Responsive Scrollable Menu

RD में हर महीने ₹2000 का निवेश बनाएगा लखपति:पोस्ट ऑफिस इस पर 6.7% ब्याज दे रहा, जानें इससे जुड़ी जरूरी बातें

पोस्ट ऑफिस RD की मदद से आप आसानी से बड़ा फंड तैयार कर सकते हैं। आप इसका इस्‍तेमाल गुल्लक की तरह कर सकते हैं। अगर आप इसमें हर महीने एक निश्चित अमाउंट जमा करते रहें तो, 5 साल की मैच्योरिटी के बाद आपके हाथ बड़ी रकम होगी। सबसे पहले समझें RD क्या है? पोस्‍ट ऑफिस RD बड़ी बचत में आपकी मदद कर सकती है। आप इसमें हर महीने एक निश्चित रकम डालते रहें और 5 साल बाद मैच्योर होने पर आपके हाथ में बड़ी रकम होगी। इसमें ब्याज पर भी मिलता है ब्याज पोस्ट ऑफिस RD पर मिलने वाला ब्याज हर तीन महीने पर कैलकुलेट होता है। इस पर मिलने वाला इंटरेस्ट कंपाउंड होता है यानी ब्याज पर भी ब्याज जुड़ता है, जिससे रिटर्न और बेहतर हो जाता है। 5 साल तक हर महीने 1 हजार निवेश पर बनेगा 71 हजार का फंड पोस्ट ऑफिस RD में अगर आप 1 हजार रुपए प्रति महीने की रकम इन्वेस्ट करते हैं, तो 6.7% सालाना ब्याज दर के हिसाब से 5 साल बाद मैच्योर होने पर यह लगभग 71 हजार रुपए हो जाएंगे। RD में जमा पैसे पर ले सकते हैं लोन RD पर लोन सुविधा भी मिलती है। यानी बीच में पैसों की जरूरत पड़ने पर आप बिना RD तुड़वाए इस पर लोन भी ले सकते है। पोस्‍ट ऑफिस RD में अगर आप लगातार 12 किस्त जमा कर लेते हैं तो आप लोन ले सकते हैं। यानी ये सुविधा लेने के लिए आपको कम से कम एक साल लगातार रकम डिपॉजिट करनी होगी। एक साल बाद आप अपने अकाउंट में जमा राशि का 50% तक लोन ले सकते हैं। अगर आप RD पर लोन लेते हैं तो आपको लोन की रकम पर ब्‍याज 2% + RD खाते पर लागू ब्याज दर के रूप में लागू होगा। जैसे अभी RD पर 6.7% ब्याज मिल रहा है, ऐसे में अगर आप अभी RD पर ब्याज लेते है तो आपको 8.7% सालाना की ब्याज दर पर लोन मिलेगा। RD के 4 फायदे कोई भी व्यक्ति खोल सकता है अकाउंट कोई भी व्यक्ति RD अकाउंट खोल सकता है। छोटे बच्चों के नाम पर भी यह अकाउंट खोला जा सकता है। 10 साल या उससे अधिक उम्र होने पर आप इसे खुद ऑपरेट कर सकते हैं। 3 लोग मिलकर जॉइंट अकाउंट भी खोल सकते हैं। आप किसी भी पोस्ट ऑफिस के जरिए इसमें अकाउंट खोल सकते हैं।

Continue reading on the app

'नागिन' से 'जानी दुश्मन' तक, सितारों की फौज जुटाकर फिल्में बनाता था ये डायरेक्टर, बेटे को नहीं दे पाए सुपरहिट

राजकुमार कोहली हिंदी सिनेमा के उन फिल्मकारों में शामिल रहे, जिन्होंने अपनी फिल्मों में कहानी के साथ-साथ बड़े सितारों की मौजूदगी को भी खास जगह दी. उनकी फिल्मों का नाम आते ही एक साथ कई बड़े कलाकारों की तस्वीर सामने आने लगती है. सुनील दत्त, धर्मेंद्र, जीतेंद्र, शत्रुघ्न सिन्हा, रेखा, रीना रॉय और नीतू सिंह जैसे सितारे उनकी फिल्मों का हिस्सा रहे.

Continue reading on the app

  Sports

कौन हैं शमी के भाई मोहम्मद कैफ, जिन पर लगा है रेप का आरोप, बंगाल के लिए खेलते हैं घरेलू क्रिकेट

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबादज मोहम्मद शमी के भाई मोहम्मद कैफ बड़ी मुश्किल में फंस सकते हैं. कैफ पर एक महिला ने कथित तौर पर रेप का आरोप लगाया है. कैफ भी शमी की तरह एक क्रिकेटर हैं और बंगाल के लिए घरेलू क्रिकेट में खेलते हैं. Mon, 14 Sep 2026 09:06:02 +0530

  Videos
See all

Fatafat 25 News: यूपी की टॉप 25 खबरें | UP Top 25 News | यूपी की बड़ी खबरें | CM Yogi | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-14T03:45:28+00:00

Iran के राष्ट्रपति के सामने गूंजा सनातन का संदेश! | #viralshorts | #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-14T03:46:29+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers