करीना कपूर का बॉलीवुड फिल्ममेकर्स पर तंज: एक जैसी फिल्में बनाने के ट्रेंड पर बोलीं- 'Animal चली तो सब वायलेंस करने लगे'
Kareena Kapoor: बॉलीवुड में किसी फिल्म की सक्सेस के बाद उसी तरह की कहानियों का सिलसिला शुरू होना कोई नई बात नहीं है। लेकिन अभिनेत्री करीना कपूर खान का मानना है कि अब दर्शक इस तरह के फॉर्मूले से आगे बढ़ चुके हैं। उनका कहना है कि फिल्म इंडस्ट्री को किसी एक सफल फिल्म की कॉपी करने के बजाय नए और अलग विषयों पर कहानियां बनाने की जरूरत है।
करीना ने हाल ही में 'युवा' के साथ बातचीत में हिंदी सिनेमा में चल रहे ट्रेंड और दर्शकों की बदलती पसंद पर खुलकर बात की। इस दौरान उन्होंने बॉलीवुड की उस मानसिकता पर सवाल उठाया, जिसमें एक फिल्म के सफल होने के बाद कई निर्माता उसी फॉर्मूले को दोहराने लगते हैं।
‘एनिमल चली तो सब हिंसा वाली फिल्में बनाते हैं’
करीना ने कहा- "हमारे दर्शक हमारी सोच से कहीं ज़्यादा समझदार हैं। उन्हें अच्छी तरह पता होता है कि कौन सी फिल्म अच्छी है और वे उसे देखना चाहते हैं। इसलिए आज बात सिर्फ एक युवा प्रेम कहानी की नहीं है। ये सब बातें अब पुरानी हो चुकी हैं- जैसे कि अभी हिंसा का दौर चल रहा है या 'एनिमल' चल गई तो चलो सब हिंसा वाली फिल्में बनाने लगें।"
करीना बोलीं- ‘हमारे दर्शक जितना समझते हैं, उससे कहीं ज्यादा समझदार हैं’
करीना ने आगे कहा, "फिर ऐसे फिल्ममेकर्स भी हैं जो कुछ अलग बनाना चाहते हैं, जो आपकी सोच को झकझोरते हैं और जिनकी अपनी फैन फॉलोइंग है। मुझे लगता है कि अब चीजें बदल रही हैं। अब दर्शक ट्रेलर देखकर कहेंगे कि हम यह फिल्म देखना चाहते हैं।"
'हर कॉमेडी फिल्म 200 या 500 करोड़ नहीं कमा सकती'
करीना ने बॉक्स ऑफिस को लेकर बनी एक आम धारणा पर भी बात की। उन्होंने कहा कि फिल्मकार यह मानकर नहीं चल सकते कि किसी खास जॉनर की फिल्म है, इसलिए दर्शक उसे जरूर देखने आएंगे।
अभिनेत्री के मुताबिक, युवा दर्शक अब सवाल पूछता है और वह सिर्फ मनोरंजन के नाम पर किसी भी कहानी को स्वीकार नहीं करेगा। हर फिल्म का 200 करोड़ या 500 करोड़ रुपये कमाना जरूरी नहीं है।
‘दायरा’ में नजर आएंगी करीना
वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना कपूर खान अब एक अलग तरह की कहानी के साथ पर्दे पर दिखाई देंगी। वह निर्देशक मेघना गुलजार की इन्वेस्टिगेटिव ड्रामा फिल्म 'दायरा' में मुख्य भूमिका निभा रही हैं।
फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन भी अहम किरदार में नजर आएंगे। 'दायरा' 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।
The Traitors India 2: मल्लिका के ‘जेल कमबैक’ कमेंट पर भड़के Karan Johar, बोले- किसी के मुश्किल वक्त का मजाक...
Karan Johar: The Traitors India Season 2 का रीयूनियन एपिसोड सामने आ चुका है। इसमें होस्ट करण जौहर ने मल्लिका शेरावत से रिया चक्रवर्ती को लेकर किए गए उनके ‘जेल कमबैक’ वाले कमेंट पर सवाल किया। मल्लिका की इस बात की सोशल मीडिया पर भी काफी आलोचना हुई थी।
करण ने मल्लिका से पूछा सवाल
रीयूनियन के दौरान मल्लिका शो में कमबैक को लेकर बात कर रही थीं। उन्होंने मुनव्वर फारुकी से कहा कि यह गेम कमबैक के बारे में नहीं है और यही इस गेम की असली भावना है। इस पर करण जौहर ने उन्हें याद दिलाया कि रिया के कमबैक को लेकर उनका पुराना बयान सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।
मल्लिका ने जवाब दिया, “मैं अब इंटरनेट से क्यों बहस करूं? मैंने इसे वायरल नहीं किया, इंटरनेट ने किया।” इसके बाद करण ने मल्लिका से पूछा कि क्या उन्हें नहीं लगता कि रिया को लेकर किया गया वह कमेंट ‘कुछ ज्यादा’ था।
रिया ने जो झेला, वो अलग था
मल्लिका ने करण से पूछा कि उन्हें उनका कमेंट गलत क्यों लगा। इस पर करण ने अपनी बात समझाते हुए कहा कि रिया ने जेल में जिस मुश्किल दौर का सामना किया था, वह बाकी लोगों के संघर्ष से बिल्कुल अलग था। करण ने कहा कि रिया ने अपनी जिंदगी में जिस मुश्किल समय का सामना किया, उस पर किसी को इस तरह बात नहीं करनी चाहिए।
मल्लिका ने रिया से मांगी थी माफी
इसके बाद मल्लिका ने सफाई देते हुए बताया कि उन्होंने उस कमेंट के बाद रिया से माफी मांग ली थी। उन्होंने यह भी कहा कि माफी मांगने के बाद दोनों के बीच सब ठीक हो गया और उनकी अच्छी दोस्ती भी हो गई।
क्या कहा था मल्लिका ने?
दरअसल, शो के दौरान रिया ने मल्लिका के कमेंट पर कहा था कि उन्हें नहीं लगता कि इसमें कोई बहुत बड़ी बात थी। इसके जवाब में मल्लिका ने कहा था, “ओह, ये तुम्हारा कमबैक है? रिया, इस पर कमेंट करने वाला कौन है? क्या ये गेम कमबैक के बारे में है? मैं भी कह सकती हूं कि रिया, तुम जेल में थीं, तो क्या ये तुम्हारा बड़ा कमबैक है?” मल्लिका के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था।
यह भी पढ़े- शेरॉन वर्मा और मेधा शंकर संग डेटिंग की खबरों पर समय रैना ने किया रिएक्ट
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi










