Responsive Scrollable Menu

केरलम में लूटपाट के दौरान व्यक्ति को बांधकर बेरहमी से पीटा गया

केरलम में लूटपाट के दौरान व्यक्ति को बांधकर बेरहमी से पीटा गया

Continue reading on the app

सेल्फी लेने पहुंचे फैन पर नाराज हुए अजित कुमार: रिएक्शन देख फैंस बोले- 'एटीट्यूड'; Video Viral

Ajith Kumar: साउथ के सुपरस्टार अजित कुमार इन दिनों अपनी फिल्मों के अलावा रेसिंग को लेकर भी सुर्खियों में हैं। इंग्लैंड के सिल्वरस्टोन सर्किट में ले मैंस रेस से जुड़े एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। इस क्लिप में एक फैन अभिनेता के करीब जाकर सेल्फी लेने की कोशिश करता दिखाई दे रहा है। इसके बाद अजित का रिएक्शन सोशल मीडिया यूजर्स के बीच वायरल हो गया।

फैन को देखते ही गुस्से में आए अजित कुमार
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक शख्स मोबाइल फोन लेकर अजित कुमार की तरफ तेजी से बढ़ता नजर आता है। माना जा रहा है कि वह अभिनेता के साथ सेल्फी लेना चाहता था। फैन के करीब पहुंचते ही अजित रुक जाते हैं और उसकी ओर गंभीर नजरों से देखते हैं।

वीडियो में अभिनेता हाथ कमर पर रखे हुए दिखाई देते हैं। इसी दौरान उनका बॉडीगार्ड फैन को पीछे हटने के लिए कहता है। इसके बाद अजित कुछ पल तक उसकी तरफ देखते हैं और फिर वहां से आगे निकल जाते हैं।

वीडियो पर यूजर्स की मिली-जुली प्रतिक्रिया
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर अजित के व्यवहार को लेकर लोगों की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगीं। कुछ यूजर्स ने अभिनेता के गंभीर हावभाव पर सवाल उठाते हुए कहा कि फैन सिर्फ अपने पसंदीदा स्टार के साथ एक तस्वीर लेना चाहता था।

Comment

वहीं, कुछ लोगों ने अजित का बचाव भी किया। उनका कहना है कि रेसिंग इवेंट के दौरान सुरक्षा काफी अहम होती है और बिना अनुमति किसी व्यक्ति का अचानक करीब आ जाना परेशानी का कारण बन सकता है।

कई कमेंट्स में अजित को फैन के साथ थोड़ा सहज रहने की सलाह दी गई। कुछ यूजर्स ने यह भी लिखा कि एक मुस्कान से फैन का दिन बन सकता था। हालांकि, वीडियो के छोटे हिस्से को देखकर पूरी परिस्थिति का अंदाजा लगाना संभव नहीं है।

'गुड बैड अग्ली' के बाद 'डेयरडेविल' पर नजर
वर्कफ्रंट की बात करें तो अजित कुमार को आखिरी बार फिल्म 'गुड बैड अग्ली' में देखा गया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया और अभिनेता के फैंस के बीच भी इसे लेकर काफी उत्साह देखने को मिला।

अब अजित की अगली फिल्म 'डेयरडेविल' बताई जा रही है, जिसका निर्देशन अधिक रविचंद्रन करेंगे। यह फिल्म बतौर लीड एक्टर अजित के करियर की 64वीं फिल्म होगी।
 

Continue reading on the app

  Sports

ENG vs SL: हैरी ब्रूक के तूफान में उड़ी श्रीलंकाई टीम, इंग्लैंड ने 119 रनों से जीता पहला टी20 मैच

हैरी ब्रूक की शतकीय पारी से इंग्लैंड ने श्रीलंका को पहले टी20 में 119 रनों से हरा दिया. इस जीत के साथ ही इंग्लैंड ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. दोनों टीमों के बीच सीरीज का ये पहला मैच साउथेम्प्टन में खेला गया, जिसमें इंग्लैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 254 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. Wed, 16 Sep 2026 06:16:59 +0530

  Videos
See all

Ganesh Chaturthi: Cm Bhajan Lal Sharm ने मोती डूंगरी गणेश मंदिर में की पूजा, निकली शोभायात्रा #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-16T01:45:48+00:00

Rajasthan Accident News: फेसबुक लाइव के दौरान भयानक सड़क हादसा | Breaking News | Facebook Live #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-16T01:39:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers