Responsive Scrollable Menu

Nepal में बाढ़ से तबाही: पुनर्निर्माण के लिए 4.7 अरब डॉलर की दरकार, RDNA रिपोर्ट जारी

(शिरीष बी प्रधान) काठमांडू, 13 सितंबर नेपाल में 26 अगस्त को अचानक आई विनाशकारी बाढ़ से क्षतिग्रस्त आधारभूत अवसंरचनाओं को बहाल करने और पुनर्निर्माण के लिए अनुमानित 4.7 अरब अमेरिकी डॉलर की जरूरत है। सरकार द्वारा किए गए आकलन में यह तथ्य सामने आया है। सरकार द्वारा शनिवार को रासुवा-भोटेकोशी बाढ़ 2026 के लिए जारी ‘त्वरित क्षति एवं आवश्यकता आकलन’ (आरडीएनए) में कुल नुकसान का अनुमान लगभग 2.7 अरब अमेरिकी डॉलर लगाया गया है, जिसमें भौतिक नुकसान 1.81 अरब अमेरिकी डॉलर और आर्थिक नुकसान 88.332 करोड़ अमेरिकी डॉलर का है।

नेपाल के राष्ट्रीय विपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं व्यवस्थापन प्राधिकरण (एनडीआरआरएमए) की अगुवाई में किए गए आकलन में कहा गया है कि बहाली के लिए बताई गई बड़ी रकम का अभिप्राय केवल क्षतिग्रस्त ढांचों को बदलने का खर्च नहीं है, बल्कि इसमें पुनर्निर्माण के साथ-साथ आपदा-जोखिम कम करने और आपदा का सामना करने की क्षमता बढ़ाने के उपाय भी शामिल हैं। आरडीएनए में रसुवा, नुवाकोट, धादिंग, गोरखा और चितवन जिले शामिल हैं तथा इसमें अलग-अलग क्षेत्र की रिपोर्ट, प्रशासनिक अभिलेख, उपग्रह से प्राप्त तस्वीरों, ड्रोन सर्वे, जियोस्पेशल डेटा और जनगणना की जानकारी को संयोजित किया गया है। जहां सीधे तौर पर की गई गिनती अधूरी रही, वहां मानचित्रण, सांख्यिकीय संबंधों और लागत के अनुमानों के आधार पर आकलन किया गया।

नेपाल-तिब्बत सीमा के पास 26 अगस्त को हिमस्खलन के बाद सीमावर्ती हिमालयी क्षेत्र से दक्षिण की ओर बहने वाली भोटेकोशी नदी बाढ़ के पानी को अपने साथ नीचे ले आई, जिससे घर, वाहन, सड़कें और पुल बह गए तथा पनबिजली परियोजनाएं क्षतिग्रस्त हो गईं। इस त्रासदी में 1,400 से अधिक लोगों की मौत हुई है, जबकि 5000 से ज्यादा लोग अब भी लापता हैं। इस आकलन में ऊर्जा क्षेत्र में हुए भौतिक नुकसान का अनुमान 88.921 करोड़ अमेरिकी डॉलर और आर्थिक नुकसान का अनुमान 10.791 करोड़ अमेरिकी डॉलर लगाया गया है।

इसमें सालाना 2,520 गीगावाट जल-विद्युत उत्पादन के नुकसान का भी अनुमान लगाया गया है। रिपोर्ट में हालांकि चेतावनी दी गई है कि बिजली उत्पादन के आधार-आंकड़ों, बिजली कटौती की अवधि और अन्य अनुमानों की और पुष्टि की जानी चाहिए। कुल बहाली की जरूरतों में अवसरंचना का हिस्सा 65.47 प्रतिशत है।

सड़क मार्ग आकलन में 69 किलोमीटर सड़क क्षतिग्रस्त पाई गई है, जिसमें से बेत्रावती-रसुवागढ़ी खंड की 55 किलोमीटर सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त है और अन्य खंडों की 14 किलोमीटर सड़क आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त मानी गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, सड़कों को बहाल करने के लिए 36.428 करोड़ अमेरिकी डॉलर की जरूरत होगी। आकलन के मुताबिक, बाढ़ में वाहन यातायात योग्य 37 पुल पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए।

इस आकलन में आपदा-जोखिम कम करने के लिए 62.552 करोड़ अमेरिकी डॉलर की राशि शामिल है। यह नुकसान का अतिरिक्त अनुमान नहीं, बल्कि बहाली के लिए किया गया प्रावधान है। इसमें कई तरह के खतरों की पहले से चेतावनी देने वाली प्रणाली के लिए 23.1 लाख अमेरिकी डॉलर और लंबे समय तक चलने वाले कार्यों के लिए 62.321 करोड़ अमेरिकी डॉलर शामिल हैं।

Continue reading on the app

ब्रिक्स से जाते हुए UAE के Prince ने ड्राइवर के साथ क्या किया! एयरपोर्ट पर हुई चौंकाने वाली घटना

भारत में हुआ 18वां ब्रिक्स सम्मेलन अब खत्म हो गया है। ज्यादातर नेता वापस अपने देश लौट गए हैं। लेकिन इसी दौरान एयरपोर्ट पर एक चौंकाने वाली घटना हुई। ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लेने आए अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद भी संयुक्त अरब अमीरात वापस लौट रहे थे। काली गाड़ी शेख खालिद को एयरपोर्ट लेकर पहुंची। शेख खालिद उन्हें सी ऑफ करने आए भारतीय अधिकारियों से मिले और फिर अचानक मुड़ गए। भारतीय अधिकारियों से हाथ मिलाने के बाद शेख खालिद अचानक कहीं चल दिए। वहां मौजूद सभी लोग हैरान थे। मगर शेख खालिद उन्हें एयरपोर्ट लाने वाली गाड़ी के ड्राइवर के पास पहुंच गए। गाड़ी के ड्राइवर भी बाहर खड़े थे। 

इसे भी पढ़ें: Maharashtra: Devendra Fadnavis से मिले Prince Rahim Aga Khan, विकास परियोजनाओं में सहयोग पर बनी सहमति

शेख खालिद उनके पास पहुंचे और थैंक यू कहा। गाड़ी के ड्राइवर से हाथ मिलाया। बाद में उनके कंधे पर हाथ भी रखा। यह शानदार तस्वीर कैमरे में कैद हो गई। यह धमाकेदार वीडियो हम आपको आगे दिखाएंगे। इस दृश्य को देखकर वहां मौजूद सभी लोग काफी खुश दिखे। क्राउन प्रिंस शेख खालिद के लिए यह सिर्फ एक ड्राइवर नहीं थे बल्कि उनकी सिक्योरिटी का हिस्सा थे। शेख खालिद ने ड्राइवर को उतना ही सम्मान दिया जितना अधिकारियों को दिया गया। इस तस्वीर की चर्चा अब खाड़ी देशों में भी हो रही है। गल्फ न्यूज़ ने लिखा कि हर मायने में यह एक लीडर हैं। शेख खालिद के विदाई का अंदाज लोगों का दिल जीत रहा है। वैसे आपको बता दें कि इस वक्त शेख खालिद और खासतौर पर संयुक्त अरब अमीरात भारत को लेकर बहुत खुश है। भारत की दोस्ती के चलते आज संयुक्त अरब अमीरात बेहद सुरक्षित भी है।

इसे भी पढ़ें: Is it OK? असहज दिखे थें जिनपिंग, मोदी ने रोका भाषण, वीडियो वायरल

सऊदी अरब ने तो पाकिस्तान का हाथ थामा था। लेकिन आज सऊदी अरब की हालत बेहद बुरी है। मगर संयुक्त अरब अमीरात ने भारत को गले लगाया था। भारत ने तो ईरान और संयुक्त अरब अमीरात के बीच बातचीत तक करवा दी। भारत चट्टान की तरह संयुक्त अरब अमीरात के साथ खड़ा है। आपको बता दें कि भारत और संयुक्त अरब अमीरात के संबंध वर्तमान में अपने इतिहास के सबसे मजबूत और सुनहरे दौर में है। दोनों देशों के बीच यह साझेदारी अब केवल तेल की खरीद और बिक्री या सामान के व्यापार तक सीमित नहीं है बल्कि अब यह एक व्यापक रणनीतिक साझेदारी का रूप ले चुकी है। 

Continue reading on the app

  Sports

वैभव सूर्यवंशी प्लेइंग XI से बाहर, कोच-कप्तान ने संजू सैमसन पर जताया भरोसा

Vaibhav Sooryavanshi out of Playing XI: अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 मैच की प्लेइंग इलेवन से वैभव सूर्यवंशी को बाहर रखा गया है. दलीप ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बावजूद कप्तान श्रेयस अय्यर ने अनुभव पर भरोसा जताया.आगामी एशियाई खेलों से पहले भारतीय टीम प्रबंधन 'बैक टू बेसिक्स' की रणनीति अपना रहा है. इसी के तहत अभिषेक शर्मा के साथ संजू सैमसन को सलामी बल्लेबाज के रूप में मौका दिया गया है, जबकि युवा वैभव को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ेगा. Sun, 13 Sep 2026 19:41:45 +0530

  Videos
See all

महिलाओं की टीम में गे पुरुष: स्विमर फ्रिथयोफ साइडल [A man in a women's pool:Swimmer Frithjof Seidel] #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-13T14:15:24+00:00

Breaking News: Gwalior में बस चालक को पीटा फिर चला दी गोलियां! बाल-बाल बचे बच्चे | Police #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-13T14:12:50+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers