भारत के सेमीकंडक्टर सेक्टर में निवेश की बंपर बारिश, 281 कंपनियों ने जुटाए 1.4 अरब डॉलर
भारत का सेमीकंडक्टर उद्योग तेजी से निवेशकों का ध्यान आकर्षित कर रहा है. एक नई रिपोर्ट के अनुसार, देश के सेमीकंडक्टर क्षेत्र ने अब तक 281 वित्तपोषित कंपनियों के माध्यम से कुल 1.4 अरब डॉलर की इक्विटी फंडिंग जुटाई है. इनमें से लगभग 701 मिलियन डॉलर, यानी कुल निवेश का करीब आधा हिस्सा, 2025 के बाद प्राप्त हुआ है, जो इस क्षेत्र में बढ़ते निवेशक विश्वास को दर्शाता है. ट्रैक्सन की रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में वर्तमान में 3,557 सेमीकंडक्टर से संबंधित कंपनियां कार्यरत हैं। इनमें से 281 कंपनियों को फंडिंग मिली है, जबकि 142 कंपनियों ने इक्विटी निवेश जुटाने में सफलता हासिल की है. केवल वर्ष 2026 में अब तक इस उद्योग ने 228 मिलियन डॉलर की फंडिंग आकर्षित की है.
ये भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में डेंगू का कहर, 29 नगर पालिकाएं और 278 ग्राम पंचायतें हॉटस्पॉट घोषित
यह रिपोर्ट ऐसे समय सामने आई है जब सेमीकॉन इंडिया 2026 सम्मेलन और प्रदर्शनी का आयोजन 17 से 19 सितंबर के बीच नई दिल्ली में होने जा रहा है. इस कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे. उद्योग जगत को उम्मीद है कि यह आयोजन भारत को वैश्विक सेमीकंडक्टर विनिर्माण और डिजाइन केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा. रिपोर्ट के अनुसार, इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग सर्विसेज (ईएमएस) सबसे अधिक निवेश आकर्षित करने वाला सेगमेंट रहा है. वर्ष 2025 के बाद से इस क्षेत्र में 313 मिलियन डॉलर का निवेश आया है. इसके बाद एम्बेडेड हार्डवेयर दूसरा सबसे बड़ा निवेश प्राप्त करने वाला सेगमेंट रहा, जिसने 51.9 मिलियन डॉलर जुटाए. खास बात यह है कि यह पूरी राशि पिछले 12 महीनों के दौरान प्राप्त हुई है। इसके अलावा, पावर मैनेजमेंट इंटीग्रेटेड सर्किट्स और फैबलेस सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरर्स भी निवेश के लिहाज से प्रमुख श्रेणियों में शामिल रहे. भारत के सेमीकंडक्टर उद्योग में निवेश की रफ्तार पिछले कुछ वर्षों में तेज हुई है. रिपोर्ट के अनुसार, वार्षिक फंडिंग 2021 में 49 मिलियन डॉलर थी, जो बढ़कर 2025 में 473 मिलियन डॉलर तक पहुंच गई। इस दौरान क्षेत्र ने 36 प्रतिशत से अधिक की चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर (सीएजीआर) दर्ज की है.
रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार की उत्पादन-आधारित प्रोत्साहन (पीएलआई) योजनाएं, सेमीकंडक्टर मिशन, वैश्विक आपूर्ति शृंखलाओं में विविधता लाने की कोशिशें और घरेलू इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण में तेजी इस वृद्धि के प्रमुख कारण हैं. शहरवार विश्लेषण में बेंगलुरु भारत का सबसे बड़ा सेमीकंडक्टर केंद्र बनकर उभरा है, जहां 626 कंपनियां मौजूद हैं, जो देश की कुल सेमीकंडक्टर कंपनियों का लगभग 18 प्रतिशत हिस्सा हैं. फंडिंग के मामले में भी बेंगलुरु सबसे आगे है और अब तक जुटाई गई कुल इक्विटी फंडिंग में इसकी हिस्सेदारी 40.1 प्रतिशत रही है। इसके बाद नोएडा, गुरुग्राम, कोच्चि और हैदराबाद प्रमुख केंद्रों के रूप में उभरे हैं. रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि इस क्षेत्र में कंपनियों के लिए अधिग्रहण सबसे लोकप्रिय निकास मार्ग बना हुआ है. अब तक 62 अधिग्रहण दर्ज किए गए हैं, जबकि 42 कंपनियां आईपीओ के जरिए सार्वजनिक बाजार तक पहुंची हैं. रिपोर्ट में बताया गया है कि किसी कंपनी को पहली फंडिंग मिलने के बाद अधिग्रहण तक पहुंचने में औसतन 11.8 वर्ष लगे, जबकि आईपीओ तक पहुंचने वाली कंपनियों को औसतन 16.5 वर्ष लगे.
Input: IANS
Ganesh Chaturthi 2026: शिल्पा शेट्टी से लेकर सुनीता आहूजा तक, इन सेलेब्स ने किया बप्पा का ग्रैंड वेलकम
Ganesh Chaturthi 2026: देशभर में हर साल की तरह इस बार भी गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है. टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री के सेलेब्स ने भी अपने घर पर बप्पा का ग्रैंड वेलकम किया है. सोशल मीडिया पर सेलेब्स के कई फोटो और वीडियो सामने आए हैं, जिसमें वह गणपति बप्पा का वेलकम करते हुए नजर आए. जहां एक तरफ सुनीता आहूजा गोविंदा के बिना अकेले गणपति का स्वागत करती नजर आईं तो शिल्पा शेट्टी अपने पति राज कुंद्रा के साथ गणति को घर लेकर आईे. इसके साथ ही करण वाही और ऋत्विक धनजानी ने स्मृति ईरानी के आइकॉनिक अंदाज़ में गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन में पुरानी यादों का तड़का लगाया. आइए जानते हैं कि किन-किन सेलेब्स ने कैसे अपने घर पर गणपति का वेलकम किया.
सुनीता आहूजा ने किया गणपित का वेककम
गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) ने हर बार की तरह इस बार भी गणपति बाप्पा का स्वागत किया. हालांकि, इस बार उनके साथ गोविंदा मौजूद नहीं थे लेकिन जब उनके घर बाप्पा पहुंचे तो उनकी खुशी देखते ही बनी. वो सड़क पर ही ढोल नगाड़ों की थाप पर झूमतीं-नाचतीं नजर आईं. गणपति की भक्ति में डूबीं सुनीता ने पूरे पारंपरिक अंदाज में बाप्पा का शानदार स्वागत किया. उनके चेहरे की खुशी देखकर साफ था कि उनके लिए ये पल कितना खास और भावुक है. फैंस को भी सुनीता का ये अंदाज खूब पसंद आया.
शिल्पा शेट्टी ने पति संग किया बप्पा का शानदार वेलकम
शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) हर साल गणेश चतुर्थी का त्योहार धूमधाम से मनाती हैं. इस बार भी वह इको-फ्रेंडली गणपति की मूर्ति घर लाई. एक्ट्रेस इस मौके पर पारंपरिक परिधान पहने में नजर आईं, जिसमें वह बहुत खूबसूरत लग रही हैं. उनके चेहरे पर बप्पा के स्वागत की खुशी साफ झलकती नजर आई. इस मौके पर उनके साथ पति राज कुंद्रा भी मौजूद रहे और दोनों ने मिलकर बप्पा का स्वागत किया. बारिश के बावजूद पूरे जोश और उल्लास के साथ उत्सव की शुरुआत हुई.
अर्जुन बिजलानी ने किया गणपति का भव्य अंदाज में स्वागत
टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी (Arjun Bijlani) ने गणेश चतुर्थी के अवसर पर अपने घर पर पूरे हर्षोल्लास और भव्य अंदाज में गणपति बप्पा का स्वागत किया है. एक्टर पिछले 10 सालों से लगातार हर साल अपने घर पर बप्पा की मूर्ति स्थापित करते आ रहे हैं और पूरी श्रद्धा के साथ उनकी आरती व पूजा-अर्चना करते हैं. इस बार भी उन्होंने ढोल-नगाड़ों और फेस्टिव माहौल के बीच अपनी फैमिली और करीबियों के साथ मिलकर गणपति बप्पा की घर में एंट्री कराई.
अंकिता लोखंडे ने भी किया बप्पा का वेलकम
अंकिता लोखंडे भगवान गणेश की मूर्ति घर लाने शॉप पर पहुंची थी. इस दौरान एक्ट्रेस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वारयल हुआ. इसके बाद उन्होंने अपने घर पर बप्पा का वेलकम किया. वह बप्पा की मूर्ती की पूजा अर्चना भी करती नजर आईं. उनक चेहरे पर बप्पा का स्वागत करने के टाइम खुशी साफ झलकती नजर आईं.
ऋत्विक और करण वाही ने खास अंदाज में किया बप्पा का स्वागत
टीवी एक्टर ऋत्विक धनजानी और करण वाही ने इस साल गणेश चतुर्थी के मौके पर अपने हाथों से इको-फ्रेंडली यानी मिट्टी की गणपति बप्पा की मूर्ति बनाई और उनका स्वागत किया. मूर्ति बनाने के बाद दोनों ने सोशल मीडिया पर एक बहुत ही मजेदार वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने मशहूर टीवी सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के अंदाज में घर के सदस्यों और बप्पा की झलक दिखाई. इस खास मौके पर उनके साथ रुहानिका धवन और उनके दोस्त भी बप्पा की भक्ति और मस्ती में डूबे नजर आए.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation




