Responsive Scrollable Menu

Nashik में सड़क पर रखे लोहे के पाइप से टकराई बाइक, 33 वर्षीय युवक की मौत

महाराष्ट्र के नासिक में पानी की परियोजना के लिए रखे लोहे के पाइप से एक मोटरसाइकिल के टकराने के बाद 33 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि इस मामले में काम कर रहे ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि घटना शनिवार रात करीब 11:30 बजे कृषि नगर-सिद्धार्थनगर मार्ग पर हुई। अधिकारी ने बताया, ‘‘सिद्धार्थ दत्तात्रेय गोरे और उनके दोस्त मनोज सूर्यवंशी मोटरसाइकिल से उपेंद्रनगर जा रहे थे। कृषि नगर-सिद्धार्थनगर मार्ग क्षेत्र में भूमिगत जल पाइपलाइन बिछाने का काम चल रहा था।

बारिश और अंधेरा होने के कारण वे सड़क पर रखे पाइप को नहीं देख सके।’’ पुलिस ने बताया कि मोटरसाइकिल के लोहे के पाइप से टकराने के बाद सिद्धार्थ और मनोज दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। अधिकारी ने बताया कि सिद्धार्थ को पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया, जबकि मनोज की हालत गंभीर बनी हुई है। सिद्धार्थ के भाई प्रवीण गोरे की शिकायत पर गंगपुर थाने में पाइपलाइन का काम करा रहे ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

इस बीच, मृतक के परिजनों ने रविवार दोपहर नासिक महानगर पालिका (एनएमसी) के मुख्यालय राजीव गांधी भवन के बाहर तीन घंटे तक धरना दिया। उन्होंने करीब 45 मिनट तक सिद्धार्थ का शव भी मुख्यालय के बाहर रखकर विरोध प्रदर्शन किया। परिजनों ने आरोप लगाया कि सिद्धार्थ की मौत के लिए नासिक महानगरपालिका जिम्मेदार है और मृतक के एक परिजन को नौकरी देने की मांग की।

हालांकि, पुलिस के हस्तक्षेप और महानगरपालिका के अधिकारियों के आश्वासन के बाद परिजनों ने विरोध प्रदर्शन समाप्त कर दिया। महानगरपालिका ने एक बयान में बताया कि पाइपलाइन का काम होने के कारण सड़क पर पाइप रखकर रास्ता बंद किया गया था और सुरक्षा उपाय के तौर पर वहां रिफ्लेक्टर लगाए गए थे। नगर निकाय ने कहा, ‘‘इसके अलावा, काम वाली जगह से 50 मीटर पहले सड़क बंद होने की सूचना देने वाले संकेत लगाए गए थे।

सड़क की सभी स्ट्रीट लाइटें सही स्थिति में हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि बाइक को देखते हुए स्पष्ट है कि दोपहिया वाहन तेज रफ्तार में था।’’ बयान में बताया गया कि घटना की जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Continue reading on the app

'हिंदी से है हमारी पहचान...' हिंदी दिवस पर शानदार स्लोगन और बेस्ट नारे

Hindi Diwas Par Nare: हिंदी दिवस 2026 के अवसर पर स्कूल और कॉलेज प्रतियोगिताओं के लिए प्रेरक और आकर्षक स्लोगन शेयर किए गए हैं। छात्र इन नारों का उपयोग भाषण, पोस्टर और निबंध लेखन में कर सकते हैं।

Continue reading on the app

  Sports

ये बेशर्मी नहीं तो और क्या है... मोहसिन नकवी को पहले से थी जानकारी, भारत जीता तो उसके हाथ से नहीं ली जाएगी ट्रॉफी

भारतीय महिला टीम श्रीलंका को फाइनल में 72 रन से हराकर रिकॉर्ड 8वीं बार एशिया कप की चैंपियन बनी. मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था. हालांकि, जीत के बाद टीम इंडिया को एशिया कप की ट्रॉफी नहीं मिली. इसके पीछे की वजह पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ मोहसिन नकवी थे. नकवी एशियन क्रिकेट काउंसिल के भी अध्यक्ष हैं और वह विजेता टीम को ट्रॉफी देने आए थे, लेकिन टीम इंडिया ने इसका बायकॉट कर दिया. Mon, 14 Sep 2026 06:41:29 +0530

  Videos
See all

BRICS Summit 2026: भारत की Diplomacy की बड़ी जीत? China-Russia-Iran पर भारी पड़ा India | BRICS #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-14T01:45:31+00:00

सुबह की बड़ी खबरें | BRICS Dinner Menu | Women Asia Cup 2026 | Ganesh Chaturthi | Amit Shah |PM Modi #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-14T01:47:41+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers