IND vs AFG: अभिषेक शर्मा की आंधी में उड़ा अफगानिस्तान, पहले T20I में भारत ने 7 विकेट से चटाई धूल
IND vs AFG: भारत ने अफगानिस्तान को पहले टी20I मैच में 7 विकेट से हरा दिया है. इसी के साथ 3 मैचों की टी20 सीरीज में टीम इंडिया ने 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने 156 रन बनाए थे. जवाब में भारत ने सिर्फ 13.4 ओवरों में ही 3 विकेट गंवाकर लक्ष्य को बेहद आसानी से हासिल कर लिया. टीम इंडिया की ओर से ओपनर अभिषेक शर्मा ने 82 रनों की तूफानी पारी खेली. जबकि ईशान किशन 42 रन बनाए.
अफगानिस्तान के दिए 157 रनों की लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की पारी का आगाज संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने की, लेकिन तीसरे ही ओवर में अजमतुल्लाह उमरजई ने संजू को आउट कर भारत को पहला झटका दिया. सैमसन 8 गेंद पर 2 चौके की मदद से 10 रन बनाए.
इसके बाद अभिषेक शर्मा और ईशान किशन ने पारी को संभाला और ऐसी बल्लेबाजी की कि अफगानिस्तानी गेंदबाजों की हालत खराब हो गई. दोनों बल्लेबाजों ने गेंदबाजों की जमकर क्लास लगाई और हर दूसरे गेंद पर छक्के-चौके जड़े. अभिषेक और ईशान के बीच दूसरे विकेट के लिए 72 रनों की ताबड़तोड़ साझेदारी हुई. इस साझेदारी को दोनों बल्लेबाजों ने सिर्फ 29 गेंदों में अंजाम दिया.
Bollywood Song पर मैडम जी ने किया डांस, मूव्स देख पब्लिक हुई फिदा! वायरल वीडियो..
Viral Video: Bollywood Song पर मैडम जी ने ऐसा शानदार डांस किया कि पब्लिक की नजरें उन्हीं पर टिक गईं. जबरदस्त डांस मूव्स, खूबसूरत एक्सप्रेशन और गजब की एनर्जी ने माहौल बना दिया. मैडम जी का स्टाइलिश अंदाज कैमरे में कैद हो गया, जिसे देखकर लोग भी फिदा हो गए. वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @srixhti_05 नाम से शेयर किया गया है. आप भी देखें ये वायरल वीडियो..
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
News18




