़न महसूस कर रहे हैं, तो उन्हें अपनी दिनचर्या में चक्रासन शामिल करें।

--आईएएनएस

एनएस/पीएम

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

Ramayana First Song Jai Jai Ram Released: रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, भक्ति में डूबे फैंस

Ramayana First Song Out: रणबीर कपूर और साई पल्लवी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट लगातार बढ़ती जा रही है. फिल्म से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन रही है. लंबे समय से फिल्म के गाने और विजुअल्स का इंतजार कर रहे फैंस के लिए अब मेकर्स ने एक बड़ा सरप्राइज दिया है.

जी हां, गणेश चतुर्थी के खास मौके पर फिल्म का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज कर दिया गया है. गाना सामने आते ही सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा शुरू हो गई. भक्ति में डूबे इस गाने में भगवान राम की भव्य गाथा के साथ फिल्म की शानदार दुनिया की झलक देखने को मिलती है. गाने के विजुअल्स जहां दर्शकों का ध्यान खींच रहे हैं, वहीं इसकी धुन सीधे दिल को छूती हुई नजर आती है.

खत्म हुआ ‘जय जय राम’ गाने का इंतजार

रणबीर कपूर के राम अवतार की झलक जब से सामने आई थी, तभी से फैंस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं. अब ‘जय जय राम’ के रिलीज होने के बाद इस एक्साइटमेंट ने एक नया मुकाम हासिल कर लिया है. गाने में भगवान राम के जीवन की झलक दिखाई गई है. राम और सीता के स्वयंवर से लेकर उनकी शादी, अयोध्या में राज्याभिषेक की तैयारियों और फिर वनवास के लिए निकलने तक की कहानी को बेहद भव्य तरीके से दिखाया गया है. गाने के जरिए फिल्म की कहानी को सिर्फ एक धार्मिक कथा के तौर पर नहीं, बल्कि राम और सीता के पवित्र रिश्ते और उनकी प्रेम कहानी के इमोशनल पहलु से भी जोड़ने की कोशिश की गई है.

अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल की आवाज ने बांधा समां

‘जय जय राम’ की सबसे खास बात इसकी आवाज और म्यूजिक भी है. गाने को अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल ने अपनी आवाज दी है, जबकि संगीत ए. आर. रहमान का है. दोनों सिंगर्स की आवाज और रहमान का संगीत मिलकर गाने को एक अलग ही आध्यात्मिक एहसास देता है. गाने को सुनते हुए भक्ति और भावनाओं का ऐसा माहौल बनता है, जो दर्शकों को फिल्म की दुनिया से जोड़ देता है. गाने में ‘राम सिया राम, जय जय राम’ की धुन का एहसास भी सुनाई देता है, जो इसे और ज्यादा इमोशनल और भक्तिमय बनाता है. यही वजह है कि गाना रिलीज होते ही फैंस के बीच तेजी से पॉपुलर हो रहा है.

रणबीर कपूर के राम अवतार ने फिर जीता दिल

फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं. गाने में उनकी कई झलकियां देखने को मिलती हैं. रणबीर के लुक से लेकर उनके हाव-भाव तक, हर चीज को काफी भव्य तरीके से पेश किया गया है. गाने में राम के जीवन के अलग-अलग पड़ावों को दिखाया गया है. कहीं वो सीता के साथ नजर आते हैं, तो कहीं अयोध्या के राजकुमार के रूप में दिखाई देते हैं. वहीं वनवास के सीन की झलक उनके किरदार के एक अलग ही रूप को सामने लाती है. रणबीर के राम अवतार को देखने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं.

साई पल्लवी के साथ दिखी राम-सिया की खूबसूरत जोड़ी

गाने में साई पल्लवी भी माता सीता के किरदार में नजर आ रही हैं. राम और सीता के स्वयंवर और शादी से जुड़ी झलकियां गाने के सबसे खूबसूरत हिस्सों में से एक हैं. दोनों के बीच की केमिस्ट्री को बेहद सादगी और गरिमा के साथ दिखाया गया है. राम और सीता के रिश्ते को सिर्फ रोमांटिक अंदाज में नहीं, बल्कि श्रद्धा और भावनाओं के साथ पेश किया गया है. इन तस्वीरों और विजुअल्स ने फैंस का दिल जीत लिया है. सोशल मीडिया पर लोग लगातार फिल्म की तारीफ कर रहे हैं और कह रहे हैं कि अगर गाने का विजुअल ट्रीटमेंट इतना शानदार है तो फिल्म का इंतजार करना बनता है.

लक्ष्मण और भरत की भी दिखी झलक

‘जय जय राम’ में सिर्फ राम और सीता ही नहीं, बल्कि फिल्म के दूसरे अहम किरदारों की भी झलक देखने को मिली है. गाने में रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में और आदिनाथ कोठारे भरत के किरदार में दिखाई देते हैं. दोनों के किरदारों की झलक ने भी फैंस का ध्यान खींचा है. गाने में अयोध्या की भव्यता, राजमहल, ग्रैंड सेट और अलग-अलग लोकेशंस को जिस तरह दिखाया गया है, उससे फिल्म के बड़े पैमाने पर बनाए जाने का अंदाजा लगाया जा सकता है.

ये भी पढ़ें: 'मैं बहुत छोटी थी, मुझे पता नहीं था वो शादीशुदा हैं', Govinda संग अफेयर को लेकर Neelam Kothari ने तोड़ी चुप्पी

Continue reading on the app

  Sports

County Championship 2026: टीम इंडिया में 2 साल से नहीं मिला मौका, अब इस विदेशी टीम का थामा हाथ

Mukesh Kumar, County Championship 2026: काउंटी चैंपियनशिप 2026 डिवीजन वन में सिर्फ दो राउंड का खेल बाकी है. इसी बीच नॉटिंघमशर ने मुकेश कुमार को अपना साथ जोड़ लिया है. Mon, 14 Sep 2026 22:40:57 +0530

  Videos
See all

Lalbaugcha Raja के दरबार में पहुंचे Uddhav-Aditya Thackeray | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-14T19:01:19+00:00

Nato is urged to target Russian drones over Ukraine and other top stories | Global News Podcast #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-14T19:05:40+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers