Responsive Scrollable Menu

CPI ने BRICS घोषणापत्र का किया स्वागत, वैश्विक व्यवस्था में सुधार की वकालत की

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) ने रविवार को ब्रिक्स घोषणापत्र का स्वागत करते हुए कहा कि इस समूह को अधिक प्रतिनिधित्वपूर्ण, लोकतांत्रिक और न्यायसंगत अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था की दिशा में प्रयासों का नेतृत्व करना चाहिए। भाकपा महासचिव डी. राजा ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र में ‘ग्लोबल साउथ’ की अधिक भागीदारी का आह्वान तथा अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) और विश्व बैंक में सुधार इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। राजा ने एक बयान में कहा, ‘‘निर्णय लेने वाली संस्थाओं में भारत और अन्य विकासशील देशों को शामिल करने के प्रयासों को और अधिक तत्परता से आगे बढ़ाया जाना चाहिए।’’ राजा ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के इतर भारत-चीन संबंधों में हुई प्रगति का भी उल्लेख किया और कहा कि इससे भाकपा के इस लंबे समय से चले आ रहे रुख को मजबूती मिली है कि दोनों पड़ोसी देशों के बीच विवादों का समाधान बातचीत और कूटनीति के जरिए किया जाना चाहिए।

भाकपा ने पश्चिम एशिया में जारी हिंसा को लेकर ब्रिक्स देशों द्वारा जताई गई ‘‘स्पष्ट चिंता’’ तथा गाजा में तत्काल संघर्षविराम के आह्वान का भी स्वागत किया।

Continue reading on the app

हिंदी दिवस पर आज दें यह सबसे दमदार और शानदार भाषण, जरूर मिलेगा इनाम

Hindi Diwas Speech 2026: हिंदी अब केवल भाषा नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रभावी माध्यम बन चुकी है। हिंदी दिवस (14 सितंबर) की सार्थकता इसी वजह से लगातार बढ़ रही है।

Continue reading on the app

  Sports

CPL 2026: इस टीम ने बनाया दूसरा सबसे कम स्कोर, अपना पहला मैच खेल रहे गेंदबाज ने ढाया कहर

CPL 2026 में 23 साल के गेंदबाज का कहर ऐसा बरपा कि सामने वाली टीम दूसरे सबसे लोएस्ट टोटल पर सिमटकर रह गई. Mon, 14 Sep 2026 06:45:57 +0530

  Videos
See all

Mayawati Press Conference LIVE: मायावती की बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस LIVE | BSP | Mayawati LIVE | SP #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-14T01:45:14+00:00

BRICS Summit 2026: भारत की Diplomacy की बड़ी जीत? China-Russia-Iran पर भारी पड़ा India | BRICS #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-14T01:45:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers