Responsive Scrollable Menu

Post Office SCSS: हर महीने चाहिए फिक्स इनकम? पोस्ट ऑफिस की इस धांसू स्कीम में लगाएं पैसा, सेफ्टी के साथ मिलेगा बंपर ब्याज

Post Office Scheme 2026: क्या आपको भी रिटायरमेंट के बाद की चिंता सता रही है? पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से आपको हर महीने फिक्स इनकम मिल सकती है। इस स्कीम में 8.2% की दर से बंपर ब्याज मिल रहा है। 80C के तहत टैक्स छूट और 30 लाख तक के निवेश की सुविधा देने वाली इस सरकारी योजना की पूरी डिटेल, एलिजिबिलिटी और कैलकुलेशन जानिए इस रिपोर्ट में

Continue reading on the app

शाह बोले- हिंदी का दूसरी भाषाओं से कॉम्पिटिशन नहीं:विविधता देश की सबसे बड़ी ताकत; 2029 से पहले 21 राज्यों में UCC लागू करने का एलान

गृह मंत्री अमित शाह ने हिंदी दिवस पर अपने वर्चुअल संबोधन में कहा कि हिंदी का दूसरी भारतीय भाषाओं से कोई मुकाबला नहीं है। यह अलग-अलग भाषाओं के बीच संवाद और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने वाली कड़ी है। उन्होंने कहा कि भारत की भाषाई विविधता कमजोरी नहीं, बल्कि देश की सबसे बड़ी ताकत है। शाह ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली NDA सरकारें 2029 से पहले 21 राज्यों में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करेंगी। शाह के भाषण की 5 बड़ी बातें 1. आजादी के बाद भारतीय भाषाओं की भूमिका शाह ने कहा- आजादी के बाद भारतीय भाषाएं राष्ट्र निर्माण, प्रशासन और विकास को आम लोगों तक पहुंचाने का माध्यम बनीं। हिंदी समेत सभी भारतीय भाषाओं ने जनजागरण, राष्ट्रीय एकता और स्वतंत्रता के आदर्शों को आगे बढ़ाया। 2. हिंदी से सीधे जुड़ते हैं आम लोग- गृह मंत्री ने कहा- मेरी मातृभाषा गुजराती है। लेकिन जब मैं देश के किसी भी कोने में जाता हूं, तो वहां के आम लोगों से सीधे जुड़ने वाली भाषा हिंदी होती है। 3. गैर-हिंदी भाषी महापुरुषों ने भी दिया योगदान- शाह ने कहा- स्वामी दयानंद सरस्वती की मातृभाषा गुजराती थी, फिर भी उन्होंने ‘सत्यार्थ प्रकाश’ हिंदी में लिखा। महात्मा गांधी ने 1918 में मद्रास में दक्षिण भारत हिंदी प्रचार सभा की स्थापना की। नेताजी सुभाष चंद्र बोस बंगाली भाषी थे, फिर भी उन्होंने आजाद हिंद फौज में हिंदी को संवाद की भाषा बनाया और देश को ‘जय हिंद’ का नारा दिया। 4. औपनिवेशिक मानसिकता से मुक्ति का जिक्र- गृह मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने लाल किले से औपनिवेशिक मानसिकता की गुलामी से मुक्ति का आह्वान किया है। भाषा इस स्वतंत्रता को हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। 5. कानूनों में बदलाव को राष्ट्रीय स्वाभिमान से जोड़ा- शाह ने आगे कहा कि राजपथ को कर्तव्य पथ में बदलना केवल नाम बदलना नहीं था। अंग्रेजों के बनाए आपराधिक कानूनों की जगह भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम लाए गए। यह केवल शब्दों का बदलाव नहीं, बल्कि राष्ट्रीय स्वाभिमान और गौरव की पुनर्स्थापना है। यह खबर लगातार अपडेट की जा रही है…

Continue reading on the app

  Sports

भारत के लिए ये गर्व का पल... पीएम मोदी ने एशिया कप जीतने पर टीम इंडिया को दी बधाई

हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम एशिया कप की चैंपियन बनी है. टीम इंडिया ने फाइनल में श्रीलंका को 72 रन से हराया. भारतीय टीम की इस जीत पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी है. इसके साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई है कि इस से देश के लाखों युवा प्रेरित होंगे. Mon, 14 Sep 2026 10:10:21 +0530

  Videos
See all

Uttarakhand News: Landslide से Yamunotri Highway बन्द, Kedarnath में भारी भीड़ |Weather Update Today #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-14T03:47:06+00:00

Iran के राष्ट्रपति के सामने गूंजा सनातन का संदेश! | #viralshorts | #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-14T03:46:29+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers