Responsive Scrollable Menu

UGC NET Result OUT: रिजल्ट के साथ फाइनल आंसर की भी जारी, जानें डाउनलोड करने का पूरा तरीका

UGC NET Result 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट 2026 का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट और स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परिणाम के साथ ही यूजीसी नेट की फाइनल आंसर की भी जारी कर दी गई है।

UGC NET परीक्षा का आयोजन 22 जून से 30 जून 2026 के बीच किया गया था। अब उम्मीदवार अपने आवेदन नंबर और जन्मतिथि की मदद से पोर्टल पर लॉगिन कर स्कोरकार्ड देख सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपना रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद उसकी एक कॉपी भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।

UGC NET 2026 स्कोरकार्ड कैसे डाउनलोड करें?
यूजीसी नेट स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर UGC NET Result या Scorecard डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना Application Number और Date of Birth दर्ज करें।
  • जरूरी जानकारी भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर आपका UGC NET 2026 स्कोरकार्ड दिखाई देगा।
  • स्कोरकार्ड को डाउनलोड कर लें और भविष्य की जरूरत के लिए इसका प्रिंटआउट निकालकर रख लें।

UGC NET Final Answer Key 2026 कैसे डाउनलोड करें?
NTA ने रिजल्ट के साथ यूजीसी नेट 2026 की फाइनल आंसर की भी उपलब्ध करा दी है। उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

फाइनल आंसर की डाउनलोड करने के लिए-

  • ugcnet.nta.nic.in वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर UGC NET Final Answer Key 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
  • संबंधित फाइनल आंसर की स्क्रीन पर खुल जाएगी।
  • इसे PDF फॉर्मेट में डाउनलोड कर लें।
  • जरूरत पड़ने पर इसका प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं।

UGC NET Subject-wise Merit List और Toppers List
UGC NET 2026 की विषयवार मेरिट लिस्ट या टॉपर्स लिस्ट उपलब्ध होने पर उम्मीदवार इसे भी आधिकारिक पोर्टल से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए वेबसाइट के नोटिस या रिजल्ट सेक्शन में जाकर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। PDF स्क्रीन पर खुलने के बाद उम्मीदवार इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

कहां चेक करें UGC NET Result 2026?
UGC NET 2026 के परिणाम, स्कोरकार्ड, फाइनल आंसर की और अन्य जरूरी अपडेट के लिए उम्मीदवार केवल आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर नजर रखें। रिजल्ट डाउनलोड करने के दौरान उम्मीदवार अपने आवेदन नंबर और अन्य जरूरी लॉगिन डिटेल्स तैयार रखें।

UGC NET Result 2026 से संबंधित किसी भी नए नोटिस या अपडेट के लिए उम्मीदवारों को NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी को प्राथमिकता देनी चाहिए।

Continue reading on the app

करीना कपूर का बॉलीवुड फिल्ममेकर्स पर तंज: एक जैसी फिल्में बनाने के ट्रेंड पर बोलीं- 'Animal चली तो सब वायलेंस करने लगे'

Kareena Kapoor: बॉलीवुड में किसी फिल्म की सक्सेस के बाद उसी तरह की कहानियों का सिलसिला शुरू होना कोई नई बात नहीं है। लेकिन अभिनेत्री करीना कपूर खान का मानना है कि अब दर्शक इस तरह के फॉर्मूले से आगे बढ़ चुके हैं। उनका कहना है कि फिल्म इंडस्ट्री को किसी एक सफल फिल्म की कॉपी करने के बजाय नए और अलग विषयों पर कहानियां बनाने की जरूरत है।

करीना ने हाल ही में 'युवा' के साथ बातचीत में हिंदी सिनेमा में चल रहे ट्रेंड और दर्शकों की बदलती पसंद पर खुलकर बात की। इस दौरान उन्होंने बॉलीवुड की उस मानसिकता पर सवाल उठाया, जिसमें एक फिल्म के सफल होने के बाद कई निर्माता उसी फॉर्मूले को दोहराने लगते हैं।

‘एनिमल चली तो सब हिंसा वाली फिल्में बनाते हैं’
करीना ने कहा- "हमारे दर्शक हमारी सोच से कहीं ज़्यादा समझदार हैं। उन्हें अच्छी तरह पता होता है कि कौन सी फिल्म अच्छी है और वे उसे देखना चाहते हैं। इसलिए आज बात सिर्फ एक युवा प्रेम कहानी की नहीं है। ये सब बातें अब पुरानी हो चुकी हैं- जैसे कि अभी हिंसा का दौर चल रहा है या 'एनिमल' चल गई तो चलो सब हिंसा वाली फिल्में बनाने लगें।"

करीना बोलीं- ‘हमारे दर्शक जितना समझते हैं, उससे कहीं ज्यादा समझदार हैं’
करीना ने आगे कहा, "फिर ऐसे फिल्ममेकर्स भी हैं जो कुछ अलग बनाना चाहते हैं, जो आपकी सोच को झकझोरते हैं और जिनकी अपनी फैन फॉलोइंग है। मुझे लगता है कि अब चीजें बदल रही हैं। अब दर्शक ट्रेलर देखकर कहेंगे कि हम यह फिल्म देखना चाहते हैं।"

'हर कॉमेडी फिल्म 200 या 500 करोड़ नहीं कमा सकती'
करीना ने बॉक्स ऑफिस को लेकर बनी एक आम धारणा पर भी बात की। उन्होंने कहा कि फिल्मकार यह मानकर नहीं चल सकते कि किसी खास जॉनर की फिल्म है, इसलिए दर्शक उसे जरूर देखने आएंगे।

अभिनेत्री के मुताबिक, युवा दर्शक अब सवाल पूछता है और वह सिर्फ मनोरंजन के नाम पर किसी भी कहानी को स्वीकार नहीं करेगा। हर फिल्म का 200 करोड़ या 500 करोड़ रुपये कमाना जरूरी नहीं है।

‘दायरा’ में नजर आएंगी करीना
वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना कपूर खान अब एक अलग तरह की कहानी के साथ पर्दे पर दिखाई देंगी। वह निर्देशक मेघना गुलजार की इन्वेस्टिगेटिव ड्रामा फिल्म 'दायरा' में मुख्य भूमिका निभा रही हैं।

फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन भी अहम किरदार में नजर आएंगे। 'दायरा' 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

Continue reading on the app

  Sports

वाराणसी क्रिकेट स्टेडियम पर कब खेला जाएगा पहला मैच? WPL 2027 का भी हो सकता है आयोजन

वाराणसी में तैयार हो रहा क्रिकेट स्टेडियम जल्दी ही अपने पहले मुकाबले की मेजबानी करता दिख सकता है. संभावना है कि WPL 2027 के भी मुकाबले यहां होते दिखे. Wed, 16 Sep 2026 13:28:58 +0530

  Videos
See all

Gurugram Hit & Run पर Kiran Bedi का बड़ा बयान- 'ऐसे लोगों को कानून का डर होना चाहिए' | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-16T08:13:07+00:00

Mumbai: Eknath Shinde के आवास पहुंचे Nitin Nabin #nitinnabin #eknathshide #shorts #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-16T08:12:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers