Nita Ambani Ganpati Look: अंबानी परिवार ने एंटीलिया में गणपति बप्पा का उत्साह से स्वागत किया। ‘एंटीलिया चा राजा’ के दर्शन के बीच राधिका मर्चेंट के ब्राइट ऑरेंज और नीता अंबानी के लाल पारंपरिक लुक्स ने ध्यान खींचा। जानें कैसे दोनों ने भारतीय अंदाज को संतुलित और सुरुचिपूर्ण रखा।
भारत में हुए ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की तस्वीरें इस वक्त पूरी दुनिया में तहलका मचा रही हैं। जिस तरह से दुनिया के शक्तिशाली नेताओं के साथ पीएम मोदी की केमिस्ट्री देखने को मिली उसने भारत के दुश्मनों के पेट में दर्द कर दिया। इस दौरान पीएम मोदी ने ब्रिक्स सदस्य देशों के सामने जो एजेंडा रखा और उस पर सबकी एक साथ जो सहमति देखने को मिली उससे साफ हो गया कि आने वाले दिनों में भारत दुनिया में एक बहुत बड़ा बदलाव करने की तैयारी में है। वो बदलाव जिन देशों की मनमानी पर रोक लगाएगा जो महाशक्ति की सनद में कुछ भी करने के लिए तैर रहते हैं।
ब्रिक्स में रूस और भारत की धूम तो देखने को मिली ही। साथ ही उस चीन ने भी कमाल कर दिया जो दशकों से पाकिस्तान का सदाबहार दोस्त बना हुआ था और भारत के साथ सीमा विवाद को बढ़ावा दे रहा था। भारत से चीन जाते-जाते राष्ट्रपति जिनपिंग क्या बड़ा धमाका कर गए कि जिसने अमेरिका और पाकिस्तान को हिला कर रख दिया। साथ ही बताऊंगा कि पीएम मोदी के सामने जिनपिंग ने ऐसा क्या ऐलान किया कि भारत विरोधियों का दिमाग चकरा गया। दरअसल ब्रिक्स सम्मेलन से पहले भारत विरोधी और मोदी विरोधी लॉवी ने खूब झूठ फैलाने की कोशिशें की। सबसे ज्यादा झूठ जिनपिंग की भारत यात्रा को लेकर फैलाया कि वह भारत नहीं आएंगे। इससे जताने की कोशिश की गई कि यह मोदी सरकार की विदेश नीति की विफलता है। लेकिन जैसे ही जिनपिंग भारत पहुंचे तो उनके सीने पर सांप लौट गया। कहा गया कि जिनपिंग ना तो सीमा विवाद पर बात करेंगे ना ही भारत के साथ संबंधों को ठीक करने पर जोर देंगे। यानी कि वह खानापूर्ति करके चीन चले जाएंगे। लेकिन हुआ इसके उलट। जिनपिंग ने वो सब कर दिया।
जिसकी भारत के दुश्मनों को उम्मीद भी नहीं थी। सबसे पहले आपको जिनपिंग के बयान के बारे में बताता हूं जिसने सबको चौंका दिया है। दरअसल पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक के दौरान चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा कि जटिल अंतरराष्ट्रीय हालात जिनमें कई तरह के बदलाव और चुनौतियां शामिल हैं। उन्हें देखते हुए दुनिया के दो सबसे ज्यादा आबादी वाले देशों और ग्लोबल साउथ के अहम सदस्य होने के नाते चीन और भारत की बड़ी जिम्मेदारियां हैं। उन्होंने आगे कहा कि चीन हमेशा रणनीतिक और दीर्घकालिक दृष्टिकोण से भारत चीन संबंधों को देखता और विकसित करता आया है। पिछले दो सालों में मेरी और पीएम मोदी की दो बार मुलाकात हुई है। इस बातचीत ने दोनों देशों के रिश्तों को एक नई शुरुआत से नई ऊंचाई तक पहुंचा है। यही नहीं बल्कि जिनपिंग एक और सबसे बड़ी बात कहकर सबको चौंका दिए। जिनपिंग ने कहा कि भारत और चीन साझेदार हैं। प्रतिद्वंदी नहीं। वह एक दूसरे के विकास के लिए खतरा नहीं बल्कि अवसर पैदा करते हैं। यह रणनीतिक निर्णय दोनों देशों के विकास के चरणों और अंतरराष्ट्रीय परिवेश पर आधारित है और दोनों देशों के लोगों के साझा हितों को पूरा करता है। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों को द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने और सीमा मुद्दे को समानांतर पटरियों पर सुलझाने के लिए प्रतिबद्ध होना चाहिए। तो इस तरह से जिनपिंग ने भारत और चीन के रिश्तों को फिर से पटरी पर लाने के लिए बड़ी बातें कही।
पीएम मोदी और जिनपिंग के बीच किन मुद्दों पर सहमति बनी है। पहला यह कि मतभेदों को विवाद में नहीं बदलने दिया जाएगा। दूसरा सीमा विवाद का निष्पक्ष और स्वीकार्य समाधान तलाशा जाएगा और व्यापारिक और सांस्कृतिक संबंधों को आगे बढ़ाया जाएगा। इसके अलावा दोनों देशों के लोगों के बीच आवाजाही को बढ़ावा दिया जाएगा। साथ ही आर्थिक और व्यापारिक चिंताओं का समाधान तलाशा जाएगा। तो वहीं क्षेत्रीय और वैश्विक चुनौतियों पर सहयोग बढ़ाने के मुद्दे पर सहमति बनी है। खास बात यह है कि जब पीएम मोदी ने यूएन सिक्योरिटी काउंसिल में बदलाव करने की बात कही तो इस पर भी चीन सहमति जताता हुआ दिखाई दिया। तो वहीं ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के फाइनल डे पर पीएम मोदी का संबोधन सुनने के बाद जिनपिंग ने ग्रुप फोटो भी खिंचवाई। इस फोटो में पीएम मोदी के एक तरफ जिनपिंग तो दूसरी तरफ पुतिन खड़े दिखाई दिए जो एक अपने आप में बहुत बड़ा संदेश दे रही है।
Delhi Capitals: IPL 2027 में दिल्ली कैपिटल्स का कोचिंग स्टाफ बिल्कुल नए अंदाज में नजर आ सकता है। श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज चामिंडा वास और भारत के पूर्व लेग स्पिनर अमित मिश्रा टीम के गेंदबाजी कोच बनने जा रहे हैं। दोनों पहली बार IPL में कोच की भूमिका निभाएंगे। इनके साथ पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली हेड कोच और भारत के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह बैटिंग कोच की जिम्मेदारी संभालेंगे। हालांकि दिल्ली कैपिटल्स ने अभी इन नियुक्तियों की आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
चामिंडा वास श्रीलंका के सबसे सफल तेज गेंदबाजों में शामिल हैं। उन्होंने टेस्ट में 355 और वनडे में 400 विकेट लिए हैं। वास IPL के शुरुआती तीन सीजन यानी 2008 से 2010 तक डेक्कन चार्जर्स के लिए खेल चुके हैं। 52 साल के वास का कोचिंग अनुभव मुख्य रूप से इंटरनेशनल क्रिकेट में रहा है। वह श्रीलंका की पुरुष टीम के साथ अलग-अलग दौर में कोचिंग कर चुके हैं।
वास ने न्यूजीलैंड की टीम के साथ कंसल्टेंट के तौर पर भी काम किया है और 2016 वर्ल्ड टी20 के दौरान आयरलैंड से जुड़े थे। श्रीलंका क्रिकेट में उन्होंने फास्ट बॉलिंग कंसल्टेंट और अकादमी मेंटर के तौर पर युवा गेंदबाजों को तैयार करने में भी अहम भूमिका निभाई है। फ्रेंचाइजी क्रिकेट में वह 2024 Zim Afro T10 में NYS Lagos और LPL 2026 में Kandy Royals के हेड कोच रह चुके हैं।
वहीं अमित मिश्रा का IPL करियर बेहद शानदार रहा है। उन्होंने दिल्ली डेयरडेविल्स, डेक्कन चार्जर्स, सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेला। 42 वर्षीय मिश्रा ने 2024 में अपना आखिरी IPL मैच खेला और सितंबर 2025 में संन्यास ले लिया।
मिश्रा ने IPL के पहले ही मैच में पांच विकेट लेकर धमाका किया था। वह टूर्नामेंट में तीन हैट्रिक लेने वाले इकलौते गेंदबाज हैं। उन्होंने IPL में 162 मैचों में 174 विकेट लिए हैं और 7.37 की इकॉनमी से गेंदबाजी की। 2022 को छोड़ दें तो वह 2008 से 2024 तक हर सीजन IPL में खेले।
वास और मिश्रा ने अपनी नई भूमिका में काम शुरू भी कर दिया है। दोनों फिलहाल दिल्ली में DC के अकादमी खिलाड़ियों के साथ काम कर रहे हैं।
कोचिंग स्टाफ में बदलाव DC के सह-मालिक GMR Sports और JSW Sports के बीच IPL 2024 के बाद हुए समझौते का हिस्सा है। इसके तहत दोनों मालिक बारी-बारी से दो साल तक फ्रेंचाइजी का संचालन करेंगे। 2025 और 2026 में GMR के कार्यकाल के दौरान वेणुगोपाल राव डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट, हेमंग बदानी हेड कोच और मुनाफ पटेल गेंदबाजी कोच थे। अब अगले चक्र में दिल्ली का नया कोचिंग सेटअप नजर आएगा।