Responsive Scrollable Menu

ताकत के लिए कात चबाना, नंगे पैर रहना और AI से मिसाइल तैयार करना… ऐसे होते हैं हूती

चप्पल पहनने वाले हूती आज ड्रोन और बैलिस्टिक मिसाइलों से लैस हैं. कात से लेकर AI तक, उनकी ताकत क्या है और अमेरिका-इजराइल जैसे देश उनसे सीधी लड़ाई से क्यों बच रहे हैं?

Continue reading on the app

अगस्त में WPI मुद्रास्फीति बढ़कर 9.92 प्रतिशत पर पहुंची

खाद्य, विनिर्मित वस्तुओं तथा ईंधन और बिजली की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण अगस्त में थोक मुद्रास्फीति बढ़कर 9.92 प्रतिशत हो गई, जो जुलाई में 9.78 प्रतिशत थी। सोमवार को जारी सरकारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली। खाद्य सूचकांक में मुद्रास्फीति जुलाई के 6.65 प्रतिशत से बढ़कर अगस्त में 7.05 प्रतिशत हो गई।

विनिर्मित वस्तुओं की थोक मुद्रास्फीति 8.37 प्रतिशत के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई, जो जुलाई में 8.29 प्रतिशत थी। ईंधन और बिजली में थोक मुद्रास्फीति 22.93 प्रतिशत रही। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने डब्ल्यूपीआई के आंकड़े जारी करते हुए कहा, ‘‘विभिन्न समूहों में खनिज तेल (पेट्रोलियम उत्पादों वाले), खाद्य वस्तुएं, खाद्य उत्पादों का विनिर्माण, बुनियादी धातुओं का विनिर्माण, गैर-खाद्य वस्तुएं तथा रसायनों और रासायनिक उत्पादों का विनिर्माण अगस्त 2026 में थोक मुद्रास्फीति बढ़ने के प्रमुख कारण रहे।’’ चालू वित्त वर्ष की शुरुआत से ही थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) आधारित मुद्रास्फीति में लगातार बढ़ोतरी का रुख रहा है।

पश्चिम एशिया में युद्ध और इसके कारण होर्मुज जलडमरूमध्य में अवरोध से वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल और उर्वरक की लागत बढ़ी है। भारत में आयात होने वाले अधिकांश कच्चे तेल की आवाजाही इसी रास्ते से होती है, जिसका असर खाद्य कीमतों पर भी पड़ा है। भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति ने पिछले महीने नीतिगत दर को 5.25 प्रतिशत पर अपरिवर्तित रखा था।

समिति ने अल नीनो की स्थिति के बीच दक्षिण-पश्चिम मानसून के कमजोर और असमान रहने का हवाला देते हुए 2026-27 के लिए खुदरा मुद्रास्फीति का अनुमान पांच प्रतिशत रखा था।

Continue reading on the app

  Sports

दर्द की मजबूरी या जीत की रणनीति? रिटायर्ड हर्ट और रिटायर्ड आउट क्या होता है, जानें क्रिकेट के दो सबसे उलझाने वाले नियम

Retired hurt Vs Retired out rule: क्रिकेट में 'रिटायर्ड' शब्द सुनते ही चोट की तस्वीर उभरती है. लेकिन टी-20 के दौर में अब यह सिर्फ मजबूरी नहीं, बल्कि एक बड़ा मास्टरस्ट्रोक बन चुका है. जहां चोट या बीमारी के कारण मैदान छोड़ना 'रिटायर्ड हर्ट' कहलाता है, जिसमें खिलाड़ी ठीक होकर दोबारा बल्लेबाजी करने आ सकता है. वहीं 'रिटायर्ड आउट' एक सोची-समझी रणनीतिक चाल है, जहां रन गति बढ़ाने के लिए बल्लेबाज़ अपनी मर्जी से पारी का अंत कर देता है और दोबारा मैदान पर नहीं लौट पाता. Wed, 16 Sep 2026 17:03:35 +0530

  Videos
See all

Sanjay Nishad with SP Live: BJP का साथ छोड़ेंगे संजय निषाद?, Akhilesh Yadav से नजदीकी! | UP Election #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-16T12:13:54+00:00

SP नेता Pawan Yadav के हत्याकांड में पुलिस ने दो बदमाशों को किया ढेर #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-16T12:14:27+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers