G20 Energy Meet के लिए Houston पहुंचे Manohar Lal, भारतीय प्रवासियों के योगदान को सराहा
(सीमा हाकू काचरू) ह्यूस्टन (अमेरिका), 14 सितंबर जी20 देशों के ऊर्जा मंत्रियों की बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए ह्यूस्टन आए केंद्रीय विद्युत तथा आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने अमेरिका के सामाजिक एवं आर्थिक ताने-बाने में महत्वपूर्ण योगदान देने के साथ ही भारत से अपने मजबूत सांस्कृतिक जुड़ाव को बनाए रखने के लिए प्रवासी भारतीय समुदाय की सराहना की। जी20 की यह बैठक ऐसे समय हो रही है जब ईरान और यूक्रेन में युद्धों के कारण दुनिया भर में कच्चे तेल की आपूर्ति बुरी तरह बाधित है। ह्यूस्टन में भारत के महावाणिज्य दूत डी. सी. मंजूनाथ ने हवाई अड्डे पर मंत्री की अगवानी की।
अमेरिका की जी20 अध्यक्षता में ‘ऊर्जा प्रचुरता’ विषय पर जी20 देशों की मंत्रिस्तरीय बैठक सोमवार से बुधवार तक होगी। इसमें अमेरिका के गृह मंत्री डग बर्गम, ऊर्जा मंत्री क्रिस राइट और ‘व्हाइट हाउस’ (अमेरिका के राष्ट्रपति का आधिकारिक आवास एवं कार्यालय) के अधिकारी जारोड एजेन समेत दुनिया के कई प्रमुख नेता हिस्सा लेंगे। मंत्रिस्तरीय बैठक की पूर्व संध्या पर प्रवासी भारतीय समुदाय ने रविवार शाम ‘इंडिया हाउस’ में मंत्री के सम्मान में स्वागत समारोह आयोजित किया और इस दौरान मनोहर लाल ने पेशेवरों, उद्यमियों, विद्यार्थियों और सांस्कृतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को संबोधित किया।
कार्यक्रम में ‘हरियाणवी एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका’ (हारिट), ‘इंडिया कल्चर सेंटर’ (आईसीसी), ‘इंडो-अमेरिकन चैंबर ऑफ कॉमर्स ऑफ ग्रेटर ह्यूस्टन’ (आईएसीसीजीएच) और ‘सेवा इंटरनेशनल’ समेत विभिन्न क्षेत्रीय संगठनों के प्रतिनिधि भी मौजूद थे। मंत्री ने अमेरिका के सामाजिक एवं आर्थिक ताने-बाने में महत्वपूर्ण योगदान देने और भारत से अपने मजबूत सांस्कृतिक जुड़ाव को बनाए रखने के लिए समुदाय की सराहना की। महावाणिज्य दूत मंजूनाथ ने मंत्री का स्वागत करते हुए औपचारिक भाषण दिया और भारत में लोक प्रशासन के क्षेत्र में मंत्री के एक दशक लंबे कार्यकाल और उनके नागरिक-केंद्रित नेतृत्व का उल्लेख किया।
इससे पहले दिन में मनोहर लाल ने हिंदी दिवस 2026 के उपलक्ष्य में ह्यूस्टन स्थित भारत के महावाणिज्य दूतावास और ‘इंटरनेशनल हिंदी एसोसिएशन’ की ह्यूस्टन इकाई द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित एक साहित्यिक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। मंत्री ने हिंदी की समृद्धि, समावेशिता और वैश्विक पहुंच का उल्लेख करते हुए भारतीय-अमेरिकी समुदाय से विदेश में अपनी भाषायी विरासत को सक्रिय रूप से संरक्षित और प्रोत्साहित करने का आह्वान किया ताकि भावी पीढ़ियां अपनी जड़ों से जुड़ी रहें। मंत्री ने शिखर सम्मेलन से इतर अपने आधिकारिक कार्यक्रम के तहत अमेरिका की ‘नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन’ (नासा) के जॉनसन अंतरिक्ष केंद्र का भी दौरा किया।
‘स्पेस सेंटर ह्यूस्टन’ के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी विलियम टी. हैरिस ने प्रतिनिधिमंडल को केंद्र का दौरा कराया। इसके बाद अंतरिक्ष क्षेत्र और अंतरिक्ष-आधारित प्रौद्योगिकियों में द्विपक्षीय रणनीतिक सहयोग बढ़ाने पर बातचीत हुई। महावाणिज्य दूतावास परिसर में मंत्री ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधा लगाकर ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ अभियान में ह्यूस्टन स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास की भागीदारी की शुरुआत की।
तीन दिवसीय जी20 ऊर्जा मंत्रिस्तरीय बैठक के दौरान मनोहर लाल ऊर्जा सुरक्षा और सस्ती ‘बेसलोड’ बिजली (लगातार उपलब्ध रहने वाली न्यूनतम विद्युत आपूर्ति), अनुमति एवं नियामक प्रक्रियाओं संबंधी दक्षता तथा महत्वपूर्ण खनिजों और मजबूत आपूर्ति शृंखलाओं पर केंद्रित प्रमुख सत्रों में हिस्सा लेंगे। भारतीय प्रतिनिधिमंडल आधुनिक बुनियादी ढांचे के लिए व्यावहारिक और प्रौद्योगिकी-तटस्थ उपायों की वकालत करेगा। साथ ही वह अनुमति संबंधी प्रक्रियाओं को सरल बनाने और महत्वपूर्ण खनिजों की आपूर्ति के स्रोतों में विविधता लाने के लिए भारत में किए गए सुधारों की जानकारी भी साझा करेगा।
भोपाल: 16 सितंबर को 7500 से ज्यादा मेधावी छात्रों को सीएम मोहन देंगे स्कूटी की सौगात
मध्य प्रदेश के मेधावी छात्रों को 16 सितंबर को तोहफा मिलने वाला है। बुधवार को सीएम डॉ. मोहन यादव “मुख्यमंत्री स्कूटी योजना” अंतर्गत मेधावी छात्रों को ई-स्कूटी का वितरण करेंगे। इस बार शासकीय हायर सेकंडरी स्कूलों में कक्षा 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले करीब 7500 छात्रों को इसका लाभ मिलेगा।
यह राज्य स्तरीय स्कूटी वितरण कार्यक्रम शासकीय सुभाष उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शिवाजी नगर, भोपाल में सुबह 10 बजे से होगा। इससे विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा की राह आसान होगी। साथ ही, कॉलेज आने-जाने में भी सहूलियत होगी। बता दें कि पिछले साल 7,832 प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को स्कूटी की चाबी सौंपकर सम्मानित किया था।
मुख्यमंत्री स्कूटी योजना
मुख्यमंत्री स्कूटी योजना अंतर्गत शिक्षण सत्र 2025-26 के लिए प्रदेश के 7,500 से अधिक पात्र छात्रों को ई-स्कूटी का लाभ मिलेगा। योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए छात्रों को कक्षा 12वीं में प्रथम प्रयास में ही 70% अंक के साथ स्कूल में प्रथम स्थान आना जरूरी हैं। प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही इस योजना का लाभ स्कूल शिक्षा एवं जनजातीय कार्य विभाग के शासकीय हायर सेकंडरी स्कूलों में नियमित छात्र के रूप में अध्ययनरत छात्र को दिया जाता है। योजना में सभी संकायों के छात्रों को शामिल किया गया है।
अब तक प्रदेश के 23,000 से अधिक विद्यार्थियों को मिल चुका है लाभ
मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही इस योजना अंतर्गत अब तक प्रदेश के 23,000 से अधिक पात्र छात्र लाभान्वित हो चुके हैं। योजना के संचालन पर अब तक लगभग 246 करोड़ रुपये व्यय किए गए हैं।
क्या है योजना का मुख्य उद्देश्य
योजना का उद्देश्य स्कूली छात्रों को शैक्षणिक उपलब्धियां हासिल करने के लिए प्रोत्साहित करना है। योजना मेधावी छात्रों की मेहनत और उपलब्धि को प्रोत्साहित करने के साथ ही आगे की पढ़ाई के लिए सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण पहल है। शासकीय स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करने से शिक्षा के प्रति उनका उत्साह बढ़ रहा है और उच्च शिक्षा की ओर उनकी भागीदारी को मजबूत करने में भी मदद मिल रही है।
प्रतिभाओं की मेहनत को सम्मान, सपनों को नई उड़ान…
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश के 7,500 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों को देंगे ई-स्कूटी की सौगात
???? 16 सितंबर 2026
???? भोपाल@DrMohanYadav51 @schooledump #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh pic.twitter.com/TOI8Wt7eD7— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) September 14, 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को देंगे ई-स्कूटी की सौगात
मेरिट में आने वाले 7,500 से ज्यादा विद्यार्थियों को मिलेगी स्कूटी
भोपाल में 16 सितंबर को होगा राज्य स्तरीय स्कूटी वितरण कार्यक्रम
RM : https://t.co/sbR1OhBqE5#SchoolMP pic.twitter.com/9Mp8ytf9dR
— School Education Department, MP (@schooledump) September 13, 2026
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
Mp Breaking News






