Responsive Scrollable Menu

कच्चे तेल की कीमतों में उछाल फिलहाल भारत के लिए कोई व्यापक संकट नहीं; मजबूत फॉरेक्स रिजर्व और कम महंगाई बने सहारा

नई दिल्ली, 14 सितंबर (आईएएनएस)। पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल आया है और ब्रेंट क्रूड 107-108 डॉलर प्रति बैरल के स्तर तक पहुंच गया है। हालांकि विशेषज्ञों का मानना है कि मौजूदा स्थिति भारत के लिए चिंता का विषय जरूर है, लेकिन इसे फिलहाल व्यापक आर्थिक संकट नहीं कहा जा सकता।

बाजार विशेषज्ञों ने सोमवार को कहा कि भारत की स्थिति इस समय अपेक्षाकृत मजबूत है। देश में महंगाई नियंत्रित स्तर पर है, चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में चालू खाता घाटा (सीएडी) जीडीपी का लगभग 0.8 प्रतिशत रहा है और विदेशी मुद्रा भंडार (फॉरेक्स रिजर्व) रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच चुका है।

हाल ही में भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 785.7 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया है, जो बाहरी झटकों से निपटने के लिए मजबूत सुरक्षा कवच प्रदान करता है।

हालांकि विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि यदि कच्चे तेल की कीमतें लंबे समय तक 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर बनी रहती हैं या पश्चिम एशिया से तेल आपूर्ति और समुद्री परिवहन में गंभीर व्यवधान आता है, तो भारत के सामने विकास और महंगाई के बीच संतुलन बनाना कठिन हो सकता है। भारत अपनी कुल कच्चे तेल की जरूरत का लगभग 88.6 प्रतिशत आयात करता है, इसलिए ऊंची कीमतों का सीधा असर आयात बिल और अर्थव्यवस्था पर पड़ता है।

विश्लेषकों का कहना है कि आरबीआई के एक अध्ययन के अनुसार, कच्चे तेल की कीमत में 10 डॉलर प्रति बैरल की वृद्धि होने पर खुदरा महंगाई लगभग 49 आधार अंक तक बढ़ सकती है। दूसरी ओर यदि सरकार उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए उत्पाद शुल्क घटाती है या सब्सिडी बढ़ाती है, तो राजकोषीय घाटे पर अतिरिक्त दबाव पड़ सकता है।

तेल कीमतों में वृद्धि का प्रभाव परिवहन, खाद्य पदार्थों और विनिर्मित उत्पादों की लागत पर भी पड़ता है। पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की कीमतों में संभावित बढ़ोतरी से घरेलू उपभोग प्रभावित हो सकता है और परिवारों की वास्तविक आय पर दबाव बढ़ सकता है। वहीं यदि सरकार कीमतों का बोझ अपने ऊपर लेती है, तो सार्वजनिक वित्त और तेल विपणन कंपनियों की स्थिति प्रभावित हो सकती है।

विशेषज्ञों ने अनुमान लगाया है कि यदि औसत क्रूड ऑयल मूल्य 100 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बना रहता है, तो वित्त वर्ष 2026-27 में भारत का चालू खाता घाटा बढ़कर जीडीपी के 1.9 से 2.2 प्रतिशत तक पहुंच सकता है, जबकि पहले इसका अनुमान 0.7 से 0.8 प्रतिशत के बीच था।

ऊंचे कच्चे तेल का असर विभिन्न उद्योगों पर भी अलग-अलग होगा। एयरलाइंस, पेंट, रसायन, लॉजिस्टिक्स, सीमेंट, उपभोक्ता सामान और तेल विपणन कंपनियों के मार्जिन पर दबाव बढ़ सकता है। दूसरी ओर ओएनजीसी और ऑयल इंडिया जैसी तेल एवं गैस उत्पादक कंपनियों को ऊंची कीमतों से लाभ मिल सकता है। वहीं नवीकरणीय ऊर्जा, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी और घरेलू गैस आधारित क्षेत्रों में निवेशकों की रुचि और बढ़ सकती है।

गौरतलब है कि सोमवार को ब्रेंट क्रूड नवंबर डिलीवरी के लिए 107.82 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया, जबकि अमेरिकी वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) भी 103 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर कारोबार करता देखा गया। बाजार की नजर पश्चिम एशिया और लाल सागर के समुद्री मार्गों की स्थिति पर बनी हुई है, जहां बढ़ते तनाव ने वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं।

--आईएएनएस

डीबीपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

सूर्यकुमार यादव के जन्मदिन के मौका जानिए उनके 5 बड़े रिकॉर्ड, जिनको जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

Suryakumar Yadav Birthday : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव, जिन्होंने टीम इंडिया को 2026 टी20 वर्ल्ड कप का खिताब दिलाया और टीम को वर्ल्ड चैंपियन बनाया. आज वो अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं. मिस्टर 360 डिग्री के नाम से मशहूर सूर्या अपने जीवन के 35 साल पूरे कर चुके हैं. अब सूर्या 36 साल के हो गए हैं. इन दिनों सूर्यकुमार यादव भले ही इंडियन क्रिकेट टीम के स्क्वाड से बाहर चल रहे हैं लेकिन फिर भी वो भारतीय फैंस के दिलों में अपने धमाकेदार खेल के लिए पहचाने जाते हैं. 

सूर्यकुमार यादव के 36वें जन्मदिन के मौके पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीाई) ने एक पोस्ट शेयर कर उनको जन्मदिन की बधाई दी है. बीसीसीआई ने पोस्ट कर लिखा, 'आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के विनर और आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के विनिंग कैप्टन सूर्यकुमार यादव को को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं'. इस पोस्ट में बीसीसीआई ने सूर्या के इंटरनेशनल मैच और रनों को भी दर्शाया है. तो आइए उनके जन्मदिन के मौके पर उनके 5 बड़े रिकॉर्ड्स के बारे में जानते हैं.

सूर्यकुमार यादव के क्रिकेट करियर के 5 बड़े रिकॉर्ड 

1 - सूर्यकुमार यादव टी20 अंतररष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के दूसरे सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं. सूर्यकुमार के नाम 179 छक्के हैं. उनसे आगे सिर्फ रोहित शर्मा हैं, जिनके नाम 205 छक्के दर्ज हैं.

2- सूर्यकुमार यादव टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 4 शतक लगा चुके हैं. सूर्यकुमार भारत के उन चुनिंदा बल्लेबाजों में हैं, जिन्होंने टी20 इंटरनेशनल में 4 शतक लगाए हैं. उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 117 रन है. इसके साथ ही सूर्या टी20 में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भी दूसरे बल्लेबाज हैं. उन्होंने 4 शतक लगाए हैं, जबकि रोहित शर्मा ने 5 शतक लगाए हैं .

3 - टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सूर्यकुमार यादव 2,000 रन तक तेज पहुंचने वाले बल्लेबाजों में शामिल हैं. सूर्यकुमार ने बेहद कम पारियों में 2,000 टी20I रन पूरे किए और लंबे समय तक यह उपलब्धि उनके नाम प्रमुख रिकॉर्ड के रूप में रही. 

4 - सूर्यकुमार यादव साल 2022 में एक कैलेंडर ईयर में 1,000+ टी20 अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बने थे. सूर्यकुमार भारत के पहले बल्लेबाज बने जिन्होंने एक कैलेंडर वर्ष में 1,000 से ज्यादा टी20 अतरराष्ट्रीय रन बनाए थे.

5 - सूर्यकुमार यादव ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 3,000 रन सिर्फ 98 पारियों में पूरे किए थे. उन्होंने 3,000 T20I रन 98 पारियों में पूरे कर एक खास उपलब्धि हासिल किए थी. सूर्यकुमार यादवे सबसे तेज यानी कम पारियों में तीन हजार अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले पांचवें बल्लेबाज बन गए हैं.

ये भी पढ़ें : IND VS AFG: कितनी तारीख को खेला जाएगा भारत-अफगानिस्तान के बीच दूसरा T20 मैच? नोट कर लीजिए डेट और टाइम

Continue reading on the app

  Sports

ट्रॉफी बवाल पर भारतीय बोर्ड ने बताई इनसाइड स्टोरी, जानकर मोहसिन नकवी मुंह छिपाता फिरेगा

बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया एशिया कप में मोहसिन नकवी के साथ हुए ट्रॉफी विवाद पर बयान दिया है. सैकिया ने बताया कि मोहसिन नकवी के हाथ से ट्रॉफी नहीं लेने संस्थागत फैसला था. पिछले साल भारत की पुरुष टीम ने भी पाकिस्तान को फाइनल में हारने के बाद ट्रॉफी नहीं थी. उस दौरान भी मोहसिन नकवी और ट्रॉफी को लेकर खूब विवाद हुआ था. Mon, 14 Sep 2026 14:17:07 +0530

  Videos
See all

AAJTAK 2 | PUNJAB ELECTRICITY CRISIS | बिजली पर घमासान, घिर गई BHAGWANT MANN की सरकार! AT2 #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-14T08:45:02+00:00

अजमेर में चेन स्नैचिंग की कोशिश!लोगों ने एक बदमाश को दबोचा, साथी फरा #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-14T08:45:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers