Responsive Scrollable Menu

करिश्मा कपूर का लहंगा चोली लुक, 8 Photos में देखें 'लोलो' का शाही अंदाज

Karisma Kapoor Red Lehenga Look: इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 5 में नजर आने वाली करिश्मा कपूर का रेड लहंगा-चोली लुक चर्चा में है। एंब्रॉयडरी आउटफिट में देखें लोलो की खूबसूरत तस्वीरें।

Continue reading on the app

Mumbai में 11 दिवसीय Ganeshotsav शुरू, सुरक्षा में 16800 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात

मुंबई में 11 दिवसीय गणेशोत्सव की शुरुआत के साथ ही सोमवार को यहां की गलियां-कूचे ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंज उठे और ढोल-नगाड़ों बीच श्रद्धालु भगवान गणेश की छोटी-बड़ी प्रतिमाओं को अपने घरों व मोहल्लों के पंडालों में विराजमान करने के लिए ले जाते नजर आए। मुंबई की संकरी गलियों से लेकर मनमोहक कलाकृतियों से सजे भव्य मोहल्ला पंडालों तक, हर ओर भगवान गणेश के स्वागत की तैयारियां दिखाई दे रही हैं। आराध्य देव के वार्षिक आगमन ने मानो पूरे शहर को भक्ति और उत्सव के एक सूत्र में बांध दिया है।

गणेशोत्सव का समापन अनंत चतुर्दशी (25 सितंबर) को होगा। इस दिन श्रद्धालु भव्य शोभायात्रा निकालते हुए गणपति की प्रतिमाओं को शहर के समुद्र तटों तक ले जाएंगे, जहां विधिवत और श्रद्धा के साथ उनका विसर्जन किया जाएगा। बड़े गणेश मंडलों ने जहां पिछले कुछ सप्ताह के दौरान ही अपनी विशाल प्रतिमाओं को पंडालों में विराजमान कर दिया था, वहीं छोटे मंडलों और परिवारों ने रविवार रात भक्ति गीतों, जयघोष, ढोल-नगाड़ों और गुलाल के बीच अपने आराध्य को घर लाने की परंपरा निभाई।

आधिकारिक रूप से उत्सव की शुरुआत ‘प्राण प्रतिष्ठा’ के साथ हुई। परिवारों और मोहल्लों के मंडलों ने विधिवत तरीके से पूजा-अर्चना, आरती और मंत्रोच्चार कर भगवान गणेश की प्रतिमाओं की ‘प्राण प्रतिष्ठा’ की। लालबाग, परेल, गिरगांव, अंधेरी, चेंबूर और फोर्ट जैसे प्रमुख इलाके रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठे हैं।

दादर, क्रॉफर्ड मार्केट और लोहार चॉल के बाजारों में भी उत्सव की रौनक देखते ही बन रही है। यहां खरीदारी के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। लोग पारंपरिक ‘मखर’ (देवताओं का आसन), फूल माला, मिठाइयों और अनुष्ठान से जुड़ी सामग्री की खरीदारी कर रहे हैं।

लालबाग गणेशोत्सव का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। यहां लालबाग का राजा, चिंचपोकली, गणेश गली और तेजुकाया जैसे प्रसिद्ध पंडालों में गणपति के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। माटुंगा में जीएसबी सेवा मंडल ने इस बार भी भगवान गणेश की प्रतिमा को बेशकीमती स्वर्ण आभूषणों से सजाया है।

इन बहुमूल्य आभूषणों और चढ़ावे की सुरक्षा के लिए मंडल ने करोड़ों रुपये का बीमा भी कराया है। यहां पूजा-अनुष्ठान में हिस्सा लेने के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग रही हैं। अन्य प्रमुख आकर्षणों में तिलक नगर का सह्याद्री मंडल, दक्षिण मुंबई का फोर्ट विभाग सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल, अंधेरी की आजाद नगर सार्वजनिक उत्सव समिति और गिरगांव के खेतवाडी गणपति मंडल शामिल हैं।

गणेशोत्सव के दौरान सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मुंबई में 16,800 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। इनमें वरिष्ठ अधिकारी एवं त्वरित कार्रवाई दल भी शामिल हैं। गणेश प्रतिमा विसर्जन के दिन के लिए भी विशेष इंतजाम किए गए हैं।

भीड़ और यातायात को प्रबंधित करने के लिए अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। पुलिस ने नागरिकों से भीड़भाड़ वाले स्थानों पर संयम बरतने और ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मियों के साथ सहयोग करने की अपील की है।

Continue reading on the app

  Sports

भारतीय स्पिनर्स का नया फैशन, पहुंचा रहा है टीम को नुकसान, टेस्ट से लेकर टी-20 तक गेंदबाज इसकी चपेट में

team india new fasion: भारतीय क्रिकेट टीम में इन दिनों यह एक नया और चिंताजनक 'फैशन' बन चुका है. दिग्गज ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा से लेकर मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती तक, सब इस बीमारी के शिकार हो चुके हैं.  यह अतिरिक्त गेंदें न केवल विरोधी टीम को मुफ्त के रन दे रही हैं, बल्कि कई बार मैच का रुख बदलने वाले महत्वपूर्ण विकेट भी भारत के हाथों से छीन रही है Mon, 14 Sep 2026 15:01:23 +0530

  Videos
See all

SSR-Disha Case: दिशा सालियान केस पर क्या बोले बीजेपी विधायक अतुल भातखलकर? | CBI | Atul Bhatkhalkar #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-14T09:46:11+00:00

Hit And Run Case: गोल्फ कोर्स रोड पर हिट एंड रन, महिला बाइकर को मारी टक्कर | Gurgaon News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-14T09:38:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers