Responsive Scrollable Menu

टिम कुक का राज खत्म: नए सीईओ जॉन टर्नस ने संभाली कमान, अब एग्जीक्यूटिव चेयरमैन की भूमिका निभाएंगे कुक

कैलिफोर्निया। टिम कुक ने 15 साल तक एप्पल का नेतृत्व करने के बाद मंगलवार को कंपनी की सीईओ की जिम्मेदारी जॉन टर्नस को सौंप दी। कुक अब एग्जीक्यूटिव चेयरमैन की भूमिका निभाएंगे। उनके कार्यकाल में एप्पल एक 350 अरब डॉलर की कंपनी से बढक़र 4.5 ट्रिलियन डॉलर से अधिक मूल्य वाली दिग्गज कंपनी बन गई। अब टर्नस के सामने कंपनी को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के दौर में आगे ले जाने की चुनौती है। कुक ने 2011 में एप्पल के सह-संस्थापक और दिग्गज उत्पाद विशेषज्ञ स्टीव जॉब्स के बाद सीईओ की जिम्मेदारी संभाली थी। उन्होंने जॉब्स की शैली को दोहराने के बजाय अपनी अलग रणनीति अपनाई। कुक का मुख्य फोकस कंपनी की सप्लाई चेन और परिचालन व्यवस्था को मजबूत करने पर रहा। 

कुक के कार्यकाल में चार गुना बढ़ा कारोबार
कुक के नेतृत्व में एप्पल की सालाना बिक्री 108 अरब डॉलर से बढक़र पिछले वित्त वर्ष में 416 अरब डॉलर हो गई। कंपनी का मुनाफा भी चार गुना से ज्यादा बढक़र 112 अरब डॉलर पहुंच गया। एप्पल का वियरेबल्स कारोबार, जिसमें कुक के कार्यकाल में लोकप्रिय हुए एप्पल वाच और एयरपॉड्स जैसे उत्पाद शामिल हैं, वित्त वर्ष 2025 में 35 अरब डॉलर की बिक्री तक पहुंच गया। कुक की रणनीति सिर्फ आईफोन बेचने तक सीमित नहीं रही। उन्होंने आईफोन खरीदने वाले ग्राहकों से लंबे समय तक कमाई का मॉडल विकसित किया। कंपनी ने अपने करीब 2.5 अरब इंस्टॉल्ड आईफोन यूजर बेस को नियमित आय के स्रोत में बदलने पर जोर दिया। 

एप्पल ने बहुत तेज गति से किया विकास
हाल के वर्षों में एप्पल की सेवाओं से होने वाली आय की वृद्धि उसके हार्डवेयर कारोबार की तुलना में तेज रही है। स्टीव जॉब्स जहां उत्पाद डिजाइन और तकनीकी नवाचार के लिए जाने जाते थे, वहीं कुक ने एप्पल में परिचालन और सप्लाई चेन को अपनी सबसे बड़ी ताकत बनाया। उनके नेतृत्व में कंपनी ने उत्पादन और आपूर्ति व्यवस्था को इस तरह विकसित किया कि दुनिया की कई कंपनियों के लिए यह एक मिसाल बन गई। वित्तीय सलाहकार क्रिस्टोफर ब्राउन के मुताबिक कुक ने परिचालन और सप्लाई चेन में सफलता का अपना मॉडल तैयार करने के साथ कंपनी के भीतर मूल्यों पर आधारित संस्कृति को भी मजबूत किया। इससे उपभोक्ताओं में एप्पल के प्रति निष्ठा बढ़ी और कंपनी की आय में इजाफा हुआ।

टर्नस के सामने एआई की सबसे बड़ी चुनौती
एप्पल के हार्डवेयर प्रमुख रहे जॉन टर्नस ऐसे समय कंपनी की कमान संभाल रहे हैं, जब एआई तकनीक के क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा तेज है। निवेशकों की नजर एप्पल की एआई रणनीति पर है। कंपनी को एआई के क्षेत्र में कुछ दबाव का सामना करना पड़ रहा है, खासकर सिरी के नए संस्करण को लेकर हुई देरी ने सवाल खड़े किए हैं। इसके अलावा एप्पल के विजन प्रो हेडसेट की बिक्री उम्मीदों के अनुरूप नहीं रही है। ऐसे में टर्नस के सामने नई एआई क्षमताओं को एप्पल के उत्पादों और सेवाओं से जोडने के साथ कंपनी की तकनीकी बढ़त बनाए रखने की चुनौती होगी। कुक ने भी एक सितंबर से ही एग्जीक्यूटिव चेयरमैन की भूमिका संभाल ली है।  

Continue reading on the app

Aja Ekadashi 2026: 6 या 7 सितंबर कब रखा जाएगा अजा एकादशी का व्रत? जानें भगवान विष्णु की Puja Vidhi

हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। यह व्रत भगवान विष्णु को समर्पित है। साल में कुल 24 एकादशी तिथि पड़ती है और हर महीने 2 एकादशी तिथि आती हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस व्रत के रखने से और भगवान विष्णु की पूजा करने से आध्यात्मिक शांति एवं जीवन में सुख-समृद्धि बनीं रहती है। सितंबर में पड़ने वाली एकादशी को अजा एकादशी के नाम से जाना जाता है। आइए आपको बताते हैं अजा एकादशी कब है, जानें पूजा-विधि और पारण का समय। 

कब रखा जाएगा व्रत?
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि 6 सितंबर 2026 को शाम 7.30 बजे आरंभ होगी और अगले दिन 7 सितंबर को शाम 5.05 बजे समाप्त होगी। उदया तिथि के अनुसार, अजा एकादशी का व्रत 7 सितंबर 2026, सोमवार को रखा जाएगा।

अजा एकादशी पर बन रहे हैं शुभ योग
इस बार अजा एकादशी धार्मिक दृष्टि के लिहाज से बेहद खास मानी जा रही है। असल में 7 सितंबर की सुबह पुनर्वसु और पुष्य नक्षत्र का संयोग रहेगा। इतना ही नहीं, इस दिन वरीयान योग और सर्वार्थ सिद्धि योग बनने की बात कही गई है।

व्रत का पारण कब किया जाएगा?
अजा एकादशी व्रत पारण अगले दिन 8 सितंबर 2026 को किया जाएगा। पंचांग के अनुसार, इस दिन 6.02 बजे से 8.33 बजे तक 8.33 बजे तक पारण का शुभ समय रहेगा। साधक इस अवधि में स्नान, पूजा और भगवान विष्णु की आराधना करने के बाद व्रत खोलते हैं।

अजा एकादशी की पूजा विधि
 - सुबह सूर्योदय से पहले उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र को धारण करें।

 - इसके बाद पूजा स्थल की सफाई कर गंगाजल से शुद्धिकरण करें और व्रत का संकल्प लें।

 - अब पीले या लाल कपड़े पर भगवान विष्णु की तस्वीर या प्रतिमा स्थापित करें।

 - फिर भगवान को पीला चंदन, अक्षत, फूल, माला और वस्त्र अर्पित करें। पूजा में तुलसी दल जरुर शामिल करें।

 - इसके बाद खीर, मिठाई और मौसमी फलों का भोग लगाएं।

 - घी का दीपक और धूप जलाकर भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करें।

 - अब विष्णु चलीसा का पाठ करें और अजा एकादशी व्रत कथा को पढ़े या सुनें।

 - आखिर में भगवान विष्णु और एकादशी माता की आरती करें।

 - अगले दिन द्वादशी तिथि में पूजा करने के बाद निर्धारित समय में व्रत का पारण करें।

Continue reading on the app

  Sports

10 जीत… भारतीय क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा, अफगानिस्तान के नाम जुड़ा अनचाहा रिकॉर्ड

India vs Afghanistan: टीम इंडिया को अफगानिस्तान के खिलाफ सालों से चला आ रहा विजय रथ अभी भी जारी है. भारत ने इस टीम के खिलाफ अब बिना कोई मैच हारे 10 जीत दर्ज कर ली हैं. Tue, 15 Sep 2026 23:25:02 +0530

  Videos
See all

Delhi Rekha Gupta News : '10 हजार छात्रों के लिए बनाए जाएंगे हॉस्टल' #delhinews #rekhagupta #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-15T19:47:56+00:00

UP News: गुरुग्राम हिट-एंड-रन पर बड़ी खबर! | Gurugram | Latest News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-15T20:00:37+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers