Responsive Scrollable Menu

जिला सहकारी बैंक के नए दिग्गजों से मिले सीएम धामी, बोले- ग्रामीण आर्थिकी की असली ताकत है सहकारिता

Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास में जिला सहकारी बैंक के चुनाव में विजयी हुए नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की. इस दौरान नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को अपनी जीत से अवगत कराया और उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया.

सीएम धामी ने दी बधाई

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिला सहकारी बैंक के चुनाव में विजय प्राप्त करने वाले सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि चुनाव में मिली जीत जनता एवं प्रतिनिधियों के विश्वास का प्रतीक है और इसके साथ नई जिम्मेदारी भी जुड़ी है. उन्होंने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से अपेक्षा की कि वे पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए सहकारिता क्षेत्र को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में कार्य करेंगे.

ग्रामीण अर्थव्यवस्था की महत्वपूर्ण आधारशिला है सहकारिता

मुख्यमंत्री ने कहा कि सहकारिता उत्तराखंड की ग्रामीण अर्थव्यवस्था की महत्वपूर्ण आधारशिला है. सहकारी संस्थाओं के माध्यम से किसानों, महिलाओं, युवाओं और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ ही स्वरोजगार एवं आजीविका के नए अवसर उपलब्ध कराए जा सकते हैं. राज्य सरकार सहकारिता क्षेत्र को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है.

अंतिम पंक्ति तक पहुंचना सरकार की प्राथमिकता

सीएम धामी ने कहा कि सहकारिता के माध्यम से अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास और आर्थिक अवसरों का लाभ पहुंचाना राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है. उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से अपने अनुभव एवं ऊर्जा का उपयोग करते हुए बैंक की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने तथा आमजन के हित में कार्य करने का आह्वान किया.

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने जताया आभार

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे उन्हें मिली जिम्मेदारी का पूरी प्रतिबद्धता के साथ निर्वहन करेंगे और सहकारिता क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए सक्रियता से कार्य करेंगे. इस अवसर पर जिला सहकारी बैंक, उत्तरकाशी की नवनिर्वाचित अध्यक्ष मती शारदा राणा, नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष हरिमोहन सिंह चंद, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सतेंद्र राणा, नवनिर्वाचित निदेशक जगमोहन राणा तथा भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: CM धामी ने कई विकास योजनाओं को दी मंजूरी, पंचायत भवनों के निर्माण का बजट बढ़ाकर ₹20 लाख किया

Continue reading on the app

IND vs AFG: अभिषेक शर्मा की आंधी में उड़ा अफगानिस्तान, पहले T20I में भारत ने 7 विकेट से चटाई धूल

IND vs AFG: भारत ने अफगानिस्तान को पहले टी20I मैच में 7 विकेट से हरा दिया है. इसी के साथ 3 मैचों की टी20 सीरीज में टीम इंडिया ने 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने 156 रन बनाए थे. जवाब में भारत ने सिर्फ 13.4 ओवरों में ही 3 विकेट गंवाकर लक्ष्य को बेहद आसानी से हासिल कर लिया. टीम इंडिया की ओर से ओपनर अभिषेक शर्मा ने 82 रनों की तूफानी पारी खेली. जबकि ईशान किशन 42 रन बनाए. 

अफगानिस्तान के दिए 157 रनों की लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की पारी का आगाज संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने की, लेकिन तीसरे ही ओवर में अजमतुल्लाह उमरजई ने संजू को आउट कर भारत को पहला झटका दिया. सैमसन 8 गेंद पर 2 चौके की मदद से 10 रन बनाए. 

इसके बाद अभिषेक शर्मा और ईशान किशन ने पारी को संभाला और ऐसी बल्लेबाजी की कि अफगानिस्तानी गेंदबाजों की हालत खराब हो गई. दोनों बल्लेबाजों ने गेंदबाजों की जमकर क्लास लगाई और हर दूसरे गेंद पर छक्के-चौके जड़े. अभिषेक और ईशान के बीच दूसरे विकेट के लिए 72 रनों की ताबड़तोड़ साझेदारी हुई. इस साझेदारी को दोनों बल्लेबाजों ने सिर्फ 29 गेंदों में अंजाम दिया. 

 

Continue reading on the app

  Sports

 Women’s Asia Cup 2026: 8वीं बार चैंपियन बना भारत, मोहसिन नकवी के हाथों ट्रॉफी लेने से इनकार, टीम ने सेरेमनी से बनाई दूरी 

महिला एशिया कप 2026: दुबई में श्रीलंका को 72 रन से हराकर रिकॉर्ड आठवीं बार महिला एशिया कप का खिताब जीतने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में शामिल नहीं हुई। फाइनल के बाद मंच पर एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के अध्यक्ष और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन मोहसिन नकवी मौजूद थे। हालांकि, भारतीय खिलाड़ी मेडल और ट्रॉफी लेने के लिए मंच पर नहीं पहुंचीं।

फाइनल में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 183/5 रन बनाए। शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को मजबूत शुरुआत दी। इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने श्रीलंका को 111 रन पर ऑलआउट कर दिया। भारत ने मुकाबला 72 रन से जीतकर महिला एशिया कप के इतिहास में अपना आठवां खिताब दर्ज किया।

हालांकि, खिताबी जीत के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी का दृश्य चर्चा का विषय बन गया। मंच पर श्रीलंकाई खिलाड़ियों को उपविजेता पदक और पुरस्कार दिए गए, जबकि भारतीय टीम सेरेमनी में नजर नहीं आई। BCCI के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला भी कार्यक्रम में मौजूद थे।

भारतीय टीम के इस फैसले को 2025 पुरुष एशिया कप फाइनल की घटना से जोड़कर देखा जा रहा है। उस दौरान भी भारतीय टीम ने मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार किया था। मौजूदा मामले में भी नकवी की मौजूदगी और टीम के सेरेमनी से दूर रहने को लेकर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद ट्रॉफी प्रेजेंटेशन सेरेमनी का यह दृश्य चर्चा का बड़ा विषय बन गया है। हालांकि, भारतीय टीम के सेरेमनी में शामिल नहीं होने की आधिकारिक वजह अभी स्पष्ट नहीं है। ऐसे में मोहसिन नकवी की मौजूदगी को इस फैसले का कारण मानने के बजाय इसे फिलहाल सामने आए घटनाक्रम और संदर्भ के तौर पर देखना उचित होगा।

भारत की ऐतिहासिक जीत के बीच ट्रॉफी सेरेमनी का यह दृश्य अब सोशल मीडिया पर भी तेजी से चर्चा में है।

Mon, 14 Sep 2026 01:33:47 +0530

  Videos
See all

Gold Rate Today : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, कीमतों में गिरावट! | Gold Price Crash | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-13T20:00:02+00:00

India Rejects Asia Cup 2026 Trophy From Mohsin Naqvi: मोहसिन नकवी से टीम इंडिया ने नहीं ली ट्रॉफी #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-13T19:05:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers