Responsive Scrollable Menu

चीन ने LAC पर अपने सैनिकों की संख्या घटाई:रक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट में दावा- भारत की तैयारी मजबूत, जम्मू-कश्मीर में हिंसा और पत्थरबाजी कम हुई

चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) ने 2025 में उत्तरी सीमा पर अपनी तैनाती कम की है। भारत के रक्षा मंत्रालय की 2025-26 रिपोर्ट के मुताबिक, इसके बावजूद LAC के सभी सेक्टरों में भारतीय सेना की तैनाती मजबूत रही और सेना किसी भी चुनौती से निपटने के लिए तैयार है। रिपोर्ट में जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति में भी सुधार की बात कही गई है। सेना के मुताबिक, वहां हिंसा और विरोध-प्रदर्शन कम हुए और पत्थरबाजी की घटनाएं शून्य रहीं। जम्मू-कश्मीर के लोग सरकार और सेना की विकास से जुड़ी पहलों में भी सक्रिय रूप से हिस्सा ले रहे हैं। चीन की तरफ 10 कंबाइंड आर्म्स ब्रिगेड तैनात रिपोर्ट के मुताबिक, चीन की PLA ने LAC के सामने और अपने पारंपरिक सैन्य प्रशिक्षण इलाकों में 10 कंबाइंड आर्म्स ब्रिगेड के आकार की सैन्य टुकड़ियां तैनात रखीं। कंबाइंड आर्म्स ब्रिगेड में अलग-अलग सैन्य क्षमताएं एक साथ काम करती हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि LAC के सभी सेक्टरों में भारतीय सेना की तैनाती मजबूत है और सेना किसी भी उभरती चुनौती से निपटने के लिए तैयार है। दावा- चीन से बातचीत में सकारात्मक बदलाव रिपोर्ट के अनुसार, भारत और चीन के बीच राजनीतिक, कूटनीतिक और सैन्य स्तर पर बातचीत से उत्तरी सीमा पर स्थिरता आई। 2025 में दोनों देशों के बीच बातचीत फिर तेज हुई। मार्च और जुलाई 2025 में वर्किंग मैकेनिज्म फॉर कंसल्टेशन एंड कोऑर्डिनेशन (WMCC) की 23वीं और 24वीं बैठक हुई। भारत-चीन सीमा विवाद पर विशेष प्रतिनिधियों की बातचीत भी दोबारा शुरू हुई। दिसंबर 2024 और अगस्त 2025 में इसके दो दौर हुए। रिपोर्ट में PM मोदी की चीन यात्रा का भी जिक्र रिपोर्ट के मुताबिक, अगस्त 2025 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चीन यात्रा के दौरान भी दोनों देशों के संबंधों में सकारात्मक माहौल देखने को मिला। मोदी चीन के तियानजिन में हुए शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के शिखर सम्मेलन में शामिल हुए थे। रिपोर्ट में कहा गया है कि इन घटनाक्रमों से भारत-चीन संबंधों में सकारात्मक बदलाव को मजबूती मिली। पूर्वी लद्दाख में कोर कमांडर स्तर की बैठक रिपोर्ट के अनुसार, 25-26 अक्टूबर 2025 को पूर्वी लद्दाख में भारत और चीन के बीच 23वीं कोर कमांडर स्तर की बैठक हुई। इसके अलावा दोनों देशों के सैनिकों के बीच बॉर्डर पर्सनल मीटिंग भी जारी रही। रिपोर्ट में कहा गया है कि इन बैठकों में माहौल सौहार्दपूर्ण और मैत्रीपूर्ण रहा। दोनों पक्षों ने आपसी चिंता के मुद्दों को बातचीत के जरिए सुलझाने की कोशिश की। ऑपरेशन सिंदूर के बाद सेना ने अपनी क्षमताओं की समीक्षा की रिपोर्ट में ऑपरेशन सिंदूर को भारतीय सेना की क्षमता और तैयारी का उदाहरण बताया गया है। इसके मुताबिक, अभियान के बाद सेना ने अपनी क्षमताओं की व्यापक समीक्षा शुरू की। इस समीक्षा में सेना के पुनर्गठन, तीनों सेनाओं के बीच बेहतर तालमेल और नई तकनीकों को शामिल करने पर ध्यान दिया गया। रिपोर्ट में खुफिया जानकारी जुटाने और आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल को भी मजबूत करने की बात कही गई है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद LoC पर हालात स्थिर रिपोर्ट के मुताबिक, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान जम्मू-कश्मीर और LoC पर स्थिति में बड़ा बदलाव आया। इसके बाद 10 और 12 मई 2025 को भारत और पाकिस्तान के DGsMO स्तर की बातचीत हुई। रिपोर्ट में कहा गया है कि इन बातचीत के बाद स्थिति काफी हद तक स्थिर हुई। हालांकि, सीमा पर अनिश्चितता अभी भी बनी हुई है।

Continue reading on the app

हिंदी दिवस: भाषा नहीं भाव है हिंदी, रोजमर्रा की बातचीत से एआई तक इसका महत्व और प्रासंगिकता

हिंदी सिर्फ एक भाषा नहीं, इस देश में बसने वाले करोड़ों लोगों को आपस में जोड़ने की कड़ी है। यह एक बड़ी आबादी के घर की बातचीत से लेकर रिश्तों की गर्माहट, साहित्य की संवेदना और सिनेमा की कहानियों तक जीवन का अटूट हिस्सा है। हिंदी के साथ लोगों का जुड़ाव सिर्फ बोलने और लिखने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हमारी संस्कृति और रोजमर्रा की जिंदगी में भी गहराई से रची-बसी है। आज हिंदी दिवस पर इसकी समृद्ध विरासत और व्यापक स्वीकार्यता के साथ बदलते समय में इसके स्वरूप में आए बदलाव को समझने की कोशिश करना भी आवश्यक है।

इसी जुड़ाव और हिंदी के प्रति सम्मान को बनाए रखने का संदेश मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी दिया है। उन्होंने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए आह्वान किया है हम सब मिलकर अपनी राजभाषा हिंदी और समस्त भारतीय भाषाओं को और अधिक सशक्त, समृद्ध व सम्मानित बनाने का संकल्प लें।

क्यों मनाया जाता है हिंदी दिवस 

हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है। इसी दिन 1949 में संविधान सभा ने हिंदी को संघ की राजभाषा के रूप में स्वीकार किया था। इसके बाद 14 सितंबर का दिन हिंदी के प्रचार-प्रसार और इसके इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण बन गया। यहां एक बात पर ध्यान देना जरूरी है कि हिंदी भारत की राष्ट्रभाषा नहीं, बल्कि संघ की राजभाषा है। संविधान के अनुच्छेद 343 में संघ की राजभाषा हिंदी और लिपि देवनागरी निर्धारित की गई है और भारत की कोई घोषित राष्ट्रभाषा नहीं है।

हिंदी दिवस का उद्देश्य और महत्व

हिंदी दिवस का मकसद सिर्फ सरकारी कार्यालयों में हिंदी के इस्तेमाल को बढ़ाना नहीं है। इसका उद्देश्य हिंदी को शिक्षा, साहित्य, पत्रकारिता, प्रशासन, संचार और तकनीक जैसे क्षेत्रों में आगे बढ़ाना भी है। इस भाषा की खासियत यही है कि इसका इस्तेमाल सिर्फ हिंदी भाषी राज्यों तक सीमित नहीं है। देश के अलग-अलग हिस्सों में लोग इसे संपर्क भाषा के तौर पर भी इस्तेमाल करते हैं। फिल्मों, टेलीविजन, रेडियो और बाद में इंटरनेट और सोशल मीडिया ने हिंदी की पहुंच को और व्यापक बनाया है।

हिंदी की साहित्यिक विरासत भी बेहद समृद्ध रही है। कबीर, तुलसीदास, प्रेमचंद, महादेवी वर्मा, रामधारी सिंह दिनकर और हरिवंश राय बच्चन जैसे रचनाकारों ने हिंदी को साहित्य की मजबूत भाषा बनाने में बड़ी भूमिका निभाई। आज भी हिंदी में कविता, कहानी, उपन्यास और पत्रकारिता का लेखन लगातार हो रहा है।

भारत से बाहर हिंदी की स्थिति

हिंदी का प्रभाव भारत तक ही सीमित नहीं है। मॉरीशस, फिजी, सूरीनाम, गुयाना, त्रिनिदाद और टोबैगो जैसे देशों में भारतीय मूल के लोगों के बीच हिंदी और उससे जुड़ी सांस्कृतिक परंपराएं देखने को मिलती हैं। दुनिया के कई विश्वविद्यालयों में हिंदी भाषा पढ़ाई जाती है।

दुनियाभर में हिंदी का प्रसार करने के लिए हमें सिनेमा की भूमिका को भी याद रखना होगा।हिंदी फिल्मों ने भारत के साथ-साथ दूसरे देशों के लोगों को भी हमारी भाषा, संस्कृति और जीवनशैली से परिचित कराया है। फिल्मों के डायलॉग, गाने और कहानियां कई ऐसे लोगों तक पहुंचीं जिनकी अपनी भाषा हिंदी नहीं है। हिंदी गाने उन लोगों ने भी गुनगुनाए जो इस भाषा से नितांत अपरिचित थे। इसके बाद इंटरनेट और डिजिटल प्लेटफॉर्म ने इसका दायरा और बढ़ा दिया है।

एआई के दौर में हिंदी भाषा की भूमिका

अब हिंदी के सामने बेहद दिलचस्प सवाल यह है कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता यानी एआई के दौर में इसका भविष्य क्या होगा। इसका जवाब काफी हद तक सकारात्मक दिखाई देता है। आज लोग हिंदी में एआई से सवाल पूछ रहे हैं, अनुवाद कर रहे हैं, आवाज को टेक्स्ट में बदल रहे हैं और अलग-अलग तरह की सामग्री तैयार कर रहे हैं। लेकिन यहां एक चुनौती भी है..एआई को हिंदी बेहतर ढंग से समझाने के लिए अच्छी और पर्याप्त डिजिटल सामग्री की जरूरत होगी। हिंदी के साथ उसकी अलग-अलग बोलियों, स्थानीय शब्दों और भारतीय भाषाई विविधता को भी तकनीक में जगह देनी होगी।

यही वजह है कि आने वाले समय में हिंदी का विकास सिर्फ बोलचाल की भाषा, साहित्य या सरकारी कामकाज तक सीमित नहीं रहेगा। विज्ञान, शिक्षा, डिजिटल मीडिया, इंटरनेट और एआई में हिंदी की मौजूदगी यह तय करेगी कि बदलती तकनीक के दौर में भाषा कितनी उपयोगी और प्रभावी बनी रहती है। आज हिंदी दिवस पर हम सब मिलकर ये संकल्प ले सकते हैं कि हिंदी को रोजमर्रा के जीवन के साथ-साथ शिक्षा, तकनीक और नए दौर की जरूरतों के अनुरूप ढालने के लिए भी हरसंभव प्रयास करेंगे।

Continue reading on the app

  Sports

602 रन वाले वनडे में पाकिस्तान की U19 टीम हारी, डेब्यू करने वाले 2 खिलाड़ियों ने इंग्लैंड के लिए मचाया तहलका

इंग्लैंड की U19 टीम ने पाकिस्तान U19 को तीसरे वऩडे में हरा दिया, ये 4 मैचों की वनडे सीरीज में इंग्लैंड U19 की पहली जीत है. इससे पहले दोनों वनडे पाकिस्तान U19 ने जीते थे. Tue, 15 Sep 2026 07:00:02 +0530

  Videos
See all

Ganesh Chaturthi 2026 LIVE: गणपति बप्पा मोरया, भक्तों का उमड़ा सैलाब | Mumbai | Lalbaugcha Raja | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-15T01:38:04+00:00

Rajasthan Nikay Chunav Results: रिजल्ट के बाद बदल गए समीकरण | BJP| Congress | Vote Counting | AAP #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-15T01:35:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers