Responsive Scrollable Menu

Bhopal Metro: अब शाम 5 बजे के बाद हर 15 मिनट में मिलेगी मेट्रो, 15 सितंबर से नई व्यवस्था लागू, देखें नया शेड्यूल

भोपाल मेट्रो से सफर करने वाले यात्रियों के लिए काम की खबर है। मध्यप्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (एमपीएमआरसीएल) ने राजधानी की मेट्रो ट्रेन की सेवा समय-सारणी में आंशिक बदलाव किया है, जो मंगलवार, 15 सितंबर से लागू होगी।

नई व्यवस्था के तहत, सोमवार से शनिवार तक मेट्रो सेवा का संचालन सुबह 11:30 बजे से शाम 7:30 बजे तक होगा। रविवार और सार्वजनिक अवकाश वाले दिनों में भोपाल मेट्रो सेवा सुबह 11:30 बजे से रात 8:30 बजे तक मिलेगी। नई व्यवस्था में सुबह 11:30 बजे से शाम 5 बजे तक हर 30 मिनट में मेट्रो मिलेगी, जबकि शाम 5 बजे से 7:30 बजे तक हर 15 मिनट के अंतराल पर मेट्रो सेवा उपलब्ध रहेगी। इस बदलाव से शाम के समय मेट्रो से सफर करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी, उन्हें ज्यादा समय तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

बता दें कि इससे पहले अगस्त 2026 में बदलाव किया गया था। इसके तहत यात्रियों को हर 15 मिनट में मेट्रो ट्रेन उपलब्ध कराने का फैसला किया गया था। सोमवार से शनिवार तक दोनों दिशाओं में 62 फेरे तय किए गए थे, जबकि रविवार और सार्वजनिक अवकाश के दिन मेट्रो को एक घंटे ज्यादा चलाने का निर्णय लिया गया था। अब 15 सितंबर से एक बार फिर पीक अवर्स में आंशिक संशोधन होने जा रहा है। हालांकि सोमवार से शनिवार तक मेट्रो का संचालन सुबह 11:30 बजे से शाम 7:30 बजे तक पहले की तरह जारी रहेगा, लेकिन अलग-अलग समय में ट्रेनों के बीच अंतराल तय किया गया है।

Bhopal Metro Train New Timetable:

सोमवार से शनिवार (कुल 62 फेरे)

  • ​समय: सुबह 11:30 बजे से शाम 7:30 बजे तक
  • ​पहली मेट्रो: सुभाष नगर से सुबह 11:30 बजे, ​एम्स (AIIMS) से दोपहर 12:00 बजे
  • ​अंतिम मेट्रो: सुभाष नगर से शाम 7:00 बजे और एम्स (AIIMS) से शाम 7:30 बजे

​रविवार और सार्वजनिक अवकाश (कुल 70 फेरे)

  • समय: सुबह 11:30 बजे से रात 8:30 बजे तक
  • पहली मेट्रो: सुभाष नगर से सुबह 11:30 बजे, ​एम्स (AIIMS) से दोपहर 1:00 बजे (11: 30 से 1:00 बजे तक, हर 30 मिनट में)
  • ​अंतिम मेट्रो: सुभाष नगर से रात 8:00 बजे, ​एम्स (AIIMS) से रात 8:30 बजे (1:00 बजे से रात 8:30 बजे तक, हर 15 मिनट में)

Continue reading on the app

तमन्ना के 'छठी मैया' को मिले रिकॉर्ड तोड़ व्यूज, 3 दिन में 27M के पार, 'हनुमान अंश' के हिट गाने को छोड़ा पीछे

तमन्ना भाटिया और सिद्धार्थ मल्होत्रा की अपकमिंग फिल्म ‘द वन’ का लेटेस्ट गाना ‘छैठी मैया’ रिलीज होते ही छा गया है. बॉलीवुड के इस छठ गीत को दर्शकों का छप्परफाड़ प्यार मिल रहा है. रिलीज के 3 दिन के अंदर ही ‘द वन’ के छठ गीत ‘छठी मैया’ ने रिकॉर्ड तोड़ व्यूज हासिल किए हैं.

Continue reading on the app

  Sports
  Videos
See all

SSR-Disha Case: CBI की FIR में नाम | CBI #breakingnews #shortvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-14T13:16:39+00:00

BJP Press Conference LIVE: Rajasthan Local Body Election पर Sudhanshu Trivedi का ऐलान | Congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-14T13:17:18+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers