Vvaan Song Chhathi Maiya: लाल जोड़ा, घाट पर पूजा... 'छठी मैया' की आस्था में रमीं तमन्ना भाटिया, नए गाने ने मचाई धूम
Chhathi Maiya Song: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया जल्द ही फिल्म 'द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' में पहली बार साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही एक्साइटमेंट बनी हुई है और अब मेकर्स ने इसका नया गाना 'छठी मैया' रिलीज कर दिया है।
यह गाना छठ पूजा और आस्था के भाव से जुड़ा हुआ है। म्यूजिक वीडियो में तमन्ना भाटिया देसी अंदाज में छठ घाट पर पूजा करती आस्था में रमीं नजर आती हैं। ये पहली बार है जब बिहार का लोकप्रिय त्योहार छठ पूजा को किसी फिल्म में बड़े पर्दे पर दिखाया जाएगा। इस गाने को विशाल मिश्रा और कंदरपा कलिता ने मिलकर तैयार किया है।
छठ पूजा के रंग में रंगा ‘छठी मैया’
करीब 3 मिनट 30 सेकंड लंबे इस गाने में तमन्ना के किरदार की आस्था को कहानी का अहम हिस्सा बनाया गया है। वीडियो की शुरुआत में सिद्धार्थ उनके विश्वास को लेकर सवाल उठाते हैं। तमन्ना का किरदार छठ पूजा में शामिल होने पर अड़ा रहता है। इसके बाद वह अन्य महिलाओं के साथ मिलकर पूरी श्रद्धा से छठ पूजा करती दिखाई देती हैं।
गाने में छठ पर्व की परंपराओं और उससे जुड़े भावनात्मक पक्ष को खूबसूरती से दिखाने की कोशिश की गई है। पूजा के दृश्यों के जरिए बिहार और खासकर पटना की सांस्कृतिक पहचान को भी कहानी का हिस्सा बनाया गया है।
तमन्ना ने कहा- पर्दे पर पहली बार दिखेगा छठ का यह रंग
गाने को लेकर तमन्ना भाटिया ने अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि फिल्म का हिस्सा बनना उनके लिए बेहद खास अनुभव है, क्योंकि इसके जरिए बड़े पर्दे पर पहली बार छठ पूजा और बिहार की संस्कृति को इस तरह प्रस्तुत करने का मौका मिल रहा है।
अभिनेत्री के मुताबिक, यह फिल्म बिहार और पटना के गौरव को सेलिब्रेट करने की उनकी कोशिश है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जिस आध्यात्मिक और भावनात्मक अनुभव से टीम गुजरी है, दर्शक भी गाना देखते हुए वैसा ही जुड़ाव महसूस करेंगे।
फिल्म की स्टार कास्ट और रिलीज डेट
'द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' एक फैंटेसी मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म है। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया के अलावा सुनील ग्रोवर, मनीष पॉल, श्वेता तिवारी और अनूप सोनी भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन दीपक कुमार मिश्रा ने किया है।
'द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' 25 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में फैंटेसी, रहस्य और थ्रिल के साथ भारतीय लोक आस्था और संस्कृति को भी कहानी का हिस्सा बनाया गया है।
Bipasha Basu: बिपाशा बसु के न्यूट्रिशन प्रोडक्ट में मिले 'कीड़े'! वीडियो शेयर कर FDA अधिकारी से की शिकायत
Bipasha Basu: अभिनेत्री बिपाशा बसु ने एक न्यूट्रिशन प्रोडक्ट को लेकर गंभीर चिंता जताई है। बिपाशा ने दावा किया कि उन्होंने हाल ही में खोले गए आइसोप्योर (Isopure) के एक कंटेनर में छोटे-छोटे कीड़ों जैसी चीजें देखीं। इसके बाद उन्होंने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) से मामले की जांच करने की अपील की।
बिपाशा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर यह वीडियो 10 सितंबर को शेयर किया। उन्होंने महाराष्ट्र FDA के कमिश्नर तुकाराम मुंढे को भी टैग किया और उनसे इस मामले को देखने का अनुरोध किया।
वीडियो में बिपाशा ने दिखा सबूत
वीडियो में बिपाशा ने डिब्बे के अंदर की चीज़ों को पास से दिखाया और बताया कि उसमें कीड़े हैं। वीडियो में बिपाशा कहती सुनाई देती हैं, "इस 'आइसोप्योर' (Isopure) में कीड़े भरे हुए हैं... बहुत छोटे-छोटे कीड़े। हमने जो नया डिब्बा खोला है, वह कीड़ों से भरा हुआ है।"
तुकाराम मुंढे को टैग कर मांगी मदद
वीडियो के साथ बिपाशा ने महाराष्ट्र FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे को टैग करते हुए उनसे मामले को देखने की अपील की।
उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि उन्हें उम्मीद है कि FDA इस तरह की शिकायतों पर कार्रवाई करेगा, ताकि लोगों को खराब या मिलावटी सामान न खरीदना पड़े। अभिनेत्री ने पोस्ट के साथ हाथ जोड़ने वाली इमोजी भी लगाई।
कौन हैं तुकाराम मुंढे?
तुकाराम मुंढे भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारी हैं और महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन विभाग में कमिश्नर के पद पर कार्यरत हैं। खाद्य सुरक्षा और नियमों के पालन से जुड़े मामलों को लेकर वह अक्सर चर्चा में रहते हैं।
महाराष्ट्र FDA की ओर से समय-समय पर रेस्टोरेंट्स, खाद्य प्रतिष्ठानों और क्विक-कॉमर्स से जुड़े स्टोरेज एवं वेयरहाउस की जांच की जाती रही है। खाद्य गुणवत्ता और स्वच्छता से जुड़े कथित उल्लंघनों पर विभाग कार्रवाई भी करता है।
बिपाशा बसु लंबे समय से फिल्मों से दूर
बिपाशा बसु ने पिछले कुछ वर्षों में फिल्मों से दूरी बनाए रखी है। अभिनेत्री को आखिरी बार 2020 की वेब सीरीज 'डेंजरस' में देखा गया था।
फिलहाल उनके किसी नए फिल्म प्रोजेक्ट की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। सोशल मीडिया पर वह समय-समय पर अपनी निजी जिंदगी और परिवार से जुड़ी झलकियां शेयर करती रहती हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi







