Responsive Scrollable Menu

बच्चों से फुटबॉल छुड़ा खुद खेलने लगा हाथी...VIDEO:मैदान में दौड़-दौड़कर लगाई किक, असम के नुमालीगढ़ का मामला

असम से एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक जंगली हाथी फुटबॉल खेलते नजर आ रहा है।हरे-भरे घास के मैदान में हाथी दौड़-दौड़कर बॉल पर किक लगा रहा है और दूर खड़े बच्चे उसे देख रहे हैं। मामला असम के गोलाघाट जिले के नुमालीगढ़ का है। यहां रविवार को बोगीधला खेल मैदान में कुछ बच्चे फुटबॉल खेल रहे थे। इसी दौरान एक जंगली हाथी आ पहुंचा। मैदान में पहुंचते ही उसने फुटबॉल अपने कब्जे में ली और उससे खेलने लगा। इसी दौरान वहां पर मौजूद किसी ने यह वीडियो बना लिया। हाथी के फुटबॉल खेलने की 3 तस्वीरें... तीन दिन पहले एक हाथी के गले में टायर फंसने का वीडियो हुआ था वायरल नुमालीगढ़ में ही तीन दिन पहले यानी कि शुक्रवार को एक हाथी के गले में ट्रैक्टर के टायर फंसने का वीडियो वायरल हुआ था। हाथी बेचैन होकर एक रिहायशी इलाके में भी भागता नजर आया था। सूचना मिलते ही वन-विभाग की टीम ने हाथी की तलाश के लिए ड्रोन की भी मदद ली। लोकेशन मिलते ही टीम हाथी तक पहुंची और उसके गले से टायर अलग किया। ------------------ ये खबर भी पढ़ें… नंदनकानन पहुंचे ओडिशा के जंगल से मिले 5 बेबी ओरंगुटान:भारत में नहीं पाए जाते, इन्हें जिंदा रखना चुनौती ओडिशा के बालासोर जिले के जंगल में मंगलवार सुबह मिले 5 नन्हे ओरंगुटान का रहस्य गहरा गया है। दरअसल ये भारत में नहीं पाए जाते हैं, इसलिए पूरी आशंका है कि इन्हें तस्करी कर यहां लाया गया है। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

नगालैंड में जहरीली शराब पीने से 9 लोगों की मौत:छापेमारी में 470 बोतलें और बीयर कैन जब्त, राज्य में शराब पर है बैन

नगालैंड के तुएनसांग जिले में पिछले तीन दिनों में जहरीली शराब पीने से नौ लोगों की मौत हो गई, जिनमें एक ही परिवार के तीन सदस्य भी शामिल हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शराब पीने के बाद कुछ लोगों को सांस लेने में तकलीफ हुई और बाद में उनकी मौत हो गई। घटनाओं की जानकारी मिलने के बाद तुएनसांग पुलिस ने शहर और चेंदांग सैडल इलाके में व्यापक तलाशी और छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान कई जगहों से शराब के पाउच, करीब 470 बोतल IMFL (इंडियन मेड फॉरेन लिकर) और बीयर के कैन जब्त किए गए। शराब बेचने वाले परिवार के एक सदस्य ने फांसी लगाई पुलिस के मुताबिक, तुएनसांग शहर और चेंदांग सैडल गांव में 10 और 11 सितंबर को मौतों की घटनाएं सामने आईं। शनिवार को तुएनसांग सिविल अस्पताल में भर्ती लोगों की मौत का पैटर्न सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। बयान में कहा गया है कि शुरुआती जांच के आधार पर सभी मौतों का शराब पीने से सीधा संबंध है और उसी के अनुसार जांच की जा रही है। वहीं, इस घटना के बाद शराब बेचने वाले परिवार के एक सदस्य ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। उसकी मौत के कारणों की अलग से जांच की जा रही है। शराब पीने के बाद सभी की तबीयत बिगड़ी जांच में सामने आया कि मृतकों में से ज्यादातर ने तबीयत बिगड़ने से पहले शराब पी थी। इसके बाद उन्हें धुंधला दिखाई देना, तेज सिरदर्द, चक्कर, जी मिचलाना और उल्टी जैसी समस्याएं हुईं। परिवार वालों ने इन्हें अस्पताल में एडमिट करवाया, जहां इलाज के दौरान ये मौतें हुईं। इस घटना के सामने आने के बाद राज्य पुलिस ने रेड अलर्ट जारी किया है और लोगों से अनजान या अनधिकृत स्रोतों से मिली शराब न पीने की अपील की है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि संदिग्ध शराब कहां से आई। क्योंकि, नागालैंड में शराब बैन है। --------------------- ये खबर भी पढ़ें… MP में जहरीली शराब से 2 दिन में 12 मौतें:जहर इतना कि शरीर नीले पड़े, 109 भर्ती; सागर में 5 अधिकारी सस्पेंड, 30 पर FIR मध्य प्रदेश के सागर में जहरीली शराब पीने से अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें 3 की मौत शनिवार देर रात हुई थी। फिलहाल 109 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं। कई मरीजों के शरीर नीले पड़ गए हैं। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

IND vs AFG: वरुण OUT, दूसरे टी20 में इंडिया की प्लेइंग-11 बदलना तय, 26 साल के स्टार पर मेहरबान होंगे कप्तान?

IND vs AFG 2nd T20I: मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर हो चुके हैं. पहले मैच में खेलने के बाद चोट के चलते उन्हें बचे दो मैचों से बाहर होना पड़ा. ऐसे में दूसरे टी20 के लिए उनकी जगह प्लेइंग-11 में रवि बिश्नोई या वॉशिंगटन सुंदर की एंट्री हो सकती है. Mon, 14 Sep 2026 21:05:26 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala: अमेरिका में नवंबर में मिड टर्म चुनाव, ट्रंप का क्या होगा? #ytshorts #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-14T16:15:13+00:00

Sau Baat Ki Ek Baat: लेडी बाइकर को टक्कर मारने की वजह चौंका देगी #kishoreajwani #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-14T16:13:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers