A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "response" on null

Filename: controllers/Web.php

Line Number: 608

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 608
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

eZeNews - Best Indian Hindi News App, हिंदी न्यूज़, Latest News in Hindi, Hindi news
Responsive Scrollable Menu

Indonesia में Java Sea के भीतर नौका पलटने से 130 लोग लापता, राहत कार्य तेज

इंडोनेशिया के जावा सागर में खराब मौसम के कारण एक जहाज पलट गया, जिससे करीब 130 यात्री और चालक दल के सदस्य लापता हो गए। बचावकर्मियों ने यह जानकारी दी। कम से कम 107 लोगों को बचा लिया गया है, जबकि छह यात्रियों के शव बरामद किए गए हैं।

नौका के आखिरी ज्ञात स्थान के आसपास तलाशी अभियान का दायरा बढ़ा दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि जहाज पर 240 से अधिक लोग सवार थे और यह जहाज पूर्वी जावा के सुरबाया से बोर्नियो द्वीप स्थित दक्षिण कालीमंतन प्रांत के बंजारमसिन जा रहा था। बंजारमसिन खोज एवं बचाव कार्यालय के प्रमुख आई पुतु सुदायना ने बताया कि पोत के कप्तान ने पहले 10 फुट तक ऊंची लहरों के साथ समुद्र में खराब स्थिति की सूचना दी थी।

इसके बाद उन्होंने आपात संदेश जारी करते हुए बताया कि पोत एक ओर झुक रहा है। अधिकारियों को बाद में सूचना मिली कि पोत पलट गया और फिर डूब गया। बंजारमसिन की बचाव एजेंसी ने बताया कि शनिवार देर रात करीब दो बजे ‘विर्गो ट्रांसपोर्ट 8’ से संपर्क टूटने के दो घंटे बाद उसे घटना की सूचना मिली।

उन्होंने कहा कि एक बचाव पोत जहाज के आखिरी ज्ञात स्थान की ओर रवाना हो गया है और रविवार दोपहर तक अधिकारी आठ पोतों की मदद से बचाव दलों को तैनात कर रहे थे। उन्होंने बताया कि इनमें नौसेना के चार पोत शामिल हैं और अभियान में दो हेलीकॉप्टर भी लगाए गए हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, नौका का आखिरी ज्ञात स्थान जावा सागर में बंजारमसिन से करीब 148 किलोमीटर दूर था।

पोत की यात्री सूची के अनुसार, उस पर 213 यात्रियों और चालक दल के 30 सदस्यों समेत 243 लोग सवार थे। हालांकि, इंडोनेशिया में पोत पर सवार यात्रियों की वास्तविक संख्या का आधिकारिक सूची में दर्ज संख्या से अलग होना आम बात है। जहाज पर 89 वाहनों का परिवहन भी किया जा रहा था।

तलाश अभियान का समन्वय कर रहे सुदायाना ने बताया कि आसपास मौजूद ‘टगबोट’ और अन्य पोतों की मदद से तलाश दलों ने रविवार दोपहर तक 107 लोगों को बचा लिया और छह शव बरामद किये। ‘टगबोट’ ऐसा छोटा लेकिन शक्तिशाली पोत होता है, जो बड़े जहाजों को खींचने, धकेलने या उनकी दिशा नियंत्रित करने में मदद करता है। ‘विर्गो ट्रांसपोर्ट 8’ जहाज का निर्माण 1987 में जापान में किया गया था और यह 119 मीटर (390 फुट) लंबा था।

परिवहन मंत्री डुडी पुरवागंधी ने कहा कि हवाई तलाशी में पता चला है कि नौका उलटी होकर पानी में तैर रही थी, पर डूबी नहीं थी। उन्होंने रविवार को संवाददाताओं से कहा कि बचावकर्मी पलटी हुई नौका के आसपास तलाशी अभियान पर ध्यान केंद्रित कर रहे थे। रविवार को बंजारमसिन के त्रिशक्ति बंदरगाह स्थित नियंत्रण केंद्र पर सैकड़ों परिजन जमा हुए और परिवार के उन सदस्यों के बारे में जानकारी मिलने का इंतजार करते रहे, जिनके नौका पर सवार होने की जानकारी है।

अधिकारियों के जीवित बचे लोगों की तलाश जारी रखने के बीच कई परिजन बेचैनी से यात्रियों की सूची और बचाव सूची की जांच करते रहे। बुंगा नाम की एक महिला ने कहा, ‘‘जब मैंने यात्री सूची में अपने रिश्तेदार का नाम देखा तो मैं स्तब्ध रह गई, लेकिन अधिकारियों ने बताया कि उन्हें बचा लिया गया है, तब मुझे राहत मिली।’’ इंडोनेशिया 17,000 से अधिक द्वीपों वाला एक द्वीपसमूह देश है, जहां यात्रा का एक आम साधन नौका ही है। यहां अक्सर हादसे होते रहते हैं और इसके लिए सुरक्षा नियमों के कमजोर क्रियान्वयन को जिम्मेदार ठहराया जाता है।

Continue reading on the app

UP News Today | अभी-अभी यूपी से आ गई बड़ी खबर! Uttar Pradesh Latest News | बड़ी खबर | BJP | SP

UP News Today | अभी-अभी यूपी से आ गई बड़ी खबर! Uttar Pradesh Latest News | बड़ी खबर | BJP | SP #UPNews #UttarPradesh #UPNewsToday #BreakingNews #UPBreakingNews #HindiNews #LatestNews #UPPolitics #YogiAdityanath #LucknowNews #News18UPUK #News18 News18 UP Live, Hindi News Live, Aaj Ki Taaza Khabar, Ram Temple Donation Theft, Yogi Adityanath Ayodhya Visit, Weather Update, Heavy Rain in Delhi NCR, Petrol Price Hike, Orange Alert in Delhi NCR news18 live | aaj ka taaja khabar | आज की ताजा खबर | up live news | news18 up live news | up news live | aaj ke taaja khabar | hindi hews | latest newIs | news in hindi | hindi samachar | hindi khabar | n18oc_uttar_pradesh SUBSCRIBE to get the Latest News & Updates - http://bit.ly/News18UP Follow Us on Social Media: Website: https://bit.ly/3auydBL Twitter: https://twitter.com/News18UP https://twitter.com/News18_UK Facebook: https://www.facebook.com/News18UP/ https://www.facebook.com/News18UK/ News18 Mobile App - https://onelink.to/desc-youtube About Channel: News18 UP Uttarakhand is one of India's leading Hindi news channel and can be watched live on YouTube. News18 UP Uttarakhand news channel is a part of Network 18. Topics such as politics, education, health, environment, economy, business, sports, and entertainment are covered by this channel. The channel gives nationwide coverage. News18 UP Uttarakhand ,भारत का एक मात्र भरोसेमंद और लोकप्रिय न्यूज़ चैनल है। यह चैनल नेटवर्क १८ का हिस्सा है। यह चैनल उत्तरप्रदेश एवं उत्तराखंड के सभी क्षेत्रीय खबरों के साथ साथ सरकार, राजनीति, पर्यावरण , खेल-कूद से जुड़ी राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय खबरें प्रसारित करता है|

Continue reading on the app

  Sports

तिहरा शतक नहीं मुंहतोड़ जवाब है, पाकिस्तान स्टार ने पीसीबी पर निकाला गुस्सा! बीच दौरे पर भेज दिया था घर

salman ali agha triple century: इंग्लैंड दौरे के बीच सलमान अली आगा को पाकिस्तान की टेस्ट टीम से बाहर कर दिया गया था. अब घर लौटकर उन्होंने घरेलू क्रिकेट में तिहरा शतक जड़कर तहलका मचा दिया है. प्रेसिडेंट्स ट्रॉफी के मुकाबले में उन्होंने दमदार पारी खेलकर दिखाया कि वह पाकिस्तान की टेस्ट टीम के लिए क्यों फिट हैं. Sun, 13 Sep 2026 19:59:06 +0530

  Videos
See all

Delhi Murder Case: राजधानी दिल्ली में एक 20 साल के युवक को चोरी के आरोप में पीट-पीटकर मार डाला #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-13T14:39:57+00:00

BRICS Summit 2026: ब्रिक्स में खाने पर सियासत करने पर भड़के अजय आलोक! | PM Modi | Putin #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-13T14:35:17+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "author_list" on null

Filename: front/post_detail.php

Line Number: 408

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 408
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 610
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: foreach() argument must be of type array|object, null given

Filename: front/post_detail.php

Line Number: 408

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 408
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 610
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once