स्टेडियम में लगे 'ट्रॉफी चोर ट्रॉफी चोर' के नारे, एशिया कप विवाद का वीडियो वायरल
Women's Asia Cup 2026 Trophy Controversy: एशिया कप ट्रॉफी विवाद के बीच मोहसिन नकवी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में स्टेडियम से बाहर जाते समय उनके खिलाफ ‘ट्रॉफी चोर’ के नारे सुनाई दे रहे हैं।
Sangrur में कथित खुदकुशी मामले पर Congress का आप सरकार पर तीखा वार
कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने रविवार को गुलजार सिंह की कथित आत्महत्या के मामले में आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार पर तीखा हमला बोला और आरोप लगाया कि राज्य में मादक पदार्थ की समस्या के खिलाफ आवाज उठाने वालों को ‘‘डराया-धमकाया और चुप कराया जा रहा है’’। वडिंग ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान अब नशे की समस्या के लिए पिछली सरकारों को दोष नहीं दे सकते, क्योंकि उनकी सरकार को सत्ता में आए लगभग पांच साल हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आत्महत्या के मामले में वित्त मंत्री हरपाल चीमा को पद से हटाने और उनकी गिरफ्तारी की मांग के लिए पंजाब के पार्टी प्रभारी सचिन पायलट के नेतृत्व में चंडीगढ़ में जबरदस्त विरोध प्रदर्शन करेगी।
संगरूर जिले के दिरबा निवासी 47 वर्षीय दलित व्यक्ति सिंह की सात सितंबर की रात कथित तौर पर जहर खाने से मौत हो गई थी। उनके परिवार का कहना है कि छह सितंबर को दिरबा में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने मंत्री हरपाल चीमा से इलाके में मादक पदार्थों की आपूर्ति को लेकर सवाल किया था। अपने लाइव संवाद कार्यक्रम ‘वडिंग विद वैरियर्स’ के छठे सत्र को संबोधित करते हुए पंजाब कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ने गुलजार सिंह का मुद्दा उठाया।
वडिंग ने कहा कि गुलजार का ‘‘एकमात्र अपराध’’ यह था कि उन्होंने चीमा से संपर्क किया और अपने बेटे को नशे की लत से बचाने के लिए मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगाई थी। उन्होंने कहा, ‘‘गुलजार सिंह ने अपने बेटे को बचाने के लिए नशे के खिलाफ आवाज उठाई और बदले में उन्हें मौत मिली।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Asianetnews
prabhasakshi






